किसी भी खिलाड़ी के लिए लीग स्पोर्ट्स में उसकी टीम के प्रति ईमानदारी को सभी फैंस काफी उम्मीद के साथ देखते हैं और इसको लेकर उनकी तारीफ होते हुए भी देखा गया जिस का कारण फ्रेंचाइज़ियों का भी भरोसा लगातार उस खिलाड़ी पर बना रहता है, फिर चाहे वह किसी भी स्पोर्ट्स में क्यों ना हो।
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत साल 2008 में हुई थी, जिसके बाद अभी तक इस टी20 क्रिकेट लीग के 12 सीज़न खेले जा चुके हैं, जिसमें हमने हर सीज़न में कई खिलाड़ियों को एक फ्रेंचाइज़ी से दूसरी में ट्रांसफर होते हुए देखा है, लेकिन उनमें से कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे हैं, जो पहले सीजन से लेकर अभी तक उसी टीम का हिस्सा हैं, जिसके बाद हम आपको इस आर्टिकल में ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक फ्रेंचाइज़ी के लिए सबसे अधिक समय तक खेला।
7 – हरभजन सिंह ( साल 2008 से 2017 तक)
आईपीएल के अभी तक के इतिहास में यदि शानदार ऑफ स्पिनरों को लेकर बात करी जाए तो हरभजन सिंह का नाम उस लिस्ट में जरुर शामिल किया जायेगा। हरभजन सिंह ने आईपीएल अपना पहला सीज़न मुम्बई इंडियंस के लिए खेला था, जिसके बाद वह साल 2017 के आईपीएल सीज़न तक टीम का हिस्सा रहे। मुम्बई इंडियंस की फ्रेंचाइज़ी ने हरभजन सिंह को साल 2018 के आईपीएल ऑक्शन से पहले रिलीज करने का फैसला किया जिसके बाद उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना हिस्सा बना लिया। हरभजन आईपीएल में मुम्बई इंडियंस का हिस्सा 10 सालों तक रहे हैं।
6 – शॉन मार्श ( साल 2008 से 2017 तक)
शॉन मार्श आईपीएल के इतिहास में ऐसे खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने पहले सीज़न से अपना जलवा दिखाना शुरु कर दिया था। शॉन मार्श को पहले सीज़न में सबसे अधिक रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप भी मिली थी, जिसके बाद वह 10 सालों तक किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा रहे हैं। मार्श ने पहले ही सीज़न में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, लेकिन उसके बाद वह अपनी टीम के लिए उस तरह का प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे और साल 2018 के ऑईपीएल ऑक्शन से पहले मार्श को टीम ने रिलीज करने का फैसला किया।
5 – कायरन पोलार्ड ( साल 2010 से लेकर अभी तक)
वेस्टइंडीज़ टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी कायरन पोलार्ड साल 2010 के आईपीएल सीज़न से लेकर अभी तक मुम्बई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। पोलार्ड जहां टीम के लिए निचले क्रम में तेज़ी के साथ रन बनाने के अलावा महत्तवपूर्ण समय पर टीम के लिए गेंदबाज़ी में भी काम आ जाते हैं, उसके साथ ही वह एक शानदार फील्डर है, जो टी20 क्रिकेट को देखते हुए किसी भी खिलाड़ी के बेहद जरुरी होता है। भले ही वक्त के साथ उनके फार्म में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसके बावजूद पोलार्ड पर मुम्बई इंडियंस टीम का भरोसा लगातार कायम रहा है।
4 – सुरेश रैना ( साल 2008 से 2015 तक और 2018 से अभी तक)
सुरेश रैना को आईपीएल के 12 सीज़न बीत जाने के बाद ऐसे बल्लेबाज़ो की लिस्ट में रखा जायेगा जिन्होंने हर सीज़न में टीम के लिए महत्तवपूर्ण योगदान दिया है। रैना के प्रदर्शन का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि उन्होंने अभी तक जितने भी सीज़न में खेला है, उसमें 300 से अधिक रन बनाने में कामयाब रहे हैं।
बायें हाथ का यह बल्लेबाज़ चेन्नई सुपर किंग्स टीम का पहले सीज़न से एक महत्तवपूर्ण हिस्सा रहा है, जिस कारण वह अभी तक टीम का 10 साल से हिस्सा रहे हैं, क्योंकि चेन्नई पर 2 साल का बैन लग जाने की वजह से उन्हें नयी फ्रेंचाइज़ी के लिए खेलना पड़ा था, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स टीम की आईपीएल में वापसी के साथ वह फिर से इस टीम का हिस्सा बन गए।
3 – महेंद्र सिंह धोनी ( साल 2008 से 2015 तक और 2018 से अभी तक)
चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए पहले सीज़न से कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी जो सिर्फ टीम के 2 सीज़न बैन लग जाने की वजह से अलग हुए थे, वह वापसी के साथ फिर से टीम का हिस्सा बन गए। धोनी को लेकर फ्रेंचाइज़ी और उनके फैंस काफी भावुक रहते हैं और यही कारण है, जब टीम ने आईपीएल में वापसी की थी, धोनी ने प्रेस कॉंफ्रेंस में इस बात को बोला भी था।
2 – लसिथ मलिंगा (साल 2009 से लेकर अभी तक)
लसिथ मलिंगा जिनको मुम्बई इंडियंस ने पहले सीज़न के लिए टीम में तो शामिल किया था, लेकिन अनफिट होने की वजह से मलिंगा उस सीज़न टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके थे, लेकिन इसके बाद साल 2009 के आईपीएल सीज़न से वह अभी तक टीम का महत्तवपूर्ण हिस्सा बने हुए हैं। मलिंगा जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में अभी तक सबसे अधिक विकेट अपने नाम पर किये हैं, वह 11 सालों से टीम का हिस्सा जरुर हैं, लेकिन उन्होंने सिर्फ 9 सीज़न ही टीम के लिए खेले हैं, क्योंकि साल 2018 और 2016 के आईपीएल सीज़न में मलिंगा ने टीम के लिए गेंदबाज़ी मेंटर की भूमिका को अदा किया था।
1 – विराट कोहली (साल 2008 से लेकर अभी तक)
किंग कोहली जिनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने आईपीएल के पहले सीज़न से अपना हिस्सा बना लिया था, उन्होंने वक्त बीतने का साथ इस बात को साफ कर दिया कि वह कोहली को रिटेन करने के लिए कितने भी पैसे खर्च कर सकते हैं और इसी कारण उन्होंने 17 करोड़ रुपये में विराट कोहली को साल 2020 के सीज़न के लिए रिटेन करने का फैसला किया है। साल 2012 के सीज़न से आरसीबी की टीम ने विराट को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसके बाद वह अभी तक टीम के कप्तान बने हुए हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…