क्रिकेट का खेल पूरी तरह से अनिश्चिताओं से भरा रहता है और जब बात करे इसके सबसे छोटे फार्मेट को लेकर तो एक रन से लेकर एक शानदार गेंद तक पूरे मैच की तस्वीर को पलट सकती है। इस खेल में एक समय हमें ऐसा देखने को मिलता था, जहां पर लक्ष्य का पीछा करना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं होता था, खास करके जब लगातार रन रेट में बढ़ता जाए, लेकिन अब यह तस्वीर भी बदल चुकी है, जिसमें टीम किसी भी स्थिती में मैच को अपने नाम पर करने की पूरी ताकत रखती हैं।
इंडियन प्रीमियर लीग में भी हमें ऐसा देखने को मिल चुका है, जिसमें अभी तक के बीते 12 सीज़न में कुछ मैच ऐसे हुए हैं, जहां पर पहली पारी खत्म होने के बाद फैंस को ऐसा लगा कि दूसरी टीम के लिए यह लक्ष्य पाना बेहद मुश्किल काम है, लेकिन उन्होंने सभी को गलत साबित करते हुए उस लक्ष्य को बड़ी ही आसानी से अपने नाम पर कर लिया जिसके बाद हम आपको इस आर्टिक में आईपीएल इतिहास के टॉप 5 सफल रन चेज के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 – राजस्थान रॉयल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स (आईपीएल 2008)
यह मैच पहले ही सीज़न में फैंस को देखने को मिला था, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 में 215 रनों का लक्ष्य बड़ी ही आसानी से हासिल करके सभी को हैरानी में डाल दिया था। राजस्थान की टीम पहले सीज़न जहां अनुभवी खिलाड़ी भी थे, तो वहीं युवा जोश जिससे टीम को लक्ष्य का पीछा करने में बेहद आसानी हुई।
इस मैच में डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेल रहे पूर्व ऑस्ट्रेलियन ऑलराउंडर खिलाड़ी एंड्रयू साइमंड्स ने सिर्फ 53 गेंदो में 117 रनों की पारी खेलकर राजस्थान रॉयल्स टीम की गेंदबाज़ी को पूरी तरह से नेस्तानाबूत कर दिया था, जिसके बाद डेक्कन चार्जर्स की टीम ने 20 ओवरों के बाद 215 रन बना दिए।
इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले ही ओवर से अटैक करने का फैसला किया जिसमें कामरान अकमल का विकेट टीम ने जल्दी ही गवां दिया, लेकिन टीम ने अपनी उम्मीदों को नहीं छोड़ा और ग्रीम स्मिथ ने युसूफ पठान के साथ मिलकर 98 रनों की साझेदारी की।
युसूफ पठान ने जहां 28 गेंदो में 61 रनों की पारी खेली तो वहीं पूर्व साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 45 गेंदो में 71 रनों की पारी खेली जिसके बाद स्मिथ पारी के 8 वें ओवर में अपना विकेट गवां बैठे और इसके बाद मोहम्मद कैफ ने क्रीज पर आने के बाद 16 गेंदो में 34 रनों की पारी खेली और इसके बाद राजस्थान की टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 17 रनों की दरकार थी, जिसमें टीम के कप्तान शेन वार्न ने लगातार तीन गेंदो में 2 छक्के और 1 चौका लगाकार अपनी टीम को जीत दिलाने के साथ सभी को हैरान कर दिया था।
2 – दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम गुजरात लायंस (आईपीएल 2017)
इस लिस्ट में दूसरा मैच शामिल हैं, वह दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायंस के बीच साल 2017 के आईपीएल सीज़न में खेला गया था। जब दिल्ली की टीम ने गुजरात के खिलाफ इस मैच में 209 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जहां गुजरात के लिए बेहद खराब बीत रहे उस सीज़न में एक और जख्म देने का काम किया।
गुजरात लायंस की टीम को इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने का न्यौता मिला जिसके बाद टीम ने अपने दोनों ओपनिंग बल्लेबाज़ पहले 2 ओवर में ही गवां दिया लेकिन कप्तान सुरेश रैना और दिनेश कार्तिक ने टीम को मिलकर संभालने का काम किया जिसमें रैना ने 43 गेंदो में 77 रनों की पारी खेली तो वहीं कार्तिक ने 34 गेंदो ने 65 कनों की जिसके गुजरात की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाने में कामयाब हो सकी।
दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के लिए लक्ष्य का पीछा करना आसान काम नहीं था और टीम ने कप्तान करुण नायर के रुप में अपना पहला विकेट काफी जल्दी गवां दिया लेकिन संजू सैमसन और रिषभ पंत ने जो आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पहचाने जाते हैं, उन्होंने टीम की बल्लेबाज़ी को संभालने का काम किया जिसमें पंत ने 43 गेंदो में 97 रनों की तेज पारी खेली तो वहीं संजू ने भी 31 गेंदो में 61 रनो की पारी खेलकर अपनी टीम को मैच में 15 गेंद शेष रहते हुए 7 विकेट से जीत दिला दी।
3 – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (आईपीएल 2014)
साल 2014 के आईपीएल सीज़न में सनराइजर्स हैदराबाद टीम का बैटिंग क्रम काफी आक्रामक था और उपरी क्रम में खेलने वाले बल्लेबाज़ो का फार्म भी बेहद शानदार चल रहा था, जिस कारण वह बड़ी पारियां खेल रहे थे और यह उन्हीं दिनों में से एक था, जब डेविड वार्नर और उनकी टीम ने स्कोरबोर्ड पर एक और बड़ा स्कोर टांग दिया था।
सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए पारी की शुरुआत ही बेहद शानदार रही जिसमें पहले विकेट के लिए ऐरन फिंच और शिखर धवन ने 88 रनों की साझेदारी कर डाली। दोनों ही खिलाड़ी 10 ओवर खत्म होने के बाद ऑउट हो गए लेकिन इसके बाद फैंस को वार्नर के बल्ले का जलवा देखने को मिला जिसमें उन्हें नमन ओझा का साथ मिला जिन्होंने 36 गेंदो में 79 रनों की पारी खेल दी तो वहीं वार्नर ने 23 गेंदो में 44 रन की जिसके बाद हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरो में 5 विकेट के नुकसान पर 205 रन स्कोरबोर्ड पर टांग दिए थे।
किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्दी ही वीरेंद्र सहवाग रुप में अपना पहला विकेट गवां दिया लेकिन रिद्धिमान साहा और मनन वोहरा ने पारी को संभालते हुए सिर्फ 9.1 ओवरो में स्कोर को 3 विकेट के नुकसान पर 125 तक पहुंचा दिया जिसके बाद पंजाब की टीम के लिए मैच में जीत हासिल करना बेहद आसान काम दिखने लगा क्योंकि टीम के पास मेक्सवेल, डेविड मिलर और जॉर्ज बैली के रुप में आक्रामक बल्लेबाज़ बाकी थे और इसी कारण टीम ने 10 गेंद शेष रहते हुए मैच में जीत भी हासिल की।
4 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आईपीएल 2012)
आईपीएल में जब भी चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच होता है, तो सभी फैंस को काफी मजा आता है, क्योंकि दोनों ही टीमों में एक से एक शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं और इसी कारण साल 2012 के आईपीएल सीज़न में हुआ ये मैच आईपीएल के इतिहास में दर्ज हो गया।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल की शानदार पारियों के अलावा कप्तान विराट कोहली की 57 रनों की पारी की बदौलत 20 ओवरो में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाने में कामयाब हो सकी।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने लक्ष्य का बेहद सावधानी के साथ पीछा करना शुरु किया लेकिन इसके बाद सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी ने स्कोर को गति देने का काम किया ताकि लक्ष्य के करीब पहुंचा जा सके, लेकिन चेन्नई की टीम को आखिरी 2 ओवरो में जीत के लिए 43 रनों की दरकार थी और जैसा की क्रिकेट अनिश्चिताओं से भरा हुआ खेल है तो वैसा ही देखने को मिला भी और मोर्नी मोर्कल जो क्रीज पर थे, उन्होंने विराट कोहली के ओवर में 28 रन मारकर मैच को पूरी तरह से बदलकर ही रख दिया और इसके बाद रवींद्र जडेजा ने मैच की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाने का काम किया।
5 – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आईपीएल 2018)
6 साल के बाद आईपीएल में एकबार फिर से इतिहास को दोहराते हुए देखा गया जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने एकबार फिर स्कोरबोर्ड पर एक बड़ा लक्ष्य टांग दिया था, जिसका पीछा चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को करना था।
आरसीबी टीम के कप्तान विराट कोहली इस मैच में अपना विकेट जल्दी गवां बैठे लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने 37 गेंदो में 53 रनों की पारी खेली जिसमें उन्हें एबी डी विलियर्स जिन्होंने भी 30 गेंदो में 68 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की थी।
इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शेन वॉट्सन के तौर पर अपना पहला विकेट जल्दी गवां दिया लेकिन आरसीबी की टीम के लिए चीजे बिल्कुल भी आसान नहीं हुई थी, क्योंकि अंबाती रायुडू ने 53 गेंदो में 82 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को मैच में बनाये रखने का काम किया लेकिन दिन सीएसके के कप्तान धोनी का था, जिन्होंने सिर्फ 34 गेंदो में 70 रनों की पारी खेलकर आरसीबी से जिस तरीके से जीत छीनी वह सिर्फ वही कर सकते थे और अपनी टीम को 2 गेंद शेष रहते हुए 5 विकेट से जीत दिलाने का काम किया।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…