साल 2020 में आईसीसी का सबसे बड़ा टूर्नामेंट टी20 वर्ल्डकप खेला जाना है, जो 18 अक्टूबर से लेकर 20 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। अभी तक कुल 6 आईसीसी टी20 वर्ल्डकप खेले जा चुके हैं, जिसमें 2 बार जहां वेस्टइंडीज़ विजेता बना है, तो वहीं इंग्लैंड, श्रीलंका, भारत और पाकिस्तान की टीमों ने 1-1 बार इस खिताब को अपने नाम पर किया है।
किसी भी टी20 मैच में टीमों को जीत हासिल करने के लिए अच्छे गेंदबाजो की जरुरत होती है, क्योंकि बल्लेबाजो के लिए मुफीद माने जाने वाले इस फार्मेट में गेंदबाज के लिए अधिक कुछ नहीं होता है और इसी वजह से टीमें ऐसे गेंदबाजो को खिलाने में अधिक तरजीह देती हैं, जो लगातार अंतराल में विकेट हासिल करने की कला को बखूबी जानते हों और आईसीसी टूर्नामेंट में ऐसे गेंदबाज मैच विनर बनकर टीम के लिए सामने आते हैं, जिसके बाद हम आपको आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले बॉलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
5 – उमर गुल (35 विकेट)
पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज उमर गुल आईसीसी टूर्नामेंट में काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए हैं, जिसमें गुल ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में अभी तक 24 मैच खेलने के बाद 17.25 के औसत से 35 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें एक मैच में उन्होंने 6 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे।
4 – अजंता मेंडिस (35 विकेट)
श्रीलंका टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर गेंदबाज अजंता मेंडिस जो अपनी मिस्ट्री गेंदो के लिए अधिक पहचाने जाते थे, उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 21 मैच खेलने के बाद 15.02 के औसत से 35 विकेट हासिल किए थे, जिसमें मेंडिस ने एक मैच में 8 रन देकर 6 विकेट हासिल करने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
3 – सईद अजमल (36 विकेट)
पूर्व पाकिस्तानी ऑफ स्पिन गेंदबाज सईद अजमल जो टी20 फार्मेट के विशेषज्ञ गेंदबाजो में से एक माने जाते थे, उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में 23 मैच खेलने के बाद 16.86 के औसत से 36 विकेट हासिल किए जिसमें अजमल ने एक मैच में 19 रन देकर 4 विकेट हासिल करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
2 – लसिथ मलिंगा (38 विकेट)
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा का आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में भी उसी तरह का प्रदर्शन देखने को मिला है। मलिंगा ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में अभी तक कुल 31 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.07 के औसत से 38 विकेट हासिल किए हैं, वहीं मलिंगा ने एक मैच में 31 रन देकर 5 विकेट हासिल करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
1 – शाहिद आफरीदी (39 विकेट)
दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी शाहिद आफरीदी जो लम्बे समय तक पाकिस्तान टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से मैच विनर की भूमिका को निभाते हुए नजर आये हैं, उनका आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में भी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। आफरीदी ने आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में कुल 34 मैच खेलने के बाद 23.25 के औसत से 39 विकेट हासिल किए जिसमें आफरीदी ने एक मैच में 11 रन देकर 4 विकेट हासिल करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…