Categories: CricketIPL

IPL 2020 Auction में सबसे महंगे रिटेन किये जाने वाले खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीज़न के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में होगी जिसको लेकर अब अधिक समय नहीं बचा है। सभी 8 फ्रेंचाइज़ियों ने पिछले ही महिने अपनी टीम में रिटेन किए जाने खिलाड़ियों की लिस्ट को रिलीज़ कर दिये जिसके बाद बाकी बचे खिलाड़ी आईपीएल 2020 ऑक्शन का हिस्सा होंगे।

रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, सैम करन, मार्कस स्टोइनिस जैसे बड़े नाम इस बार आईपीएल नीलामी का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिनको लेकर सभी में काफी चर्चा हैं, क्योंकि इनको रिटेन ना करने का फैसला सभी को अचम्भे में डाल गया। आईपीएल 2020 के ऑक्शन में इस बार 971 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 258 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

जिन खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले रिलीज़ करने का फैसला लिया गया है, उनमें से कुछ नाम ऐसे हैं, जो अपने दम पर मैच जिता सकते हैं, जिसके बाद उनके नाम को लेकर ऑक्शन में फ्रेंचाइजियों के बीच होड़ दिख सकती हैं। लेकिन हम इस आर्टिकल में आपको आईपीएल 2020 के लिए रिटेन किये जाने वाले सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

4 – रिषभ पंत – 15 करोड़ रुपये

विकेटकीपर बल्लेबाज़ और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रिषभ पंत अपनी टीम के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी के तौर पर सामने आते हैं। अभी तक रिषभ पंत ने आईपीएल में 54 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 36.16 के औसत से 1736 रन बनायें हैं। बायें हाथ के बल्लेबाज़ पंत का आईपीएल में स्ट्राइक रेट 162.69 का है, जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है, कि वह कितनी तेज़ी के साथ रन बनाते हैं।

पंत का आईपीएल में डेब्यू भी दिल्ली की फ्रेंचाइज़ी से ही हुआ था और उस समय वह अब तक टीम का हिस्सा हैं, वहीं उनके प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2020 के लिए उन्हें रिटेन करने का भी फैसला जिसमें उन्हें 15 करोड़ रुपये में टीम ने रिटेन करने का फैसला किया है।

3 – महेंद्र सिंह धोनी – 15 करोड़ रुपये

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर अधिक बताने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उनका नाम ही काफी है। आईपीएल के पहले सीज़न से चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले धोनी ने टीम को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया और अभी तक एक भी आईपीएल सीज़न ऐसा नहीं बीता जब टीम ने प्लेऑफ तक सफर ना तय किया हो।

झारखंड से आने वाले धोनी ने आईपीएल में अभी तक 190 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42.20 के औसत के साथ 4432 रन बनायें हैं। धोनी के नाम पर आईपीएल में किसी भारतीय खिलाड़ी की तरफ से सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज हैं, जिसमें धोनी ने 209 छक्के अपने आईपीएल करियर में लगा चुके हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए धोनी ने टीम को 3 बार विजेता भी बनाया हैं। आईपीएल के 12 वें सीज़न ने धोनी ने 15 मैच खेलते हुए इस बात को जाहिर कर दिया था, कि उनके अंदर काफी क्रिकेट बाकी है। धोनी ने पिछले सीज़न बल्ले से 416 रन बनाये थे और आईपीएल 2020 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 15 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया है।

2 – रोहित शर्मा – 15 करोड़ रुपये

आईपीएल की सबसे सफल टीम मुम्बई इंडियंस जिसने 4 बार ट्राफी को जीता उस टीम के कप्तान रोहित शर्मा जो साल 2011 के आईपीएल सीज़न में इस टीम का हिस्सा बने थे और उससे पहले मुम्बई इंडियंस ने एकबार भी आईपीएल ट्राफी को नहीं जीता था, लेकिन रोहित को साल 2013 के आईपीएल सीज़न में कप्तान बनाये जाने के बाद टीम ने 4 बार आईपीएल ट्राफी को जीता।

कप्तान के तौर पर सफल साबित होने के अलावा रोहित एक बल्लेबाज़ के तौर पर भी टीम के लिए मजबूत स्तंभ का काम करते हैं। अपने 12 साल के आईपीएल करियर में रोहित शर्मा ने 188 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 31.60 के औसत से 4898 रन बना चुके हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.82 का रहा।

रोहित के लिए साल 2017 और 2018 का सीज़न एक खिलाड़ी के तौर पर कुछ खास नहीं बीता था, लेकिन आईपीएल 2019 के सीज़न में रोहित ने बल्ले से एकबार फिर से वापसी करते हुए 15 मैचो में 405 रन बनाने के साथ टीम को चैंपियन भी बनाया। जिस कारण मुम्बई की फ्रेंचाइज़ी का रोहित को आईपीएल 2020 के लिए 15 करोड़ में रिटेन करने का फैसला किसी को अचम्भे में नहीं डालता है।

1 – विराट कोहली – 17 करोड़ रुपये

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की कप्तानी करने वाले कोहली टीम के साथ पहले 2 सीज़न से जुड़े हैं, जिसमें शुरूआती 2 सीजन में कोहली अपने कद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन उसके बाद कोहली ने बल्ले से ऐसा कमाल दिखाया कि वह आईपीएल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी अभी तक बने हुए हैं।

विराट कोहली ने आईपीएल में 177 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 37.84 के शानदार औसत के साथ 5412 रन बनाये हैं। दायें हाथ के बल्लेबाज़ विराट कोहली ने अपनी हिटिंग टेक्निक पर काफी काम किया जिससे उनका स्ट्राइक भी सुधरता हुआ दिखा। कोहली लगातार स्कोरबोर्ड को चलाने के साथ खराब गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाने से भी नहीं चूकते हैं।

किसी एक आईपीएल में सीज़न में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी विराट कोहली के नाम पर हैं। कोहली ने साल 2016 के आईपीएल सीज़न में 16 मैच में खेलते हुए 4 शतक लगाये थे, इसके अलावा उस सीज़न कोहली ने 973 रन भी बनाये थे, जो किसी एक सीज़न में सबसे अधिक है। कोहली के कद को देखते हुए आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2020 के लिए भी उन्हें 17 करोड़ रुपये में रिटेन करने का फैसला किया।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago