इंडियन प्रीमियर लीग 2020 का ऑक्शन 19 दिसंबर को कोलकाता में शाम को 3 बज़े से शुरु होगा जिसमें 332 खिलाड़ियों नीलामी में शामिल किया गया है। पहले 971 खिलाड़ियों ने आईपीएल नीलामी के लिए अपने नाम दिए थे, जिसके बाद 9 दिसंबर की शाम 5 बजे के बाद 332 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
यह एक मिनी ऑईपीएल ऑक्शन होगा जिसमें सभी 8 फ्रेंचाइज़ियों को मिलाकर कुल 73 खिलाड़ियों को ही खरीदा जाना हैं लेकिन इस बार भी नीलामी में कई दिग्गज़ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा बनने जा रहे हैं, इसके अलावा युवा अनकैप्ड खिलाड़ियों का भी पूल हैं, जिनको लेकर सभी फ्रेंचाइज़ियों की नजरे टिकी रहने वाली हैं।
भारतीय खिलाड़ियों के साथ विदेशी युवा खिलाड़ी भी आईपीएल 2020 ऑक्शन का हिस्सा बनने जा रहे हैं, जिसमें हम पहले भी देख चुके हैं, कि अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान और ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान को आईपीएल नीलामी में खरीदने के लिए टीमों में एक होड़ सी देखी गयी थी।
नूर अहमद सबसे युवा खिलाड़ी आईपीएल ऑक्शन 2020 में हिस्सा लेने वाले
अफगानिस्तान से इस बार आईपीएल ऑक्शन में 7 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें सबसे अधिक चर्चा 15 साल की उम्र पूरी करने से कुछ दिन दूर रहने वाले बायें हाथ के स्पिनर नूर अहमद को लेकर हैं। इससे पहले भी हम मुजीब उर रहमान और राशिद खान को लेकर आईपीएल में काफी चर्चा देख चुके हैं और उन्हें इस लीग में खेलने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान भी मिली है।
आईपीएल में जहां राशिद खान और मोहम्मद नबी, सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं, तो वहीं मुजीब उर रहमान किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा हैं। अब नूर अहमद जो काबुल से आते हैं, वह भी आईपीएल में किसी टीम के लिए खेलते हुए दिख सकते हैं। चाइनामैन गेंदबाज़ नूर अहमद अफगानिस्तान अंडर 19 टीम का हिस्सा थे, जिसने भारतीय अंडर 19 टीम के लिए 5 मैचो की सीरीज़ खेली थी और इसमें नूर ने 9 विकेट हासिल किए थे।
नूर अहमद के इसी प्रदर्शन को लेकर हर तरफ चर्चा काफी जोरों में देखी जा सकती हैं। वहीं नीलामी में अफगानिस्तान के 7 खिलाड़ी जो हिस्सा ले रहे हैं, उनमें मोहम्मद शहजाद, जहीर खान, करीम जनत, वकार शलामखेली, क्वैस अहमद और नवीन उल हक शामिल हैं।
वहीं आईपीएल 2020 के ऑक्शन को लेकर बात करी जाए तो उसमें शॉर्टलिस्ट किए गए 332 खिलाड़ियों में से 186 भारतीय खिलाड़ी और 143 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, इसके अलावा 3 खिलाड़ी एसोसियेट देश के भी शामिल हैं। इस बाद 2 करोड़ के सबसे अधिक बेस प्राइस में पैट कमिंस, जॉश हेजलवुड, क्रिस लिन, मिचल मार्श, ग्लैन मेक्सवेल, डेल स्टेन और एंजेलो मैथ्यूज़ शामिल हैं।
इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों में सबसे अधिक बेस प्राइज 1.5 करोड़ रुपये में रॉबिन उथप्पा शामिल हैं, वहीं पीयूष चावला, यूसुफ पठान और जयदेव उनादकच को 1 करोड़ बेस प्राइज में शामिल किया गया हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…