इंडियन प्रीमियर लीग के शुरु होने के बाद क्रिकेट में होने वाली लीग की पूरी तरह से तस्वीर ही बदलकर रख दी। आईपीएल में हमें कई बड़े दिग्गज़ खिलाड़ियों के साथ युवा जोश भी देखने को मिला जिससे क्रिकेट का एक नया ही रुप देखने को मिला। आईपीएल के 12 सीजन में हमें कई वर्ल्ड क्लास बल्लेबाज भी देखने को मिले हैं, जिन्होंने आईपीएल में अपने करियर की शुरुआत करते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा।

जब हम बात करे टी20 क्रिकेट की तो बिन छक्कों के हम अपनी बात को पूरा नहीं कर सकते हैं, क्योंकि फैंस स्टेडियम में यही देखने के लिए तो पहुंचते हैं, जिसमें वह स्टेडियम से बाहर जाने वाले शॉट्स के दीवाने होते हैं और मौजूदा दौर के क्रिकेट में देखा जाए तो अब बल्लेबाज़ बेहद आसानी से काफी लम्बे-लम्बे छक्के लगा देते हैं, जिसके बाद हम आपको आईपीएल इतिहास के टॉप 5 सबसे लम्बे छक्कों के बारे में बताने जा रहे हैं।

5 – डेविड मिलर (110 मीटर)

साउथ अफ्रीका टीम के विस्फोटक बायें हाथ के बल्लेबाज़ डेविड मिलर जिन्होंने आईपीएल में पहली बार साल 2012 के सीजन में अपना कदम रखा था, जिसमें उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब टीम से आईपीएल में डेब्यू किया था। मिलर ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में सबको अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया था।

डेविड मिलर ने आईपीएल इतिहास का 5 वां सबसे लम्बा छक्का लगाया है, जो उन्होंने साल 2016 के आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए मैच के दौरान मारा था, जिसमें मिलर ने गेंद को स्टेडियम से बाहर मार दिया था। लेकिन मिलर अपनी इस लय को आने वाले सीजन में बरकरार नहीं रख सके और इस कारण किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने साल 2020 के सीजन से पहले उन्हें रिटेन ना करने का फैसला किया और अब वह आईपीएल के 13 वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा होंगे।


4 – महेंद्र सिंह धोनी, एबी डी विलियर्स, क्रिस गेल (111 मीटर)

टी20 क्रिकेट के तीन बड़े नाम क्रिस गेल, एबी डी विलियर्स और महेंद्र सिंह धोनी जिनकी बल्लेबाजी देखने के लिए पूरे विश्व में क्रिकेट फैंस काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं और जब आप बात करे लम्बे दूरी के छक्कों के बारे में इनका नाम उस लिस्ट में शामिल ना हो तो ऐसा नहीं हो सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी और एबी डी विलियर्स ने जहां साल 2019 के आईपीएल सीजन में 111 मीटर लम्बा छक्का मारा था, तो वहीं क्रिस गेल ने साल 2014 के आईपीएल सीजन में इतनी दूरी का छ्क्का मारा था। तीनों ही खिलाड़ी अपने इसी कारनामें के लिए अधिक पहचाने जाते हैं, जिसमें वह अपने बल्ले की ताकत से गेंद को आसानी से स्टेडियम के बाहर पहुंचा देते हैं।


3 – महेंद्र सिंह धोनी, क्रिस गेल (112 मीटर)

कैप्टन कूल और यूनिवर्स बॉस एकबार फिर से इस लिस्ट में एक साथ देखने को मिल रहे हैं और इसमें किसी भी तरह का अचम्भा भी नहीं होना चाहिए क्योंकि दोनों ही किसी भी समय गेंद को आसानी के साथ मैदान से बाहर मारने की क्षमता रखते हैं। धोनी ने साल 2012 के आईपीएल सीजन में तो क्रिस गेल ने साल 2013 के आईपीएल सीजन में 112 मीटक लम्बा छक्का मारा था।


2 – बेन कटिंग (117 मीटर)

ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए मध्यक्रम में खेलने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन कटिंग टी20 क्रिकेट में निचले क्रम में तेजी के साथ रन बनाने के लिए पहचाने जाते हैं और इसी कारण आईपीएल इतिहास के टॉप 5 सबसे लम्बे छक्कों में कटिंग दूसरे स्थान पर हैं। साल 2016 के आईपीएल फाइनल जो सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच में खेला गया था, उसमें बेन कटिंग ने हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए 117 मीटर लम्बा छक्का मारा था, जिसके बाद उन्हें अपनी टीम के लिए महत्तवपूर्ण पारी खेलने के लिए प्लेयर ऑफ दी मैच का खिताब भी दिया गया था, जिससे उनकी टीम विजेता बन सकी थी।


1 – क्रिस गेल ( 119 मीटर)

आईपीएल के इतिहास का सबसे लम्बा छ्क्का मारने का रिकॉर्ड यूनीवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है साथ ही इस लिस्ट में गेल का नाम तीसरी बार शामिल हुआ है, जिसको लेकर किसी भी फैन को हैरानी नहीं होगी क्योंकि गेल ने वर्ल्ड क्रिकेट में इसी तरह से अपनी बादशाहत को कायम रखा हुआ है, जो अपने दिन पर किसी भी टीम के लिए बुरे सपने से कम साबित नहीं होते हैं।

गेल जो हर आईपीएल सीजन में कोई एक ऐसी पारी अपनी टीम के लिए जरुर खेलते हैं, जो उनकी टीम को अकेले दम पर जीत दिलाने के लिए काम आता है। 119 मीटर लम्बा छक्का मारना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं है, लेकिन गेल इस काम को कभी भी बड़ी ही आसानी के साथ कर सकते हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago