IPL इतिहास में सबसे अधिक डक पर ऑउट होने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

क्रिकेट के सबसे छोटे फार्मेट टी20 में किसी भी बल्लेबाज़ के शून्य पर ऑउट करना सबसे कठिन काम होता है, एक गेंदबाज़ के लिए तो वहीं बल्लेबाज़ के लिए बिना कोई रन बनाये ऑउट होना किसी बुरे सपने से कम नहीं होता है। यहां तक की वह भी खिलाड़ी जिन्होंने अपने बल्ले से कई शानदार रिकॉर्ड बनाये हैं वह भी शून्य पर ऑउट हो चुके हैं, जिसमें से कुछ ने तो इसमें भी रिकॉर्ड बनाया हुआ है, जिसके बाद हम आपको इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक के 12 सीज़न में शून्य पर ऑउट होने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़ो के बारे में बताने जा रहे हैं।

यहां देखिए आईपीएल में डक पर ऑउट होने वाले टॉप 5 बल्लेबाज़

1 – हरभजन सिंह (13 बार शून्य पर ऑउट हुए)

एक वर्ल्ड क्लास ऑफ स्पिन गेंदबाज़ हरभजन सिंह जिनको बल्लेबाज़ी में निचले क्रम में तेज़ी के साथ रन बनाने के लिए भेजा जाता है और वह कई बार टीम के लिए तेजी से रन बनाकर आईपीएल के मैचो में महत्तवपूर्ण योगदान भी दे चुके हैं, लेकिन वह कई बार ऐसा करने में नाकाम भी साबित भी हुए हैं, जिस कारण वह आईपीएल सबसे अधिक बिना खाता खोले शून्य पर ऑउट होने के मामले में पहले स्थान पर हैं। 38 साल के हरभजन सिंह जो आईपीएल में 160 मैच खेलने के बाद 140 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 800 रन बना चुके हैं, वह 13 बार शून्य पर ऑउट हुए हैं, वहीं गेंदबाज़ी में हरभजन ने 7.05 के इकॉनमी रेट के साथ 134 आईपीएल विकेट अपने नाम पर कर चुके हैं।


2 – पार्थिव पटेल (13 बार शून्य पर ऑउट हुए)

विकेटकीपर बल्लेबाज़ पार्थिल पटेल जो टीम इंडिया का भी लंबे समय तक हिस्सा रहे हैं, वह आईपीएल में एक जाना पहचाना चेहरा हैं। पार्थिव को आईपीएल में उतनी तवज्जो कभी मिलते हुए नहीं देखी गयी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने 139 मैचो में 22.90 के औसत के साथ 2475 रन बनाने में कामयाब रहे हैं, लेकिन वह इस लिस्ट का भी हिस्सा हैं, जिसमें वह 13 बार बिना स्कोरबोर्ड को तकलीफ दिए पवेलियन लौट गए। आईपीएल के 13 वें सीज़न में पार्थिव पटेल आरसीबी टीम का हिस्सा हैं।


3 – पीयूष चावला (12 बार शून्य पर ऑउट हुए)

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के एक समय स्पिन गेंदबाज़ी में लेग स्पिनर पीयूष चावला काफी अहम रहते थे और चावला ने टीम के लिए सिर्फ बॉलिंग में ही नहीं बल्कि बल्लेबाज़ी में भी निचले क्रम में तेजी के साथ रन बनाकर योगदान दिया है। पीयूष चावला जो आईपीएल के 12 सीज़न खत्म होने के बाद 12 शून्य पर ऑउट हुए जिस कारण वह आईपीएल इतिहास में इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन चावला ने अपनी बल्लेबाज़ी से कुछ मैचो में टीम को जीत दिलाने का भी काम किया है और वह आईपीएल के 13 वें सीज़न में अब चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा होंगे।


4 – मनीष पांडे (12 बार शून्य पर ऑउट हुए)

शुरुआती कुछ आईपीएल सीज़न में मनीष पांडे को काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन उसके बाद यह प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ सफल होने में कामयाब रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक समय मनीष काफी महत्तवपूर्ण खिलाड़ी थे और उन्होंने अपनी टीम के मैच विनिंग पारियां भी खेली थी, जिसमें साल 2014 में जब टीम विजेता बनी थी, तो उसके फाइनल मैच में मनीष पांडे को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब दिया गया था।

लेकिन मनीष पांडे के प्रदर्शन में फिर से एक बार उस समय गिरावट देखने को मिली जब वह सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा बने। आईपीएल में सबसे अधिक शून्य पर ऑउट होने वाली लिस्ट में मनीष चौथे स्थान पर हैं, जिसमें वह 130 मैचो में 12 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।


5 – अंबाती रायुडू (12 बार शून्य पर ऑउट हुए)

मध्यक्रम में बल्लेबाज़ी करने अंबाती रायुडू लम्बे समय तक मुम्बई इंडियंस टीम का एक अहम हिस्सा रहे हैं। रायुडू ने आईपीएल में 147 मैच खेलने के 3300 रन बनाये हैं, जिसमें एक शतकीय पारी भी शामिल होने के साथ उन्होंने कई बार अपनी बल्लेबाज़ी से मुम्बई इंडियंस को जीत दिलाकर वापस लौटे हैं। लेकिन इसी सिक्के का एक दूसरा पहलू यह भी है, कि वह आईपीएल इतिहास में शून्य पर ऑउट होने वाली लिस्ट में 5 वें स्थान पर हैं।

अंबाती रायुडू अभी तक आईपीएल के इतिहास में 12 बार शून्य पर ऑउट हो चुके हैं। वहीं यदि हम इस लिस्ट में 6 वें और 7 वे स्थान को लेकर भी बात करे तो सभी को अचम्भा होगा क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर 6 वें और मुम्बई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 7 वें स्थान पर हैं। सभी खिलाड़ी आईपीएल में अच्छा करना चाहते हैं, लेकिन वह ना चाहते हुए इस लिस्ट में भी शामिल हो जाते हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago