Categories: ओलंपिक

ओलंपिक में भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सूची

ओलंपिक. हर 4 साल में खेला जाने वाला एक मेगा इवेंट. इस मेगा इवेंट की शुरूआत 1896 ईस्वी से हुई मगर भारत, इस इवेंट से 1900 ईस्वी में जुड़ा मतलब पेरिस में खेले गए ओलंपिक्स से. और 1920 के बाद से कोई भी ऐसा समर ओलंपिक्स नहीं रहा जिसमें भारत ने हिस्सा न लिया हो.

2016 रियो ओलंपिक्स. 5 से 21 अगस्त के बीच ब्राजील में खेला गया. भारत ने कुल 15 इवेंट्स में भाग लिया. जिसमें भारत की ओर से कुल 117 खिलाड़ी खेले. जिसमें 63 पुरुष खिलाड़ी थे व 54 महिला खिलाड़ी थीं. यह अब तक भारत द्वारा भेजी गई सबसे ज्यादा खिलाड़ियों का संख्या थी. मगर जीतने वाले खिलाड़ियों की संख्या सिर्फ 2 रही. और दिलचस्प बात यह थी कि वह दोनों ही खिलाड़ी महिलाएं थीं. पीवी सिंधू और साक्षी मलिक. साक्षी मलिक जो कुश्ती से तालुकात रखती हैं व पीवी सिंधू बैटमिंटन से. इस इवेंट में जहां साक्षी मलिक के 58 किलो वर्गभार में कांस्य पदक पर निशाना साधा तो वहीं सिंधू ने कांस्य से एक पदक बढ़कर रजत पदक अपने नाम किया बैटमिंटन में.

अगले वर्ष यानि 2020 में समर ओलंपिक्स खेले जाने हैं टोक्यो, जापान में. 24 जुलाई से 9 अगस्त के बीच. मगर इस इवेंट के क्वॉलीफिकेशन राउंड पहले से ही शुरु हो चुके हैं. मगर यहां भी क्वॉलीफिकेशन में कोटा चलता है मगर घबराइये नहीं. यहां जात-पात के नाम पर क्वीलीफिकेशन नहीं मिलता है. यहां के क्वॉलीफिकेशन कोटा पाने के लिए आपको कम्पीट करना होता है. और जीतकर ओलंपिक का कोटा मिलता है या दूसरे शब्दों में बोलें तो ओलंपिक का टिकट कटाते हैं. अब तक कुल 3 पुरुष खिलाड़ी तीरंदाजीं में 1 एथलैटिक्स में, 4 शूटिंग में और 2 रेसलिंग में अपना नाम दर्ज करवा चुके हैं. तो वहीं 5 महिला शूटरों और 1 महिला रेसलर ने भी अपना नाम इस लिस्ट में दर्ज करवा लिया है.

ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ी-

पदक टीम/खिलाड़ी ओलंपिक खेल इवेंट
सिल्वर नॉर्मन प्रिचर्ड 1900 पेरिस एथलैटिक्स 200 मीटर (पुरुष)
सिल्वर नॉर्मन प्रिचर्ड 1900 पेरिस एथलैटिक्स 200 मीटर हडल्स
गोल्ड राष्ट्रीय टीम 1928 एंम्सटर्डैम फील्ड हॉकी पुरुष प्रतियोगिता
गोल्ड राष्ट्रीय टीम 1932 लॉस एंजेल्स फील्ड हॉकी पुरुष प्रतियोगिता
गोल्ड राष्ट्रीय टीम 1936 बर्लिन फील्ड हॉकी पुरुष प्रतियोगिता
गोल्ड राष्ट्रीय टीम 1948 लंदन फील्ड हॉकी पुरुष प्रतियोगिता
गोल्ड राष्ट्रीय टीम 1952 हैलसिंकी फील्ड हॉकी पुरुष प्रतियोगिता
ब्रॉन्ज खाशाबा दादासाहेब जाधव 1952 हैलसिंकी रेसलिंग पुरुषों की फ़्रीस्टाइल बेंटमवेट
गोल्ड राष्ट्रीय टीम 1956 मेलबर्न फील्ड हॉकी पुरुष प्रतियोगिता
सिल्वर राष्ट्रीय टीम 1960 रोम फील्ड हॉकी पुरुष प्रतियोगिता
गोल्ड राष्ट्रीय टीम 1964 टोक्यो फील्ड हॉकी पुरुष प्रतियोगिता
ब्रॉन्ज राष्ट्रीय टीम 1968 मैक्सिको सिटी फील्ड हॉकी पुरुष प्रतियोगिता
ब्रॉन्ज राष्ट्रीय टीम 1972 म्यूनिख फील्ड हॉकी पुरुष प्रतियोगिता
गोल्ड राष्ट्रीय टीम 1980 मैस्को फील्ड हॉकी पुरुष प्रतियोगिता
ब्रॉन्ज लिएंडर पेस 1996 एटलांटा टेनिस पुरुष एकल टेनिस
ब्रॉन्ज कर्णम मल्लेश्वरी 2000 सिडनी वेटलिफ्टिंग महिला 69 किग्रा वर्गभार
सिल्वर राज्यवर्धन सिंह राठौर 2004 एथेंस शूटिंग मैन्स डबल ट्रैप
गोल्ड अभिनव बिंद्रा 2008 बीजिंग शूटिंग मैन्स 10मीटर एयर राइफल
ब्रॉन्ज विजेंदर सिंह 2008 बीजिंग बॉक्सिंग मिडिलवेलट
ब्रॉन्ज सुशील कुमार 2008 बीजिंग कुश्ती मैन्स फ्रीस्टाइल रेसलिंग 66 किग्रा
सिल्वर विजय कुमार 2012 लंदन शूटिंग मैन्स 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल
सिल्वर सुशील कुमार 2012 लंदन कुश्ती मैन्स फ्रीस्टाइल 66 किग्रा
ब्रॉन्ज सानिया नेहवाल 2012 लंदन बैटमिंटन वुमेन्स सिंग्लस
ब्रॉन्ज मेरी कॉम 2012 लंदन बॉक्सिंग वुमेन्स फ्लाईवेट
ब्रॉन्ज गगन नारंग 2012 लंदन शूटिंग मैन्स 10 मीटर एयर राइफल
ब्रॉन्ज योगेश्वर दत्त 2012 लंदन कुश्ती मैन्स फ्रीस्टाइल 60 किग्रा
सिल्वर पीवी सिंधू 2016 रियो दि जिनेरियो बैटमिंटन वुमेन सिंग्लस
ब्रॉन्ज साक्षी मलिक 2016 रियो दि जिनेरियो कुश्ती वुमेन्स फ्रीस्टाइल 58 किग्रा
आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago