Rishabh Pant join Indian Squad: भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स में खेले जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में आगाज़ काफी शानदार रहा है, टीम ने जहां पहले मैच में अफ्रीका के खिलाफ जीत दर्ज की तो वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जीत को लय को बरकरार रखा हुआ था।
दोनों ही जीत में टीम इंडिया के ओपनर खिलाड़ियों ने अहम भूमिका अदा की जिसमें पहले मैच में रोहित शर्मा ने जहां शानदार शतकीय पारी खेली तो वहीं दूसरे मैच में शिख़र धवन ने शतक लगाकर टीम के लिए बड़े स्कोर की नीव रख दी।
जिसके बाद अब भारतीय टीम को अपना अगला मैच न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 13 जून को नॉटिंघम में खेलना हैं, लेकिन उससे पहले टीम को काफी झटका लगा है, जिसमें धवन जो दूसरे मैच में बल्लेबाज़ी के दौरान कुल्टर नाइल की गेंद पर अपने अंगूठे को चोटिल कर बैठे थे, वह लगभग तीन हफ्तों के लिए मैदान से बाहर रहने वाले हैं।
शिखर धवन की चोट को लेकर अभी भारतीय टीम मैनेजमैंट ने उनकी जगह पर किसी और खिलाड़ी को शामिल करने के लिए आईसीसी से नहीं कहा है, क्योंकि टीम अभी धवन की चोट ठीक होने की उम्मीद लगाये हुए है, लेकिन इसके बावजूद उनके अगले कुछ मैचो के लिए बाहर होना तय है।
इसी बीच सूत्रो से हवाले से मिली खबर के अनुसार धवन के बैकअप के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत को उनके कवर के रूप में इंग्लैंड रवाना होने के आदेश मिल चुके हैं, जिससे यदि धवन पूरे टूर्नामेंट से बाहर होते हैं, तो पंत को तुरंत टीम के साथ जोड़ा जा सके।
बीसीसीआई ने धवन की चोट को लेकर अपनी तरफ से बयान जारी करते हुए सभी को बताया कि, टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज़ शिखर धवन को इस समय बीसीसीआई मेडिकल टीम की देखरेख में रखा जा रहा है और टीम मैनेजमैंट ने यह फैसला लिया है, कि फिलहाल धवन टीम के साथ इंग्लैंड में जुड़े रहेंगे।
रिषभ पंत जिन्हें विश्वकप के लिए 15 सदस्यों की टीम का चयन जब हो रहा था, तो उस समय इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि वह अभी अधिक अनुभवी खिलाड़ी नहीं है, लेकिन बैकअप खिलाड़िंयो में पंत को जगह मिल गयी थी।
यह भी पढ़ें:-
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…