Most Fours in IPL: जब हम क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट टी20 को लेकर बात करते हैं, तो जो पहली बात हमारे मन में आती है, वह गेंद को स्टेडियम से बाहर मारने वाले शॉट को लेकर। लेकिन जैसे-जैसे यह खेल आगे बढ़ा उसमें चार रन को लेकर भी उतनी अहमीयत साबित होने लगी जिससे जोो बल्लेबाज़ 6 रन मारने में उतना सहज नहीं होता है, वह अपनी प्रतिभा के अनुसार गेंद को फील्डरों से दूर मारकर चार रन बटोरता है।
इंडियन प्रीमियर लीग में भी सभी फ्रेंचाइजियों का ध्यान ऐसे खिलाड़ियों शामिल करने को लेकर रहता है, जो भले ही 6 रन उतनी सहजता से ना मार सके लेकिन वह 4 रन आसानी से बटोर सके। जिससे आक्रमक बल्लेबाज़ो के साथ उनका तालमेल करते हुए एक शानदार प्लेइंग इलेवन का चयन किया जा सके।
आईपीएल के 12 सीज़न खत्म होने के बाद यदि हम अभी तक के इतिहास में सबसे अधिक चौके मारने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों की लिस्ट को लेकर देखे तो उसमें भारतीय बल्लेबाज़ बायें हाथ के स्टाइलिश खिलाड़ी शिखर धवन टॉप पर हैं, जिन्होंने अभी तक अपने आईपीएल करियर में 524 चौके लगाये हैं।
वहीं दूसरे स्थान को लेकर बात करी जाए तो वहां पर 493 चौकों के साथ सुरेश रैना कायम हैं, इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाने वाले गौतम गंभीर भी इस लिस्ट में 491 चौकों की मदद से तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। जबकि चौथे स्थान पर 480 चौकों के साथ विराट कोहली हैं।
विदेशी खिलाड़ियों को लेकर बात करी जाए तो उसमें 5 वें स्थान पर इस लिस्ट में डेविड वार्नर का नाम आता हैं, जिन्होंने आईपीएल में अभी तक 458 चौके लगाए हैं। वहीं रोहित शर्मा और रॉबिन उथप्पा ने भी आईपीएल में 431 और 435 चौके लगाए हैं। टॉप 10 की इस लीस्ट में सबसे निचले पायदान पर विकेटकीपर बल्लेबाज़ पार्थिव पटेल भी शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल में 365 चौके लगाए हैं।
| नंबर | खिलाड़ी | मैच | पारियां | नॉट ऑउट | रन | सर्वाधिक स्कोर | औसत | कितनी गेंदे खेली | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
| 1 | शिखर धवन | 159 | 158 | 21 | 4579 | 97* | 33.42 | 3669 | 125 | 0 | 37 | 524 | 96 |
| 2 | सुरेश रैना | 193 | 189 | 28 | 5368 | 100* | 33.34 | 3914 | 137 | 1 | 38 | 493 | 194 |
| 3 | गौतम गंभीर | 154 | 152 | 17 | 4217 | 93 | 31.23 | 3404 | 124 | 0 | 36 | 491 | 59 |
| 4 | विराट कोहली | 177 | 169 | 26 | 5412 | 113 | 37.84 | 4112 | 132 | 5 | 36 | 480 | 191 |
| 5 | डेविड वार्नर | 126 | 126 | 17 | 4706 | 126 | 43.17 | 3305 | 142 | 4 | 44 | 458 | 181 |
| 6 | रॉबिन उथप्पा | 177 | 170 | 17 | 4411 | 87 | 28.83 | 3380 | 131 | 0 | 24 | 435 | 156 |
| 7 | रोहित शर्मा | 188 | 183 | 28 | 4898 | 109* | 31.6 | 3744 | 131 | 1 | 36 | 431 | 194 |
| 8 | अजिंक्य रहाणे | 140 | 132 | 16 | 3820 | 105* | 32.93 | 3133 | 122 | 2 | 27 | 404 | 74 |
| 9 | क्रिस गेल | 125 | 124 | 15 | 4484 | 175* | 41.13 | 2969 | 151 | 6 | 28 | 369 | 326 |
| 10 | पार्थिव पटेल | 139 | 137 | 11 | 2848 | 81 | 22.6 | 2358 | 120.78 | 0 | 13 | 365 | 49 |
20 नवंबर 2019 को आखिरी अपडेट
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…