क्रिकेट का सबसे छोटा फार्मेट टी20 क्रिकेट जब शुरु हुआ था, तो इस बल्लेबाज़ो का गेम बताया गया और साल दर साल बीतने के साथ यब बात साबित भी होती हुई दिखाई दी है। इस फार्मेट में कोई भी बल्लेबाज़ अपनी टीम के लिए मैच को कुछ ही पलोंं में उनकी तरफ कर सकता है।
कोई भी टी20 क्रिकेट मैच खेलने वाली टीम अपने बल्लेबाज़ो पर काफी निर्भर करती है, क्योंकि उनको उम्मीद होती है, कि वह बड़ा स्कोर तो बनाये साथ ही गेंद को स्टेडियम से बाहर मारने की क्षमता भी रखता हो ताकी तेज़ी के साथ रन बटोरे जा सके। इसलिए विश्व की सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग में भी फ्रेंचाइज़ी अक्सर ऐसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल करने के लिए होड़ दिखाती हैं जिससे वह काफी महंगे बिकते हैं। जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल 2020 में खेलने वाले टॉप 5 सबसे महंगे बल्लेबाज़ो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो खुद में एक मैच विनर खिलाड़ी हैं।
5 – डेविड वार्नर (12.5 करोड़ रुपये)
ऑस्ट्रेलिया से आने वाले डेविड वार्नर ने वर्ल्ड क्रिकेट में खुद की छवि एक आक्रामक बल्लेबाज़ के तौर पर स्थापित कर चुके हैं, जो अपने दिन पर किसी भी विपक्षी टीम की गेंदबाज़ी लाइनअप को ध्वस्त कर सकते हैं और आईपीएल में भी उनका ऐसा ही प्रदर्शन देखने को मिलता है, जिस कारण वह इस लीग में विदेशी खिलाड़ी के तौर पर सबसे सफल हैं।
डेविड वार्नर के नाम पर आईपीएल में 44 अर्धशतक पारियां दर्ज हैं और उनकी कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने साल 2016 में आईपीएल ट्राफी को अपने नाम पर किया था, इसी कारण हैदराबाद की फ्रेंचाइज़ी ने उनकी अहमियत को देखते हुए साल 2020 के आईपीएल सीज़न के लिए 12 करोड़ 50 लाख रुपये में रिटेन करने का फैसला किया, जिस कारण वह इस लिस्ट में 5 वें स्थान पर हैं।
4 – रिषभ पंत (15 करोड़ रुपये)
एक युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ रिषभ पंत जिनको लेकर सभी को उम्मीद है, कि वह महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद उनकी कमी को भारतीय टीम में महसूस नहीं होने देंगे, हांलाकि पंत अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उस उम्मीद पर पूरी तरह से खरा उतरने में कामयाब नहीं हो सके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिन्होंनेे भी पंत को घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में खेलते हुए देखा है, वह उनकी काबिलियत से पूरी तरह परिचित हैं।
रिषभ पंत आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स टीम का एक अहम हिस्सा हैं और टीम के मध्यक्रम को संभालने की जिम्मेदारी उनके उपर काफी दिखती भी है, इसी कारण दिल्ली की फ्रेंचाइज़ी ने पंत की प्रतिभा को समझते हुए आईपीएल 2020 के सीज़न के लिए उन्हें 15 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया।
3 – महेंद्र सिंह धोनी (15 करोड़ रुपये)
भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं, धोनी पहले सीज़न से लेकर अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर खेलते आये हैं, जिसको लेकर यह साफ तौर पर समझा जा सकता है, कि वह आईपीएल में खेलने सबसे सफल कप्तानों में से एक रहे हैं।
इस लिस्ट में भी धोनी को स्थान मिलने का सबसे बड़ा कारण उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी है, जिसको लेकर अभी तक कोई संदेह की नजरो से नहीं देख सकता है और वह वर्ल्ड क्रिकेट सबसे शानदार फिनिशर खिलाड़ियो में से एक हैं और इन सभी बातों को चेन्नई की फ्रेंचाइज़ी ने ध्यान में रखते हुए आईपीएल 2020 के सीज़न के लिए धोनी को 15 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया।
2 – रोहित शर्मा (15 करोड़ रुपये)
टीम इंडिया के लिए लिमिटेड ओवर्स में उपकप्तानी का जिम्मा संभालने वाले रोहित शर्मा को इस लिस्ट में दूसरा स्थान मिला है। आईपीएल में किसी खिलाड़ी ने मुम्बई इंडियंस की किस्मत को पूरी तरह से बदला है, तो वह रोहित शर्मा ने जिन्होंने टीम की कप्तानी में अपने कंधो पर लेने के बाद 4 बार विजेता बनाकर आईपीएल इतिहास में अभी तक की सबसे सफल टीम बना दिया।
रोहित शर्मा की बल्लेबाज़ी जिस दौर से गुजर रही है, उसके सभी कायल हो रखे हैं और वह जिस आसानी से गेंद को स्टेडियम के बाहर मार देते हैं, वह हर एक फैन देखने के लिए बेताब दिखता है और इसी कारण मुम्बई इंडिंस ने भी रोहित शर्मा को साल 2020 के आईपीएल सीज़न में रिटेन करने के लिए 15 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।
1 – विराट कोहली (17 करोड़ रुपये)
इंडियन प्रीमियर लीग में एक टीम जिसका प्रदर्शन अभी तक सबसे खराब माना जाएगा वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम से जिससे पिछले 12 सीज़न शुरु होने से पहले सभी उम्मीद करते हैं, कि यह टीम इस बार शानदार प्रदर्शन करेगी जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण टीम में एक से एक दिग्गज़ खिलाड़ियों का शामिल होना होता है, लेकिन वह सभी मैदान में उस तरह का प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं दिखते हैं।
इन सबके बावजूद आरसीबी टीम की कप्तानी संभालने वाले विराट कोहली जो वर्तमान में दुनियां क्रिकेट के सभी फार्मेट में सबसे शानदार बल्लेबाज़ हैं, उनके उपर फ्रेंचाइज़ी ने अपना भरोसा साल 2020 के आईपीएल सीज़न में भी दिखाने का फैसला करते हुए 17 करोड़ रुपयें में रिटेन करने का फैसला किया जो उनके प्रदर्शन को देखते हुए पूरी तरह से सही दिखती है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…