वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद रिषभ पंत ने अपने आलोचकों को लेकर दिया ये बड़ा बयान

भारतीय टीम में इंग्लैंड में खेले गए विश्वकप के बाद से लिमिटेड ओवरो में महेंद्र सिंह धोनी के बाहर रहने के बाद रिषभ पंत को टीम लगातार प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज़ के तौर पर टीम में लगातार मौका मिल रहा है, लेकिन पंत टीम के इस फैसले को सही साबित करने में नाकाम साबित हो रहे थे, जिसमें उनकी बल्लेबाज़ी के साथ विकेटकीपिंग में भी कई खामियां देखने को मिली थी।

लेकिन रिषभ पंत देश के एकलौते ऐसे विकेटकीपर बल्लेबाज़ हैं, जिनके नाम पर टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट शतक दर्ज हैं, इसके बावजूद पंत टीम में अपनी जगह को सुनिश्चित नहीं कर पाये हैं और इसी कारण उनकी जगह पर संजू सैमसन को खिलाए जाने की वकालत को लगातार देखा जा रहा है।

22 साल के रिषभ पंत के लिए वेस्टइंडीज़ के खिलाफ हुई 3 मैचो की टी20 सीरीज़ भी बल्ले और विकेटकीपिंग में कुछ खास नहीं बीती थी, लेकिन 15 दिसंबर से शुरु हुई 3 मैचो की वनडे सीरीज़ में पंत ने बल्ले से वापसी करते हुए अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया और 71 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान भी दिया।

अपनी इस पारी को लेकर पंत ने मैच के बाद कहा कि, यह पारी मेरे लिए किसी दबाव से कम नहीं थी, लेकिन इस पारी के बाद मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। निजी तौर पर यदि मैं कहूं तो देश के लिए खेली गयी कोई भी पारी मेरे काफी महत्तवपूर्ण रहती है। एक युवा खिलाड़ी होने के नाते मैं लगातार सीखने और सुधार करने की कोशिश करता हूं।

जब मैं और श्रेयस अय्यर एक साथ बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तो हमारा इरादा एक साझेदारी बनाने के साथ 40 ओवर तक बल्लेबाज़ी करना था, क्योंकि यह 50 ओवरो का मैच था, जिससेे की अंत में हम तेजी के साथ बल्लेबाज़ी करके रन बना सके।

मेरा ध्यान अपने खेल पर है, ना कि आलोचकों पर

रिषभ पंत स्वाभाव से एक आक्रामक खिलाड़ी हैं, लेकिन रविवार को हुए वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले वनडे में उनके अंदर एक अलग ही तरह का बल्लेबाज़ देखने को मिला जो परिस्थिती के अनुसार खुद को ढ़ाल कर खेल रहा था। वहीं पंत किसी भी तरह के सामान्य खेल पर विश्वास नहीं करते हैं और इसको लेकर उन्होंने कहा कि, ऐसा कहीं नहीं कहा गया कि यह किसी का सामान्य खेल है, आपको हालात के अनुसार खेलना होता है, जो टीम के लिए बेहतर होता है। अच्छे खिलाड़ी वही होते हैं, जो परिस्थिती को भांपते हुए अपनी टीम के लिए खेलते हैं।

वहीं आलोचको को लेकर पंत ने अपने बयान में कहा कि, एक व्यक्तिगत और खिलाड़ी होने के नाते मेरा पूरा ध्यान अपने खेल पर होता हैं, लोग अच्छी और खराब बातें आपको लेकर बोलते रहते हैं, लेकिन मेरा पूरा ध्यान अपने खेल को लेकर है। टीम मैनेजमैंट ने भी मुझे अपने खेल पर ही ध्यान देने के लिए कहा है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago