Categories: CricketIPL

IPL में अब तक 70 करोड़ रुपये से अधिक कमाई करने वाले टॉप 10 खिलाड़ी

साल 2007-08 के समय टी20 क्रिकेट उतना अधिक लोकप्रिय खेल नहीं था, क्योंकि दिग्गज़ खिलाड़ियों ने इस फार्मेट में खेलने से मना कर दिया था, जिसके पीछे इस फार्मेट की विश्वसनीयता पर उठने वाला सवाल था। जिस कारण साल 2007 में खेले गए पहले टी20 विश्वकप में सभी टीमों में कई नये खिलाड़ियों को देखने को मौका मिला था, जिसमें भारतीय टीम में भी ऐसा ही कुछ था और चयनकर्ताओं ने धोनी को उस टूर्नामेंट में टीम का कप्तान नियुक्त किया था।

चयनकर्ताओं का युवा भारतीय टीम का धोनी को कप्तान बनाने का फैसला मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ और भारतीय टीम ने अफ्रीका में खेले गए पहले टी20 विश्वकप को अपने नाम पर किया। इस जीत के बाद सीनियर खिलाड़ियों को टी20 फार्मेट को लेकर एकबार फिर से सोचने के लिए मजबूर होना पड़ा।

टी20 विश्वकप में भारतीय टीम की जीत के बाद यह फार्मेट पूरे देश में काफी तेज़ी से फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाने लगा जिसके बाद बीसीसीआई ने साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग शुरु करने का फैसला किया। इस फैसले से कई खिलाड़ियों की किस्मत ही बदलकर रख दी क्योंकि आईपीएल में खेलने वाले हर खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने का तो एक शानदार मौका मिलता ही है, साथ ही उसके आर्थिक हालात में सुधार होता है।

इसी कारण हम आपको अभी तक हुए आईपीएल के 12 सीज़न में मिलाकर सबसे अधिक कमाई करने वाले टॉप 10 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

10 – सुनील नारायण – 70.2 करोड़ रुपये

सुनील नारायण ने साल 2012 में अपना पहला आईपीएल सीज़न खेला था, जिसमें उन्हें नीलामी के दौरान कोलकाता नाईट राइडर्स ने खरीदा था और उस समय अभी तक नारायण टीम का हिस्सा बने हुए हैं, जिसके पीछे उनका इस फार्मेट में टीम के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन करना भी है।

नारायण को कोलकाता नाइट राइडर्स ने साल 2012 के लिए हुए ऑक्शन में 3.5 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसके बाद अगले साल उनके इस प्राइज़ में 20 लाख रुपये का इजाफा किया गया। अपने शानदार प्रदर्शन के कारण नारायण को केकेआर ने 9.5 करोड़ में रिटेन करने का फैसला किया।

साल 2018 में नारायण ने टीम के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन किया था, जिस कारण वह सबसे उपयोगी खिलाड़ी साबित हुए और कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी पहली पसंद के तौर उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया।

9 – रॉबिन उथप्पा – 72.2 करोड़ रुपये

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा जो एक विकेटकीपर बल्लेबाज़ हैं और साल 2007 में पहले टी20 विश्वकप जीतने वाली टीम इंडिया के महत्तवपूर्ण सदस्य रॉबिन उथप्पा ने अभी तक अपने आईपीएल करियर में चार फ्रेंचाइज़ियों के लिए खेला है।

उथप्पा ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली फ्रेंचाइज़ी मुम्बई इंडियंस के साल 2008 में की थी। मुम्बई इंडियंस की टीम ने उथप्पा को पहले सीज़न के लिए हुए ऑक्शन में 3.2 करोड़ में खरीदा था, इसके बाद उथप्पा को मुम्बई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ ट्रेड कर लिया।

साल 2011 में हुए आईपीएल ऑक्शन में उथप्पा को पुणे वारियर्स इंडिया ने 9.6 करोड़ में खरीदा था, जिसके बाद साल 2012 के सीज़न के लिए उथप्पा को 10.50 करोड़ मिले वहीं साल 2013 में कमाई घटकर 9.6 करोड़ रुपये पर आ गयी। पिछले 6 सीज़न से कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहने वाले उथप्पा को केकेआर ने 32.8 करोड़ रुपये दिए हैं।

8 – शेन वॉट्सन – 73.13 करोड़ रुपये

शेन वॉट्सन का करियर इंडियन प्रीमियर लीग में एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा सकता है। साल 2008 में हुए पहले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शेन वॉटसन को सिर्फ 54 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, लेकिन मैच विनिंग प्रदर्शन करने की वजह से वॉट्सन को अगले सीज़न के लिए 61.4 लाख रुपये मिले।

राजस्थान रॉयल्स ने वॉट्सन को साल 2011 के आईपीएल ऑक्शन से पहले 57.9 रुपये दिये थे, जिसके बाद 2011 में टीम ने वॉट्सन को 5.98 करोड़ रुपये एक सीज़न के लिए दिए तो वहीं 2 सीज़न और बीतने के बाद वॉट्सन को 12.5 करोड़ रुपये एक सीज़न के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने दिए।

लेकिन साल 2016 में राजस्थान रॉयल्स टीम को 2 साल के लिए बैन कर दिया गया जिसके बाद हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने वॉट्सन को 9.5 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया लेकिन उसके बाद उनके प्राइज़ में कमी आयी और चेन्नई सुपर किंग्स ने सिर्फ 4 करोड़ रुपये में वॉट्सन को खरीद लिया।

7 – एबी डी विलियर्स – 82.30 करोड़ रुपये

साउथ अफ्रीका के सुपरमैन खिलाड़ी एबी डी विलियर्स आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम का एक महत्तवपूर्ण हिस्सा हैं। डी विलियर्स ने अपने आईपीएल करियर के शुरुआती तीन सीज़न दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के लिए खेले थे, जिसमें दिल्ली की टीम ने उन्हें तीन सीज़न के लिए 3.90 करोड़ रुपये दिए।

इसके बाद साल 2011 में हुए ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने एबी डी विलियर्स को 5 करोड़ देकर अपनी टीम में शामिल किया, वहीं साल 2013 के सीज़न के लिए आरसीबी ने डी विलियर्स को 5.8 करोड़ रुपये दिए। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से पहचाने जाने वाले डी विलियर्स को 2014 के आईपीएल सीज़न से पहले आरसीबी की टीम ने 9.5 करोड़ रुपये कर दिए।

यह अनुबंध साल 2018 तक चलता रहा जिसके बाद आरसीबी की टीम साल 2018 के आईपीएल सीज़न से पहले डी विलियर्स के प्राइज को बढ़ाते हुए 11 करोड़ रुपये कर दिया। डी विलियर्स ने अभी तक आईपीएल से 82.30 करोड़ रुपये कमायें हैं, जिसमें से अधिकतकर हिस्सा आरसीबी की टीम से हुए अनुबंध से आया है।

6 – युवराज सिंह – 84.6 करोड़ रुपये

टीम इंडिया को साल 2007 में पहले टी20 विश्वकप में जीत दिलाने वाले हीरो युवराज सिंह हमेशा इंडियन प्रीमियर लीग में एक बड़े नाम के तौर पर रहे हैं। युवराज का आईपीएल में कुछ खास प्रदर्शन देखने को नहीं मिला जिस कारण वह एक फ्रेंचाइज़ी से दूसरी फ्रेंचाइजी में जाते हुए अधिकतर समय दिखे।

किंग्स इलेवन पंजाब टीम से अपना आईपीएल करियर शुरु करने वाले युवराज सिंह को हर सीज़न के लिए टीम ने 4.25 करोड़ दिए, लेकिन तीन सीज़न बीतने के बाद युवी को पुणे वारियर्स इंडिया की टीम ने साल 2011 में हुए ऑक्शन में 8.28 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

युवराज़ के लिए आईपीएल में सबसे बड़ा मौका उस समय आया जब उन्हें पहले साल 2014 के ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 14 करोड़ में तो वहीं साल 2015 के ऑक्शन में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा। लेकिन साल 2016 में युवी को ऑक्शन में सिर्फ 7 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद ने शामिल कर लिया। इसके बाद साल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में युवी की वापसी सिर्फ 2 करोड़ रुपये में हुई, वहीं 2019 के आईपीएल ऑक्शन में मुम्बई इंडियंस ने युवराज को सिर्फ 1 करोड़ रुपये में शामिल कर लिया।

5 – सुरेश रैना – 88.70 करोड़ रुपये

चेन्नई सुपर किंग्स टीम के चिन्ना थाला के नाम से पहचाने जाने वाले आईपीएल में काफी समय तक सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर 1 पर रहने वाले सुरेश रैना विश्व की इस सबसे बड़ी लीग में पैसे कमाने के मामले बाकियों से थोड़ा धीमे दिखते हैं, लेकिन साल 2011 के पहले तक रैना को हर सीज़न के लिए 2.6 करोड़ रुपये मिल रहे थे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2011 में सुरेश रैना के अनुबंध में बदलाव करते हुए उसे 5.98 करोड़ रुपये कर दिया जो साल 2015 के आईपीएल सीज़न तक चला लेकिन सीएसके पर 2 साल बैन लगने के बाद साल 2016 और 2017 का आईपीएल सीज़न रैना ने गुजरात लायंस के लिए खेला जिसके लिए उन्हें 9.5 करोड़ रुपये मिले।

इसके बाद साल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल में वापसी के साथ उनके अनुबंध में भी बदलाव देखने को मिला और 11 करोड़ हर सीज़न के लिए रैना को मिलने लगे जिसके बाद साल 2020 के सीज़न के लिए टीम ने उन्हें रिटेन करने का फैसला किया है।

4 – गौतम गंभीर – 94.62 करोड़ रुपये

गौतम गंभीर ने अपने आईपीएल करियर में अधिकतर कमाई कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम से खेलते हुए की है। गौतम गंभीर की आईपीएल में शुरुआत दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम के साथ हुई जिसमें टीम ने उन्हें साल 2008 के लिए हुई नीलामी के दौरान सिर्फ 2.9 करोड़ रुपये हर सीजन के लिए खरीदा था।

साल 2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर को नीलामी के दौरान 11.04 करोड़ रुपये में लेकर सभी को चौका दिया और केकेआर के लिए भी यह फैसला किसी मास्टर स्ट्रोक से कम साबित नहीं हुआ क्योंकि गंभीर ने टीम की कप्तानी करते हुए 2 बार विजेता बनाया। साल 2014 में गंभीर के अनुबंध में केकेआर ने बदलाव किया।

साल 2018 के सीज़न से पहले तक गंभीर को हर सीज़न के लिए 12.5 करोड़ रुपये मिलने लगे इसके बाद केकेआर की टीम ने उन्हें रिलीज़ कर दिया जिसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम 2.8 करोड़ रुपये में ऑक्शन में उन्हें खरीद लिया लेकिन साल 2019 में गंभीर ने संन्यास ले लिया इसके बावजूद वह इस लिस्ट में चौथे पायदान पर बने हुए हैं।

3 – विराट कोहली – 109.20 करोड़ रुपये

सिर्फ 12 लाख के अनुबंध से शुरुआत करने से लेकर एक सीज़न के लिए 17 करोड़ रुपये लेने वाले विराट कोहली ने आईपीएल में काफी लम्बा सफर तय किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम खुद को काफी भाग्यशाली मानती होगी जो उन्होंने आईपीएल 2008 के ऑक्शन में अंडर 19 ड्राफ्ट में सिर्फ 12 लाख रुपये में विराट कोहली को शामिल कर लिया था, जिसके बाद विराट साल 2010 के सीज़न तक टीम के लिए इसी प्राइज़ पर खेलते रहे।

इसके बाद साल 2011 के सीज़न में विराट की कमाई में काफी बड़ा उछाल आया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें रिटेन करने के लिए हर सीज़न के 8.28 करोड़ रुपये देने के लिए राजी हो गयी जिसके बाद अगले 3 सीज़न तक वह टीम के लिए इसी प्राइज़ पर खेलते रहे और इसके बाद आरसीबी ने प्राइज को 12.5 करोड़ रुपये कर दिया।

साल 2014 से 16 तक के आईपीएल सीज़न में आरसीबी की टीम ने विराट को 37.5 करोड़ रुपये दिए, जिसके बाद आरसीबी ने इस खिलाड़ी के कद को देखते हुए उसे 17 करोड़ रुपये हर सीज़न देने के लिए राजी हुई। जिसमें पिछले 2 सीज़न में आरसीबी की टीम विराट को टीम में रखने के लिए 34 करोड़ रुपये दे चुकी हैं।

2 – रोहित शर्मा – 116.60 करोड़ रुपये

सिर्फ एक कारण जो रोहित शर्मा को इस लिस्ट में विराट कोहली से आगे रखता है, वह पहले तीन सीज़न में डेक्कन चार्जर्स का रोहित को 3 करोड़ रुपये हर सीज़न के लिए टीम में शामिल करना था। जहां मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली आईपीएल के पहले 3 सीज़न में सिर्फ 36 लाख रुपये ही कमां सके थे, तो वहीं रोहित ने 9 करोड़ रुपये।

साल 2011 के ऑक्शन में रोहित को मुम्बई इंडियंस की टीम ने 9.2 करोड़ रुपये में खरीदा और कोहली की ही तरह शर्मा का प्राइज साल 2014 में 12.5 करोड़ रुपये हो गया क्योंकि मुम्बई इंडियंस की टीम ने उन्हें टॉप रिटेन खिलाड़ी के तौर पर ऑक्शन के पहले घोषित किया था। विराट ने इसके बाद हर सीज़न में कमाई के मामले में रोहित को पीछे छोड़ा जिसमें रोहित को मौजूदा अनुबंध में हर सीज़न के लिए 15 करोड़ रुपये मिल रहे हैं।

भले ही मुम्बई इंडियंस की कप्तानी करते हुए रोहित ने टीम को आईपीएल की सबसे सफल टीम बनाने का काम किया और पिछले एक दशक में मुम्बई की टीम रोहित की कप्तानी में सबसे शानदार टीम साबित हुई है।

1 – महेंद्र सिंह धोनी – 122.80 करोड़ रुपये

महेंद्र सिंह धोनी का इस लिस्ट में सबसे पहले पायदान पर रहना उनका आईपीएल के पहले सीज़न के लिए हुए ऑक्शन में सबसे महंगा बिकना था। चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी को पहले तीन के लिए 6 करोड़ रुपये हर सीज़न के तौर पर दिए। साल 2011 में विराट कोहली के अनुबंध के बराबर धोनी की भी सैलरी 8.28 करोड़ रुपये हो गयी थी।

इसके बाद धोनी को साल 2014 से 2017 के आईपीएल में हर सीज़न के लिए 12.5 करोड़ रुपये मिलते रहे जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण धोनी का एक ब्रांड के तौर पर होना था, अपनी इस लोकप्रियता के कारण चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके अनुबंंध को बढ़ाते हुए 15 करोड़ रुपये हर सीज़न के लिए साल 2018 से देना शुरु कर दिया और 2020 के आईपीएल सीज़न में भी धोनी टीम का हिस्सा रहेंगे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago