Categories: CricketIPL

IPL 2020 Auction में हिस्सा लेने वाले टॉप 5 सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी

सबसे ज़्यादा उम्र वाले खिलाड़ी: इंडियन प्रीमियर लीग विश्व क्रिकेट में होने वाली किसी भी दूसरी टी20 लीग से कहीं अधिक रोमांचक मानी जाती है और इसके अब तक हुए 12 सीज़न में हमें यह देखने को भी मिला है। 2 महिने तक चलने वाली इंडियन प्रीमियर लीग के सिर्फ मैच ही नहीं बल्कि हर सीज़न के पहले होने वाली ऑक्शन प्रक्रिया को लेकर भी दुनियां भर के करोड़ो फैंस के अंदर इसको लेकर भी एक रोमांच रहता है।

ऐसा ही आईपीएल 2020 के ऑक्शन के लिए भी देखा जा सकता है, जो 19 दिसंबर की शाम 3 बजे से कोलकाता में होगा। जिन भी खिलाड़ियों को इस बार नीलामीं प्रक्रिया में हिस्सा लेना है, उनके नाम पहले ही आ चुके हैं और सभी 8 फ्रेंचाइज़ी भी अपनी रणनीतियों को अंतिम रुप लगभग दे चुकी हैं।

पिछले कई सीज़न में हमने देखा है, कि फ्रेंचाइज़ी हर तरह के खिलाड़ी को लेने में अपनी दिलचस्पी दिखा रही हैं, फिर चाहे उसकी उम्र कितनी भी क्यों ना हो, क्योंकि टी20 क्रिकेट में जहां युवा खिलाड़ियों की अपनी उपयोगिता है, तो टीमों को अनुभव के आधार पर कुछ उम्रदराज़ खिलाड़ी भी शामिल करने होते हैं।

अपनी प्रतिभा और टीम के प्रति निष्ठा किसी भी खिलाड़ी इस टी20 लीग में सफल बना सकती है। आईपीएल 2020 के लिए जिन 332 खिलाड़ियों को नीलामी में हिस्सा लेने का मौका मिला हैं, उसमें से कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जो उम्र के मामले में बाकियों से कहीं अधिक हैं, लेकिन उनके अनुभव को देखते हुए कई फ्रेंचाइज़ी उनके उपर भी अपना दांव लगा सकती है।

आईये एक नज़र डालते हैं, आईपीएल 2020 में हिस्सा लेने टॉप 5 सबसे ज़्यादा उम्र वाले खिलाड़ियों पर

5 – जीवन मेंडिस

जीवन मेंडिस उन कुछ खिलाड़ियों में से एक जिनके बारे में अधिक किसी को नहीं पता कि वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स जो अब दिल्ली कैपिटल्स बन गयी है, उसका हिस्सा साल 2013 के सीज़न में रह चुके हैं। जीवन को दिल्ली की टीम ने साल 2012 में हुए टी20 विश्वकप में श्रीलंका की टीम से उनके प्रदर्शन को देखते हुए शामिल किया था।

दिल्ली डेयरडेविल्स के अलावा श्रीलंका के इस स्पिन खिलाड़ी को उसी साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बिग बैश लीग में भी सिडनी सिक्सर्स से भी खेलने का मौका मिला था। जीवन ने श्रीलंका टीम के लिए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2011 में खेला था, लेकिन उसके बाद से मेंडिस अभी तक अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों ही फार्मेट में मिलाकर 100 से कम ही मैच खेल सके हैं।

श्रीलंकन टीम में थिसारा परेरा, एंजेलो मैथ्यूज और शेकुगा प्रसन्ना जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ियों के आने से मेंडिस को खेलने के कम ही मौके मिल सके। मेंडिस ने श्रीलंका की तरफ से अपना आखिरी मैच साल 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ हुए टी20 मैच में खेला था।

कोलंबो में जन्म लेने वाले इस स्पिन ऑलराउंडर की वर्तमान उम्र 36 साल 334 दिन हैं। सिर्फ 3 आईपीएल मैच खेलने वाले जीवन मेंडिस जो किसी भी तरह का प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे थे, उसके बाद इस सीज़न उन्हें 50 लाख रुपये के ग्रुप में रखा गया है, लेकिन उनको लेकर किसी भी फ्रेंचाइज़ी की दिलचस्पी काफी कम ही दिख रही है।

4 – यूसुफ पठान

सबसे ज़्यादा उम्र वाले खिलाड़ी: कुछ सीज़न पहले यूसुफ पठान इस टूर्नामेंट के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक माने जाते थे। यदि यूसुफ पठान ऐसे नहीं होते तो राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के पहले सीज़न में खिताब नहीं जीत पाती। तीन आईपीएल सीज़न राजस्थान रॉयल्स से खेलने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने यूसुफ पठान को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

बड़ौदा से आने वाले इस बल्लेबाज़ ने अपने खेल के जरिए लगातार टीम को एक मजबूती प्रदान करता रहा जिसमें यूसुफ का निचले क्रम में तेजी के साथ रन बनाना टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहा था। पठान ने साल 2014 सीज़न के आईपीएल फाइनल में कोलकाता को दूसरी बार खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था, जिसमें उन्होंने 200 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 गेंदो में 36 रनों की महत्तवपूर्ण पारी खेली थी। लेकिन यूसुफ के लिए पिछला सीज़न काफी खराब बीता जिसमें वह 10 मैचो में सिर्फ 40 रन ही बना सके।

इस टूर्नामेंट के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक यूसुफ पठान को ऑक्शन के दौरान कुछ टीमें लेने में दिलचस्पी दिखा सकती हैं, यदि उन्हें इसके लिए अधिक खर्च ना करना पड़े क्योंकि यूसुफ को नीलामी के दौरान 1 करोड़ के बेस प्राइज़ वाली लिस्ट में रखा गया है। वहीं यूसुफ की उम्र को लेकर बात की जाए तो वर्तमान में उनकी उम्र 37 साल 28 दिन हो चुकी है।

3 – बेन लौग्लिन

बेन लौग्लिन उन तेज़ गेंदबाज़ो की लिस्ट में शामिल नहीं हैं, जो ऑस्ट्रेलिया से खेले हैं, लेकिन वह इतने खराब गेंदबाज़ भी नहीं है। विक्टोरिया से आने वाले ऑस्ट्रेलियन टीम के इस गेंदबाज़ ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2009 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 में खेला था। लेकिन अपने पूरे करियर में लौग्लिन सिर्फ 5 वनडे और तीन टी20 मैच ही खेल सके इसके बावजूद घरेलू क्रिकेट में उनके नंबर काफी दमदार दिखाई देते हैं।

लौग्लिन ने बिग बैश लीग में होबार्ट हरिकेंस और एडिलेड स्ट्राकर्स की तरफ से खेला है और वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे अधिक 95 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं। बेन लौग्लिन ने साल 2018 के आईपीएल में अपना आखिरी मैच इस लीग में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेला था, जिसमें उन्हें उस सीज़न 7 मैच खेलने का मौका मिला था और इसमें उन्होंने 9 विकेट हासिल किए थे। पिछले आईपीएल ऑक्शन में लौग्लिन को लेने में किसी भी टीम ने अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

37 साल 73 दिन की उम्र में यह कह पाना काफी मुश्किल भरा होगा कि आईपीएल 2020 के ऑक्शन में भी बेन को कोई टीम ले सकती हैं। लेकिन भारतीय पिचों को देखते हुए लौग्लिन काफी घातक गेंदबाज़ साबित हो सकते हैं , जिसको लेकर वह किसी टीम कि पसंद बन जाए। आईपीएल 2020 ऑक्शन में लौग्लिन को 50 लाख रुपये के ग्रुप में रखा गया है।

2 – फवाद अहमद

सबसे ज़्यादा उम्र वाले खिलाड़ी:  पाकिस्तान में जन्म लेने वाले साल 2010 में ऑस्ट्रेलिया जाकर बस गए लेग स्पिनर फवाद अहमद, जिसके तीन साल के बाद फवाद को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच साउथैंप्टन में हुए वनडे मैच में खेलने का मौका मिला था। लेकिन फवाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी गेंदो का जादू नहीं चला सके जिसके बाद जल्द ही उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

फवाद ने ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए 2 टी20 मैच में 3 विकेट और तीन वनडे मैच में 3 विकेट ही हासिल कर सके। फवाद ने पिछले साल ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए आईसीसी वनडे विश्वकप 2019 में खेलने का सपना देखा था, लेकिन टीम ने नाथन लियोन और एडम जंपा को टीम में शामिल कर लिया। इसके बावजूद फवाद ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में विक्टोरिया के लिए खेलना जारी रखा और बिग बैश में सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते रहे।

आईपीएल के सभी ऑक्शन में अभी तक फवाद को किसी भी फ्रेंचाइज़ी ने लेने में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, इसके बावजूद 37 साल 313 दिन की उम्र में फवाद अहमद आईपीएल 2020 के ऑक्शन में 50 लाख के ग्रुप में शामिल हैं।

1 – प्रवीण तांबे

यह काफी कम ही देखने को मिलता है, कि कोई खिलाड़ी जो अपनी उम्र के 50 वें साल के करीब हो लेकिन उसके अंदर खेल को लेकर भूख लगातार बरकरार दिखे। हम यहां पर 48 साल के लेग स्पिनर प्रवीण तांबे को लेकर बात कर रहे हैं, जो इस ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदरादज़ खिलाड़ी हैं।

प्रवीण तांबे ने अभी तक आईपीएल में तीन फ्रेंचाइज़ियों के लिए खेला है, जिसमें वह राजस्थान रॉयल्स, गुजरात लायंस और सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा रह चुके हैं। प्रवीण ने आईपीएल में अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन राजस्थान रॉयल्स टीम की तरफ से खेलते हुए साल 2014 के आईपीएल सीज़न में खेला था,

जिसमें प्रवीण ने 13 मैचो में 7.27 के इकॉनमी रेट के साथ 15 विकेट हासिल किए थे, इसके बाद अगले 2 सीज़न में प्रवीण उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर सके और सिर्फ 7 और 5 विकेट ही हासिल कर पाये जिसमें उनका औसत 38 और 28.60 का रहा था।

तांबे ने आईपीएल का अपना आखिरी सीज़न 3 साल पहले खेला था, जिसके बाद से उन्होंने उतना क्रिकेट नहीं खेला और इसी कारण कोई भी फ्रेंचाइज़ी उन्हें 20 लाख के बेस प्राइज़ में लेने में अपनी दिलचस्पी शायद ही दिखा सके।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago