India vs West Indies 2019: आईसीसी वनडे विश्वकप के बाद भारतीय टीम को वेस्ट इंडजी के दौरे पर जाना हैं, जहां पर टीम को 3 मैच की टी20, 3 मैच की वनडे और 2 टेस्ट मैच की सीरीज़ को खेलना हैं, इसको लेकर वेस्ट इंडीज़ क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को पूरे दौरे का कार्यक्रम जारी कर दिया जिसमें भारतीय टीम अपने इस दौरे की शुरूआत 3 अगस्त से यूएसए के फ्लोरिडा में टी20 सीरीज़ से करेगी।

जहां सभी की नज़रे विश्व टेस्ट चैम्पिनशिप को लेकर बनी हुई हैं, जिसमें टेस्ट में नंबर के 1 पायदान पर काबिज़ भारतीय टीम इस चैम्पियनशिप में अपने अभियान की शुरूआत 22 अगस्त से एंटिगुआ के गुयाना में पहले टेस्ट से करेगी जिसके बाद सीरीज़ का दूसरा टेस्ट मैच जैमेका में 30 अगस्त से खेला जाएगा। आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप को लाने के पीछे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का खेल के इस लम्बे प्रारूप में नयी जान फूकने पर हैं, जो अगले 2 सालों तक खेली जाएगी जिसमें 12 में से 9 टीम हिस्सा रहने वाली हैं।

भारतीय टीम जहां इस समय टेस्ट में नंबर एक पर है, जिस कारण वह इस टेस्ट चैम्पियनशिप को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। वहीं कैरिबियन टीम ने भी पिछले कुछ समय से अपने खेल में काफी सुधार किया है, जिसमें उन्होंने इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड को अपने घर पर 2-1 से 3 मैचो की टेस्ट सीरीज़ में मात दी थी।

विंडीज़ क्रिकेट बोर्ड के चीफ एक्ज़ीक्यूटिव ऑफीसर जॉनी ग्रेव ने इस दौरे के बारे में जानाकारी देते हुए कहा कि, विंडीज़ और भारत के बीच हमेशा शानदार क्रिकेट देखने को मिला है और माई टीम11 सीरीज़ इसी चीज़ को सभी फार्मेट में आगे बढ़ाने का करेगी। हमारे पास तीनों ही फार्मेट में विश्व के काफी शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं, साथ ही विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरूआत भी इसी सीरीज़ के साथ होगी।

आख़िरी बार 2016 में किया था दौरा

भारत ने आखिरी बार वेस्ट इंडीज़ का दौरा साल 2016 में किया था, जिसमें टीम ने सिर्फ 4 मैचो की टेस्ट सीरीज़ ही खेली थी और इसको भारतीय टीम ने 2-0 से अपने नाम पर किया था, उसके बाद उसी साल अगले साल चैम्पियंस ट्राफी के बाद विंडीज़ के दौरे पर गयी जहां सिर्फ लिमिटेड ओवरो की सीरीज़ खेली गयी जिसमें वनडे सीरीज़ को तो 3-1 से अपने नाम किया लेकिन टी20 सीरीज़ में हार का सामना करना पड़ा था।

यहां पर देखिए पूरे दौरे का कार्यक्रम – India vs West Indies Schedule 2019

टी20 सीरीज़

3 अगस्त – पहला टी20 फ्लोरिडा (यूएसए)

4 अगस्त – दूसरा टी20 फ्लोरिडा (यूएसए)

6 अगस्त – तीसरा टी20 गुयाना

सभी मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बज़े शुरू होंगे।

वनडे सीरीज़

8 अगस्त – पहला वनडे, गुयाना

11 अगस्त – दूसरा वनडे त्रिनिडाड

14 अगस्त – तीसरा वनडे त्रिनिडाड

सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बज़े शुरू होंगे।

टेस्ट सीरीज़

22 से 26 अगस्त – पहला टेस्ट, एंटिगुआ

30 अगस्त से 3 सितम्बर – दूसरा टेस्ट, जैमेका

सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बज़े शुरू होंगे।

यह भी पढ़ें:-

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago