Mohammad Shahzad’s Allegation: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने जिस तरह पिछले साल हुए आईसीसी वनडे विश्वकप के लिए क्वॉलीफाई किया था, उसके बाद सभी को उम्मीद थी, कि यह टीम इंग्लैंड में होने वाले विश्वकप में अच्छा खेल दिखाएगी लेकिन अभी तक टीम ने 3 मैच खेले हैं और सभी में उन्हें एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं दूसरे मैच में टीम को जहां श्रीलंका के खिलाफ टीम एक छोटे स्कोर का पीछा नहीं कर सकी तो उसके बाद अब टीम के साथ एक विवाद भी खड़ा हो गया है, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद शहजाद को अभ्यास मैच के दौरान घुटने में लगी चोट के बाद फिट ना होने की वजह से तीसरे मैच से पहले पूरे टूर्नामेंट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया।
शहजाद को पहले 2 मैच में खेलने का मौका मिला लेकिन वह कुल 7 रन ही बना सके जिसके बाद उन्हें फिटनेस की वजह से देश वापस भेज दिया गया और उनकी जगह पर इकरम अलि खिल को टीम में शामिल किया गया जिन्हें न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हुए तीसरे मैच में अंतिम एकादश में जगह मिली।
विश्वकप टीम से बाहर होने के बाद शहजाद ने इसको लेकर अब सवाल खड़े करना शुरू कर दिया क्योंकि 2015 के विश्वकप में भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
देश वापस पहुंचने के बाद शहजाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मैने मैनेजर से कहा जिन्होंने मुझे डॉक्टर से बात करने के लिए कहा था, लेकिन मुझे कोई भी समस्या नहीं थी।
यदि वह मुझे टीम में नहीं देखना चाहते हैं, तो मैं खेलना छोड़ दूंगा, पहले मुझे 2015 के विश्वकप टीम से बाहर किया गया था और अब इस बार जिसके बाद मैं अपने परिवार और दोस्तो से इसको लेकर बात करूंगा कि मुझे आगे क्या करना चाहिए।
Mohammad Shahzad’s Allegation – बोर्ड ने दी अपनी तरफ से सफाई
वहीं अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक्जीक्यूटिव असदुल्ला खान ने इस पूरे मामले को लेकर बोर्ड की तरफ से बयान देते हुए कहा कि, यह सारी बाते गलत हैं, कि हमने शहजाद को जानबूझकर टीम से बाहर किया है।
हमने आईसीसी को पूरी मेडिकल रिपोर्ट दी हैं, जिसमें वह अनफिट हैं और उसके बाद हमने आगे की प्रक्रिया को पूरा किया है। वह हमारे सबसे महत्तवपूर्ण खिलाड़ियों में एक हैं, जो किसी भी मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं, जिस कारण हमारे लिए यह फैसला लेना आसान काम नहीं था।
इसके अलावा असदुल्ला ने यह बात भी साफ कर दी कि टीम अनफिट खिलाडियों को लेकर आगे नहीं जा सकती है। असदुल्ला ने अपने बयान में आगे कहा कि, अब हम एक पूर्ण सदस्य के रूप में खेलते हैं, जिस कारण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर हम अनफिट खिलाड़ियों को टीम में शामिल नहीं कर सकते हैं। हम जानते हैं, कि शहजाद पूरी तरह से फिट नहीं थे, जब उन्होंने पहले 2 मैच खेले हैं और यह हमारे नजरिए से सही चीज़ नहीं है।
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…