IND vs WI T20 Stats: साल 2019 भारतीय टी20 टीम के लिए काफी कठिन रहा क्योंकि टीम ने इस साल घर पर और बाहर भी टी20 सीरीज़ में हार का सामना करना पड़ा। अब टीम इंडिया इस साल अपनी आखिरी टी20 सीरीज़ वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 6 दिसंबर से खेलने उतरेगी। कैरेबियन टीम पिछले 1 महिने से भारत में ही है, जिसमें वह अफगानिस्तान के साथ तीनों फार्मेट की सीरीज़ खेल रही थी। कायरन पोलार्ड की कप्तानी में 3 मैचो की टी20 सीरीज़ भारत के खिलाफ खेलने वाली टीम को एक मजबूत भारतीय टीम का सामना करना पड़ेगा क्योंकि विराट कोहली भी लम्बे समय के बाद इस सीरीज़ में वापसी कर रहे है।
इस टी20 सीरीज़ के शुरु होने से पहले डालिए सभी महत्तवपूर्ण रिकॉर्ड पर जो पूरी सीरीज़ में अपना प्रभाव डाल सकते हैं | IND vs WI T20 Stats:
- हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाने वाले 3 मैचो की टी20 सीरीज़ का पहला मैच इस मैदान में पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच होगा क्योंकि इससे पहले साल 2017 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैच खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके उसे रद्द करना पड़ा था।
- इस साल वेस्टइंडीज़ की टीम ने अभी तक 9 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें वह सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल कर सके हैं, जबकि 8 मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। विंडीज़ टीम ने जिस 1 मैच में जीत हासिल की है, वह अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गयी 3 मैचो की टी20 सीरीज़ का पहला मैच था।
- भारतीय टीम ने साल 2018 की शुरुआत से लेकर अभी तक वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 6 टी20 मैच खेले जिसमें सभी में टीम ने जीत हासिल की है। साल 2018 में वेस्टइंडीज़ में 3 मैचो की टी20 सीरीज़ और इस साल यूएस और वेस्टइंडीज़ में हुई 3 मैचो की ही टी20 सीरीज़ के सभी मैच भारतीय टीम ने जीते हैं।
- भुवनेश्वर कुमार ने टी20 फार्मेट में राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सबसे अधिक 36 विकेट अपने नाम पर किये हैं। भुवनेश्वर ने इस मैदान में 36 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 36 विकेट लेने के साथ 1 मैच में 5 विकेट भी हासिल किए हैं।
- युजवेंद्र चहल ने अभी 34 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में खेलते हुए 50 विकेट हासिल किए हैं, जिसके बाद चहल यदि इस सीरीज़ में 3 विकेट और हासिल कर लेते हैं, तो वह रविचंद्रन अश्विन के 52 विकेट को पीछे छोड़ते हुए भारत की तरफ से इस फार्मेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जायेंगे। चहल अभी 50 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, वहीं 51 विकेट के साथ जसप्रीत बुमराह दूसरे स्थान पर हैं।
- दीपक चाहर ने इस साल टी20 फार्मेट में 52 विकेट हासिल किए जो इस साल टी20 में विकेट हासिल करने के मामले में दूसरा सबसे अधिक हैं। चहर सिर्फ हैरी गुर्ने के 53 विकेट से पीछे हैं। इस साल चाहर ने 16.26 के औसत से 52 विकेट हासिल किए हैं।
- रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 399 छक्के पूरे हो चुके हैं, जिसके बाद यदि वह इस सीरीज़ में 1 छक्का और मारते हैं, तो 400 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने के साथ तीसरे इंटरनेशनल खिलाड़ी भी बनेंगे। सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में क्रिस गेल 534 और शाहिद आफरीदी 476 का नाम आता है।
- विंडीज़ कप्तान कायरन पोलार्ड के अंतरराष्ट्रीय टी20 में 953 रन पूरे हो चुके हैं, जिसके बाद पोलार्ड को 1000 रन पूरे करने के लिए 47 रन और बनाने हैं और इसके बाद वह वेस्टइंडीज़ के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में 1000 रन पूरा करने वाले चौथे खिलाड़ी बन जायेंगे।
- लोकेश राहुल ने अभी तक अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की 28 पारियों में 974 रन बनायें हैं। राहुल यदि अगली पारी में 26 रन और बना लेते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में सयुंक्त रुप से तीसरे सबसे तेज़ 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे। बाबर आजम और विराट कोहली ने इस कारनामे को 26 और 27 पारियों में पूरा किया था, जबकि एरोन फिंच ने 29 पारियों में अपने 1000 रन पूरे किये थे।
- श्रेयस अय्यर ने इस साल घरेलू जमीन पर टी20 फार्मेट में 1250 रन बना चुके हैं, जो किसी एक साल में किसी भारतीय खिलाड़ी का इस फार्मेट में सबसे अधिक रन बनाने का कारनाम हैं। अय्यर ने इस साल 2 शतक और 6 अर्धशतकीय पारियां टी20 फार्मेट में खेली हैं।