क्रिकेट के किसी भी फार्मेट में गेंदबाज़ अपनी टीम के लिए उसी तरह से महत्तवपूर्ण होते हैं, जितना टीम के बल्लेबाज़ तो वहीं बात करे टी20 फार्मेट की तो उसमें सभी को रन बनते हुए देखना काफी अच्छा लगता है और इसी कारण इस फार्मेट को बल्लेबाज़ो का कहा जाता है, लेकिन तेज गेंदबाज़ भी शॉर्टर फार्मेट में किसी भी टीम के लिए बेहद महत्तवपूर्ण होते हैं, जिसमें वह शुरु के 6 ओवरों में तो टीम को विकेट निकालकर देने का काम तो करता ही है, साथ ही अंतिम के ओवरो में विपक्षी बल्लेबाज़ो को तेजी से रन बनाने से भी रोकने का।

इंडियन प्रीमियर लीग में भी ऐसा ही देखने को मिलता है, जिसमें हर टीम के पास एक से एक शानदार तेज़ गेंदबाज मौजूद हैं, जो अपनी गति से बल्लेबाज़ो के नाक में दम करने का काम करते हैं और इसी कारण हमने आईपीएल 2020 के ऑक्शन में भी इसका एक उदाहरण देखा जब तेज गेंदबाज़ पैट कमिंस को लेने के लिए कई टीमों में होड़ दिखी जिसके बाद उन्हें 15 करोड़ 50 लाख रुपये में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खरीदा। हम आपको इस आर्टिकल में आईपीएल के इतिहास की अभी तक की सबसे तेज़ टॉप 5 गेंदो के बारे में बताने जा रहे हैं।

1 – डेल स्टेन (154.40 किलोमीटर प्रति घंटा)

साउथ अफ्रीकन टीम के तेज गेंदबाज़ डेल स्टेन जो अपनी गति के कारण पूरे विश्व क्रिकेट दिग्गज़ तेज गेंदबाज़ो में से एक माने जाते हैं, उन्हें अपने लम्बे करियर के अब अंतिम पड़ाव में अनफिट होने की वजह से जूझना पड़ रहा है, लेकिन साल 2012 के समय जब डेल स्टेन अपने करियर के सबसे शानदार दौर से गुजर रहे थे, तो उनका सामना करना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए आसान काम नहीं होता था।

साल 2012 के आईपीएल सीज़न में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब डेल स्टेन उस सीजन डेक्कन चार्जर्स टीम का हिस्सा थे और उन्होंने एक मैच में 154.40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी, जो आज भी आईपीएल इतिहास के 12 सीजन बीत जाने के बाद सबसे तेज गेंद मानी जाती है। डेल स्टेन के लिए साल 2012 का आईपीएळ सीजन भी काफी अच्छा बीता था, जिसमें वह 18 विकेट लेने के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में 6 वें स्थान पर रहे थे।


2 – कगिसो रबाडा ( 154.23 किलोमीटर प्रति घंटा)

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज़ कगिसो रबाडा को अपनी टीम में शामिल किया जिसके बाद इस गेंदबाज़ की गति को देखने के बाद अच्छे बल्लेबाज़ भी परेशानी में दिखे। रबाडा ने साल 2019 के आईपीएल सीज़न में आईपीएल में अपनी सबसे तेज गेंद डालते हुए इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया। रबाडा ने एक मैच में 154.23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी, इसके अलावा रबाडा के लिए साल 2019 का सीजन भी बेहद शानदार बीता था, जिसमें उन्होंने 25 विकेट लेने के साथ सबसे अधिक विकेट लेने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर थे।


3 – कगिसो रबाडा (153.91 किलोमीटर प्रति घंटा)

एकबार फिर से इस टॉप 5 की लिस्ट में कगिसो रबाडा का नाम शामिल हैं, जिसमें उन्होंने अपने आईपीएल करियर की दूसरी सबसे तेज गेंद भी साल 2019 के आईपीएल सीजन में ही डाली थी। 154.23 किलोमीटर प्रति घंटा की एक गेंद डालने के बाद रबाडा ने अपनी गति का नमूना फिर से एक मैच में देते हुए 153.91 किलोमीटर प्रति घंटा की गेंद डाली। रबाडा अपनी गति से बल्लेबाज़ो को परेशान करने में हमेशा कामयाब दिखते हैं।


4 – पैट कमिंस (153.56 किलोमीटर प्रति घंटा)

ऑस्ट्रेलियन टीम के तेज गेंदबाज पैट कमिंस जिनके लिए साल 2019 बेहद शानदार बीता है, जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे साल में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने। पैट कमिंस जो साल 2020 के ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने साल 2017 के आईपीएल सीज़न में मुम्बई इंडियंस के लिए एक मैच में खेलते हुए आईपीएल इतिहास की चौथी सबसे तेज गेंद फेंकी थी, जिसमें कमिंस ने 153.56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डाली थी। कमिंस के लिए वह सीजन भी अच्छा बीता था, जिसमें उन्होंने 12 मैचो में खेलते हुए 15 विकेट हासिल किए थे।


5 – कगिसो रबाडा ( 153.50 किलोमीटर प्रति घंटा)

इस टॉप 5 सबसे तेज़ गेंद की लिस्ट में कगिसो रबाडा ने तीन बार अपना स्थान बनाया है, जिसमें पांचवें स्थान पर उनकी ही सबसे तेज गेंद शामिल है, जो आईपीएल के करियर में रबाडा की तीसरी सबसे तेज गेंद थी। साल 2019 के आईपीएल सीजन में रबाडा बेहद ही शानदार फार्म में चल रहे थे और इसी कारण उनका सामना करना किसी भी विपक्षी टीम के बल्लेबाज़ो के लिए उनका सामना करना आसान काम नहीं था। रबाडा ने 12 वें सीजन के एक मैच में 153.50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डाली थी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago