Yuvraj Singh post retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बड़े सुपरस्टार रहे हरफनमौला युवराज़ सिंह ने 10 जून 2019 को अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। युवी भारत के लिए टी20 क्रिकेट में भी काफी बड़े खिलाड़ी थे और अंतरराष्ट्रीय टी20 में भारतीय टीम ने 200 के उपर लक्ष्य 2 बार हासिल किया हैं और इन दोनों ही मैच में युवराज मैन ऑफ दी मैच रहे थे।
इंडियन प्रीमियर लीग के अभी तक के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी को निलामी के दौरान उतनी रकम नहीं मिली युवराज को 2015 की निलामी प्रक्रिया के दौरान दिल्ली फ्रैंचाइज़ी ने दी थी। उस निलामी में युवी को दिल्ली की टीम ने 16 करोड़ रूपये में खरीदा था इसके बाद वह इस इस सीज़न में मुम्बई इंडियंस का हिस्सा थे। अपने संन्यास के बारे में युवराज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने पहले से ही ये सोच लिया था, कि यह उनका आख़िरी आईपीएल सीज़न है।
युवराज़ ने अपने संन्यास को लेकर यह साफ कर दिया कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ किसी भी तरह की घरेलू सीरीज़ में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे, लेकिन वह भारत के बाहर टी20 लीग खेलना चाहते हैं, जिसको लेकर मीडिया से बात करते हुए युवी ने कहा कि,
मैं अब आईपीएल का हिस्सा नहीं रहूंगा और बीसीसीआई की किसी भी तरह के घरेलू टूर्नामेंट में मैं भारत के बाहर टी20 लीग्स में खेलना चाहता हूं। साथ युवी ने ये भी कहा कि वह आईपीएल के इस सीज़न में खेले गए मैचो को लेकर संतुष्ट हैं, जिसमें वह अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं कर सके।
युवी ने इसको लेकर आगे कहा कि, मैं थोड़ा दुविधा में था, कि किस तरह से अपने करियर का अंत करूं जिसके बाद मैने इस आईपीएल सीज़न के बाद अपने करियर को अंत करना बेहतर समझा।
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…