Matt Hardy Biography: अपने 2 दशको के लम्बे रेसलिंग करियर में WWE सुपरस्टार मैट हार्डी ने इस खेल में काफी पॉपुलेरिटी बटोरी है। हार्डी बॉयज़ अपने भाई के साथ उनकी टैग टीम को फैंस ने काफी पसंद किया। मैट ने एक रेसलर होने के नाते रिंग के अंदर अपने प्रदर्शन से सभी को काफी प्रभावित किया।
किंग ऑफ दी टेबल्स, लैडर्स एंड चैयर्स मैच के नाम से पहचाने जाने वाले मैट हार्डी ने प्रो रेसलिंग वर्ल्ड में 14 बार टैग टीम चैंपियनशिप को जीता है। इस लिस्ट में गौर किया जाए तो 6 बार WWE टैग टीम चैंपियनशिप, 3 बार Raw टैग टीम चैंपियनशिप, एकबार स्मैकडाउन टैग टीम चैंपियनशिप 1-1 Roh टैग टीम चैंपियनशिप के साथ WCW और TNA वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप को जीता है।
मैट हार्डी पर्सनल लाइफ | Matt Hardy Personal Life
मैट हार्डी का जन्म 23 सितम्बर 1974 को हुआ था और वह पिछले तीन दशकों से प्रो रेसलिंग वर्ल्ड में हैं। पिछले कई सालों से मैट WWE, WCW, TNA, ROH जैसे प्रो रेसलिंग ब्रांड्स का हिस्सा हैं।
नार्थ कैरोलिना में जन्म लेने वाले मैट हार्डी के माता-पिता का नाम गिलबर्ट हार्डी और रूबी मोरे हैं, जिसमें उनके बड़े भाई जैफ हार्डी भी शामिल हैं। 1987 में मैट की मां का देहांत ब्रेन कैंसर की वजह से हो गया था जिस कारण मैट को जीवन में काफी समझौतों से गुजरना पड़ा। अपने स्कूल के दिनों में मैट ने बॉस्केटबॉल खेलना शुरू किया था, लेकिन सीनियर विंग में जाने के बाद मैट का रूख फुटबॉल की तरफ अधिक हो गया।
फुटबॉल में मैट लाइनब्रेकर और डिफेंसिव पोजीशन पर खेलते थे, नार्थ कैरोलिना के यूनियन पिंस हाई स्कूल में पढ़ने वाले मैट एक अच्छे छात्र थे और इस कारण उन्हें मूरहेड अवार्ड भी मिला था, जो प्रतिभाशाली छात्रों को दी जाने वाली एक स्कॉलरशिप है। इसके बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए मैट ने कैरलोट में यूनीवर्सिटी ऑफ नार्थ कैरोलिना में दाखिला लिया लेकिन पिता की बीमारी के उन्हें इसे बीच में ही छोड़ना पड़ा।
मैट हार्डी WWE में मैट की जर्नी | Matt Hardy WWE
Matt Hardy Biography: अपने भाई जैफ के साथ मैट ने शुरूआत में अपनी रेसलिंग फेडरेशन की शुरूआत की जिसका नाम दी ट्रेंपोलाइन रेसलिंग फेडरेशन रखा गया। साल 1994 में हार्डी ने WWE में एक जौबर के तौर पर काम करना शुरू किया लेकिन उन्हें 1998 में अनुबंध मिला, जिसमें उनका पहला मैच निकोली वोल्फ को खिलाफ था और इस मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
इसके बाद मैट को WWE मंडे नाइट Raw में अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला लेकिन इसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। WWE के अपने शुरूआती करियर में मैट को कई मैचो में हार का सामना करना पड़ा।
हार्डी बॉयज़ की नींव
WWE के शुरूआती दौर पर मैट ने अकेले ही रेसलिंग की दुनियां में लड़ा जिसमें उन्हें कई सुपरस्टार्स रेसलरों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद अपने भाई जैफ के साथ मैट ने टीम बनाई जिसका नाम हार्डी बॉयज़ रखा। WWE अपने करियर में मैट के लिए ये एक बड़ा फैसला साबित हुआ जिसके बाद दोनों को ही WWE से अनुबंध मिला।
हार्डी बॉयज़ अपने फ्लाइंग स्टाइल के लिए काफी तेज़ से फेमस हुए जिसमें वह विपक्षी रेसलरो के खिलाफ हवा में उछलते हुए हमला करते थे। हार्डी बॉयज़ ने अपने मैनेजर के तौर माइकल हेस को नियुक्त किया और इसके बाद एपीए को किंग ऑफ दी रिंग में मात देकर अपनी पहले WWE टैग टीम चैंपियनशिप को जीता।
यह एक पहला ऐसा मौका था, जब इन्होंने हेस को मैनेजर पद से हटाते हुए जरनल के पद पर नियुक्त कर दिया। ऐज और क्रिस्टीन के खिलाफ नो मर्सी मैच में हार्डी बॉयज़ ने एकबार फिर से कमाल दिखाते हुए जीत दर्ज की।
मैट हार्डी WWE से हुए रिलीज़
Matt Hardy Biography: समरस्लैम में केन के खिलाफ मैच के दौरान मैट को काफी गंभीर चोट लग गयी थी, जिस कारण उन्हें लगभग 1 साल तक WWE से दूर रहना पड़ा। जिसके बाद साल 2005 में उन्हें WWE से रिलीज़ कर दिया गया और इसके पीछे हार्डी का सोशल मीडिया पर अनप्रोफेशनल रवैया बताया गया, जो WWE के लिए एक गलत फैसला साबित हुआ क्योंकि लगभद 15000 फैंस ने उनके खिलाफ केस करते हुए मैट को फिर से जोड़ने के लिए कहा।
मैट हार्डी WWE में वापसी | Matt Hardy WWE Comeback
रेसलमीनिया 33 में मैट हार्डी की अचानक वापसी हुई जो सभी को अचम्भित करने वाले थे, जिसमें उनके साथ जैफ भी थे, WWE टैग टीम चैंपियनशिप लैडर मैच में इनका सामना ल्यूक गालोस एंड एंडरसन और केसालो और सीमस की टीम से था।
इसके बाद चोट के कारण लगभग 6 महिने तक मैट रिंग से बाहर रहे और उसके बाद फरवरी 2019 की स्मैकडाउन में उन्होंने वापसी की, जिसमें हार्डी बॉयज़ ने सीमस और केसारो को पहले ही मैच में हराया। मौजूदा समय में मैट स्मैकडाउन के रोस्टर में शामिल हैं।
मैट हार्डी के बारे में महत्तवपूर्ण बातें | Matt Hardy Interesting Facts
मैट हार्डी नेटवर्थ | Matt Hardy Net Worth
Matt Hardy Biography: मैट हार्डी की नेटवर्थ को लेकर बात करी जाए तो उनकी अधिकतम कमाई WWE से ही होती है, इसके अलावा वह आने वाले समय में दूसरे तरीके से भी कमाई करने वाले हैं। मैट की नेटवर्थ की तरफ ध्यान दिया जाए तो वह लगभग 10 मिलियन डॉलर के आसपास है। मैट ने रेसलिंग के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है, जिससे भी उनकी कमाई में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…