IN-Y vs SL-Y Dream11 Prediction, Playing 11, Live Score: Asia Cup Semi-Final
श्रीलंका में इस समय अंडर19 एशिया कप खेला जा रहा है, जिसके लीग मैच खत्म होने के बाद पहला सेमीफाइनल मैच इंडिया यूथ और श्रीलंका यूथ के बीच में खेला जाएगा। इंडिया यूथ का फार्म काफी शानदार चल रहा है और लीग मैचों में टीम ने बिना किसी हार के सेमीफाइनल में अपनी जगह को पक्का किया।

टीम को अफगानिस्तान यूथ के खिलाफ मैच में जरूर कुछ संघर्ष का सामना करना पड़ा था, जिसमें छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 7 विकेट गवां दिए। वहीं बात करे श्रीलंका यूथ की तो वह भी अच्छा खेल रहे हैं और लीग स्टेज़ में टीम ने नेपाल और यूएई के खिलाफ जीत तो दर्ज की लेकिन टीम को आखिरी मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

पिच रिपोर्ट | IN-Y vs SL-Y Asia Cup Semi-Final Pitch Report
दोनों ही टीमों के बीच खेला जाना अंडर19 एशिया कप का पहला सेमीफाइनल मैच कोलम्बो के पी. सारा ओवल मैदान में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच को लेकर बात करी जाए तो उसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता क्योंकि लीग स्टेज़ के 2 मैच यहां पर खेले गए जिसमें एक में अफगानिस्तान ने 162 रनों का बचाव किया था, तो नेपाल की टीम 261 रनों का नहीं बचा सकी थी। दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाज़ो को जरूर मदद मिल सकती है और पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम को 240 से 250 तक स्कोर बनाना होगा।
औसत पहली का स्कोर (यूथ वनडे) – 211 रन
लक्ष्य का पीछा करते हुए रिकॉर्ड (अंडर19 एशिया कप में) – जीत 1, हार 1

मैच डिटेल्स | IN-Y vs SL-Y Asia Cup Semi-Final Match Details
इंडिया यूथ बनाम श्रीलंका यूथ के बीच खेला जाना वाला पहला सेमीफाइनल मैच 12 सितम्बर को भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस मैच का प्रसारण किसी नेटवर्क पर नहीं होगा।

स्कॉवड | IN-Y vs SL-Y Asia Cup Semi-Final Squad

इंडिया यूथ (India- Y):
ध्रुव चंद जुरैल (कप्तान, विकेटकीपर), सुवेद पार्कर, तिलक वर्मा, नेहाल वादेहरा, अर्जुन आजाद, शाशवत रावत, वरूण लावेंडे, सलिल अरोरा, करन लाल, अथर्व अंकोलेकर, पंकज यादव, आकाश सिंह, सुशांत मिश्रा, पूर्णांक त्यागी, विद्याधर पाटिल।

श्रीलंका यूथ (Sri Lanka- Y):
नावोद पारनाविथाना, कमिल मिशारा (विकेटकीपर), रविंदु रसांथा, अहान विक्रमासिंघे, निपुन धनंजया (कप्तान), अविष्का तेरांइदु, चमिंदु विजसिंघे, रोहन संजया, असिन डेनियल, दिलशान मदुशनाका, काविंदु नदीशन, अमशी डी सिल्वा, यासिरू रोड्रिगो, सांदु मेंडिस, थावीशा कखादुवारिचे।

संभावित प्लेइंग इलेवन | IN-Y vs SL-Y Best Players

इंडिया यूथ (India- Y):
अर्जुन आजाद, ध्रुव जुरैल (कप्तान), शाशवत रावत, तिलक वर्मा, अथर्व अंकोलेकर, पूर्णांक त्यागी, सलिल अरोरा (विकेटकीपर), आकाश सिंह, करन लाल, सुशांत मिश्रा, वरूण लावेंडे।

श्रीलंका यूथ (Sri Lanka- Y):
नावोद पारनाविथाना, कमिल मिशारा (विकेटकीपर), रविंदु रसांथा, अहान विक्रमासिंघे, निपुन धनंजया (कप्तान), अविष्का तेरांइदु, चमिंदु विजसिंघे, रोहन संजया, असिन डेनियल, दिलशान मदुशनाका, काविंदु नदीशन।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नज़रे | IN-Y vs SL-Y Best Players

इंडिया यूथ (India- Y):
अर्जुन आजाद– आजाद ने कुवैत के खिलाफ मैच में 60 रनों की पारी खेली थी और उसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 121 रनों की जिसके बाद वह अभी तक 3 पारियों में 101 के औसत से 202 रन बना चुके हैं और वह टीम के लिए उपरी क्रम में काफी महत्तवपूर्ण खिलाड़ी हो जाते हैं।

तिलक वर्मा– तिलक वर्मा ने भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी शानदार शतकीय पारी खेली थी और वह एक अच्छे बल्लेबाज़ हैं साथ ही इस साल उनका फार्म भी शानदार चल रहा है।

सुशांत मिश्रा– मिश्रा ने अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में 5 विकेट झटके थे और इसके अलावा वह इससे पहले हुई त्रिकोणीय सीरीज़ में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ थे, जिसमें उन्होंने 18.45 के औसत से 11 विकेट हासिल किए थे

श्रीलंका यूथ (Sri Lanka- Y):
कमिल मिशारा– मिशारा श्रीलंका यूथ टीम के सबसे शानदार बल्लेबाज़ हैं और उनका फार्म भी अच्छा चल रहा है, पाकिस्तान के खिलाफ हुई पिछली सीरीज़ में मिशारा ने 5 पारियों में 242 रन बनायें थे।

नावोद पराविथाना– नावोद ने अभी तक इस एशिया कप के 3 मैचो में 8 विकेट हासिल किए हैं। बायें हाथ के स्पिनर नावोद श्रीलंका की पिचो पर काफी घातक गेंदबाज़ साबित होते हैं, साथ ही यूएई के खिलाफ मैच में नावोद ने बल्ले से भी योगदान देते हुए 61 रनों की पारी खेली थी।

संभावित ड्रीम इलेवन टीम | IN-Y vs SL-Y Dream11 Team Prediction

विकेटकीपर

  • कमिल मिशारा

बल्लेबाज़

  • अर्जुन आजाद (कप्तान)
  • तिलक वर्मा
  • एन. धनंजया
  • ए. विक्रमासिंघे

ऑलराउंडर्स

  • एन. अंकोलेकर
  • एन. परानविथाना (उपकप्तान)

गेंदबाज़

  • सुशांत मिश्रा
  • पूर्णांक त्यागी
  • आर. संजया
  • डी. मदुशनाका
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago