Categories: CricketIPL

IPL 2020 Auction में रिटेन किए जाने वाले टॉप 5 सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग जो पिछले 1 दशक से भारतीय फैंस के दिलों में अपनी अलग जगह बना चुकी हैं, उसका 13 वां सीज़न साल 2020 में खेला जाएगा जिसको लेकर अभी से आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में आईपीएल के अगले सीज़न के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया होगी जिसमें 971 खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं।

सभी 8 फ्रेंचाइज़ियों की नजर अपनी टीम में खाली जगहों को भरने को लेकर रहेगी और इसमें उन्हें अपने पैसे का भी ध्यान रखते हुए शानदार खिलाड़ियों का चयन करना होगा। इस सीज़न की नीलामी 258 विदेशी भी हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन उनमें से सिर्फ 25 खिलाड़ियों को ही नीलामी के दौरान खरीदा जा सकता है।

इन विदेशी खिलाड़ियों में कुछ बड़े खिलाड़ी भी शामिल हैं और इस कारण कई फ्रेंचाइज़ियों की नजर इन पर रहने वाली हैं। हमने पिछले 12 सीज़न में देखा है, कि भारतीय खिलाड़ियों के साथ शानदार विदेशी खिलाड़ी भी आईपीएल नीलामी में काफी महंगे बिकते हैं। इसी कारण हम आपको आईपीएल में टॉप 5 सबसे महंगे बिकने वाले विदेशी खिलाड़ियों को लेकर बताने जा रहे हैं।

5 – एबी डी विलियर्स – 11 करोड़ रुपये

पहले कुछ आईपीएल सीज़न दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलने के बाद फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें साल 2011 के ऑक्शन से पहले रिलीज़ करने से फैसला किया जिसके बाद साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज़ खिलाड़ी को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदने का फैसला किया और उसके बाद से अभी तक डी विलियर्स आरसीबी में विराट कोहली के साथ मजबूत स्तंभ के तौर पर साबित हुए। आरसीबी की टीम ने साल 2020 के ऑक्शन से पहले डी विलियर्स को 11 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया।

जहां एक तरफ आईपीएल में आरसीबी की टीम लगभग हर सीज़न में संघर्ष करती हुई नजर आयी है. तो वहीं डी विलियर्स को लेकर टीम किसी तरह से निराश नहीं दिखी। साल 2015 के आईपीएल सीज़न में एबी डी विलियर्स ने 16 मैचो में 175.08 के स्ट्राइक रेट के साथ 513 रन बनाये थे। इसके बाद साल 2016 के आईपीएल सीज़न में डी विलियर्स ने 687 रन बना दिए।

आरसीबी की टीम के लिए आईपीएल का 12 वां सीज़न उतना अच्छा नहीं बीता था, लेकिन इसके बावजूद डी विलियर्स ने टीम के लिए 13 मैचो में 442 रन जरुर बनाये थे। विराट के बाद आरसीबी की टीम डी विलियर्स पर काफी निर्भर करती हैं।

4 – सुनील नारायण – 12.5 करोड़ रुपये

वेस्टइंडीज़ के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नारायण जिनको साल 2012 के आईपीएल सीज़न में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने ऑक्शन में खरीदा था और उसके बाद से वह टीम का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं। साल 2020 के ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुनील नारायण को रिटेन करने के लिए 12.5 करोड़ रुपये दिए।

नारायण ने केकेआर के लिए अपने शुरुआती सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन किया है, जिसमें उन्होंने साल 2012, 2013 और 2014 के सीज़न में 24, 22 और 21 विकेट अपने नाम पर किए थे। विकेटों की संख्या में कमी का एक बड़ा कारण नारायण के एक्शन को लेकर विवाद खड़ा होना हैं।

इसके बाद साल 2017 के आईपीएल सीज़न में सुनील नारायण को केकेआर टीम मैनेजमैंट ने पारी की शुरुआत करने के लिए भेजा और फ्रेंचाइ़ज़ी का यह फैसला मास्टर स्ट्रोक के तौर पर काम किया क्योंकि नारायण ने 2017 के सीज़न में 172.30 के स्ट्राइक रेट के साथ 224 रन बनाये तो वहीं साल 2018 के सीज़न में 189.89 के स्ट्राइक रेट के साथ 357 रन बना दिए।

लेकिन साल 2019 के आईपीएल सीज़न में नारायण के बल्ले से उतने रन देखने को नहीं मिले और उन्होंने 12 मैचो में खेलते हुए सिर्फ 143 रन ही बना सके वहीं गेंदबाज़ी में नारायण सिर्फ 10 विकेट ही हासिल कर सके इसके बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिटेन करने का फैसला किया।

3 – स्टीव स्मिथ – 12.5 करोड़ रुपये

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2020 के ऑक्शन से पहले टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को 12.5 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया। बॉल टेम्परिंग की घटना के बाद साल 2018 के सीज़न में बैन के कारण नहीं खेलने वाले स्मिथ ने पिछले सीज़न में टीम के लिए खेला जिसमें उन्हें सीज़न के बीच में अजिंक्य रहाणे के जगह पर कप्तान बनाया गया था। स्मिथ ने टीम के लिए पिछले सीज़न में 12 मैच खेलते हुए 319 रन बनाये थे।

स्मिथ से टीम को आने वाले सीज़न में काफी उम्मीद हैं, क्योंकि साल 2017 के आईपीएल सीज़न में स्मिथ राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के हिस्सा थे, क्योंकि उस समय राजस्थान रॉयल्स की टीम पर बैन लगा हुआ था। स्मिथ ने उस सीज़न के 15 मैचो में खेलते हुए 472 रन बनाये थे। स्मिथ ने उस सीज़न के फाइनल मैच में टीम के लिए 51 रनों की शानदार पारी खेली थी, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके थे।

2 – डेविड वार्नर – 12.5 करोड़ रुपये

बॉल टेम्परिंग के कारण स्मिथ के साथ 1 साल बैन झेलने वाले डेविड वार्नर को भी उन्ही की ही तरह 12.5 करोड़ रुपये में साल 2020 के सीज़न के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रिटेन करने का फैसला किया है। वार्नर उन आईपीएल खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने इस लीग में शानदार सफलता हासिल की है।

वार्नर ने साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम की कप्तानी करते हुए ना सिर्फ टीम को विजेता बनाया था, बल्कि 17 मैचो में 151.42 के शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 848 रन भी बनाये थे। साल 2014 के सीज़न में वार्नर जब से हैदराबाद टीम के साथ जुड़े हैं, उन्होंने उसके बाद हर सीज़न में 500 से अधिक रन बनाये हैं।

डेविड वार्नर ने साल 2017 के आईपीएल सीज़न के 14 मैच में 641 रन और वहीं पिछले आईपीएल सीज़न में 12 मैच खेलते हुए 692 रन बनाये थे, जिसमें एक शतकीय पारी भी शामिल हैं। वार्नर आईपीएल में किसी भी गेंदबाज़ के लिए बुरे सपने से कम साबित नहीं होते हैं।

1 – बेन स्टोक्स – 12.5 करोड़ रुपये

इंग्लैंड की टीम को उनका पहला वनडे विश्वकप जीताने वाले सुपरस्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स जिनको उनके पहले आईपीएल ऑक्शन साल 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। स्टोक्स ने टीम के फैसले को उस सीज़न में सही साबित करते हुए 12 मैचो में 142.98 के स्ट्राइक रेट के साथ 316 रन बनाये थे, इसके अलावा गेंदबाज़ी में भी स्टोक्स ने 7.18 के इकॉनमी रेट के साथ 12 विकेट झटके थे।

इसके बाद साल 2018 में स्टोक्स को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीद लिया लेकिन पिछले 2 सीज़नों में उस तरह के प्रदर्शन को दोहरा पाने में कामयाब नहीं हो सके और पिछले दोनों ही सीज़न में वह बल्ले से 200 से अधिक रन नहीं बना सके जबकि विकेट हासिल करने के मामले में कमजोर कड़ी साबित हुए। लेकिन विश्वकप के बाद से स्टोक्स अपने फार्म में पूरी तरह से दिखाई दे रहे हैं और इस कारण राजस्थान रॉयल्स की टीम ने उन्हें 12.5 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago