India vs West Indies ODI Series चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह पर इस खिलाड़ी को किया गया शामिल

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 3 मैचो की टी20 सीरीज़ को 2-1 से जीतने के बाद अब भारतीय विराट कोहली की कप्तानी में कैरेबियन टीम के खिलाफ 15 दिसंबर से 3 मैच की वनडे सीरीज़ खेलने उतरेगी जिसका पहला मैच चेन्नई के मैदान में खेला जाएगा। टी20 सीरीज़ में विंडीज़ टीम ने काफी कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन मुम्बई में खेले गए आखिरी टी20 मैच में भारतीय टीम ने 67 रनों से शानदार जीत दर्ज करने के साथ सीरीज़ को अपने नाम पर किया था।

कप्तान विराट कोहली को प्लेयर ऑफ दी सीरीज़ का खिताब दिया गया था, क्योंकि उन्होंंने तीन मैचो में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम का नेतृत्व भी काफी अच्छे से किया था। आखिरी टी20 मैच में विराट ने सिर्फ 29 गेंदो में 70 रनों की नाबाद पारी खेलकर विंडीज़ टीम को पहले ही मैच से बाहर करने का काम किया था।

लेकिन वनडे सीरीज़ के शुरु होने से पहले भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लग चुक है, जिसमें टी20 सीरीज़ में लम्बे समय के बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज़ भुवनेश्वर कुमार एकबार फिर से अनफिट होकर वनडे सीरीज़ से बाहर हो चुके हैं। पिछले 18 से 20 महिने भुवनेश्वर कुमार के लिए बेहद खराब बीते हैं और उन्हें अधिकतर समय टीम से अनफिट होने की वजह से बाहर बैठना पड़ा है। साल 2018 के साउथ अफ्रीका के दौरे पर भुवनेश्वर कुमार ने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था।

पिछले कुछ सालों से चोटों से लगातार जूझ रहे हैं

भुवनेश्वर कुमार ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ खेली गयी 3 मैचो की टी20 सीरीज़ के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी, जिसमें पहले 2 मैचो में भुवी अधिक प्रभावशाली साबित नहीं हुए थे, लेकिन तीसरे टी20 मैच में एकबार फिर से सभी को वहीं पुराने भुवनेश्वर कुमार देखने को मिले थे।

एकबार फिर से अनफिट होने के बाद वेस्टइंडीज़ के खिलाफ वनडे सीरीज़ से भुवनेश्वर कुमार को बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह पर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। शार्दुल के लिए खुद को साबित करने का यह एक शानदार मौका हो सकता है, जिसमें वह अच्छा प्रदर्शन करके अगले साल होने वाले टी20 विश्वकप के लिए टीम में अपनी जगह को सुनिश्चित कर सकते हैं।

महाराष्ट्रा से आने वाले शार्दुल ठाकुर ने भारतीय टीम के लिए 7 टी20 मैच में खेला हैं, जिसमें वह 7 विकेट गी हासिल कर सके हैं, जिसमें एक मैच में शार्दुल ने 4 विकेट लिए थे। शार्दुल को टीम में उमेश यादव से उपर तरजीह देते हुए जगह मिली हैं, उमेश ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया था।

नवदीप सैनी भी इस समय अभी अपनी चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं, जिसके बाद एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में चयन समिति ने शार्दुल और उमेश में किसी एक को चुनना था। शार्दुल दूसरे ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें इस वनडे सीरीज़ में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है, इससे पहले शिखर धवन की जगह पर मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया जा चुका है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago