Categories: CricketIPLNews

IPL 2020 Auction में Mumbai Indians ने जिस खिलाड़ी को खरीदा वह फिल्म काई पो छे में कर चुका है, एक्टिंग

इंडियन प्रीमियर लीग एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां पर युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाकर विश्व स्तर पर सुर्खियां बटोर सकते हैं। हमने ऐसा हर सीज़न में देखा है, कि कई युवा खिलाड़ियों को फ्रेंचाइज़ी खेलने का मौका देती हैं, जिससे उस खिलाड़ी के खेल में लगातार सुधार के साथ खुद की एक अलग पहचान बनाने का भी मौका मिलता है। इनमें से कुछ खिलाड़ियों का जहां भारतीय टीम से भी खेलने का मौका मिल जाता है, तो कुछ का करियर भी सवंर जाता है।

19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में आईपीएल 2020 की नीलामी प्रक्रिया हुई जिसमें घरेलू क्रिकेट के कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें कुछ को फ्रेंचाइज़ियों ने उनके बेस प्राइज पर ही खरीद लिया ताकि उनकी टीम में खाली जगह को भरा जा सके क्योंकि उनमें से किसे खेलने का मौका मिलेगा इसको लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है, लेकिन उस ड्रेसिंग रुम का हिस्सा बनना जहां पर पहले से ही कई दिग्गज़ खिलाड़ी मौजूद हों उससे ही नये खिलाड़ी को काफी कुछ सीखने का मौका मिल जाता है।

इसी में 2020 के ऑक्शन में खरीदे गये महाराष्ट्रा के दिग्विजय देशमुख जो 21 साल के हैं और उन्होंने अभी सिर्फ 1 प्रथम श्रेणी मैच खेलने के साल अपने स्टेट के लिए 7 टी20 मैच खेले हैं। दायें हाथ के बल्लेबाज़ होने के साथ दिग्विजय मध्यम गति के तेज़ गेंदबाज़ भी हैं। दिग्विजय ने अभी तक बल्ले से 104 रन बनाने के साथ 15 विकेट हासिल किए हैं।

मुम्बई इंडियंस की टीम ने ऑक्शन में दिग्विजय देशमुख को 20 लाख रुपये के बेस प्राइज़ पर खरीदा है, लेकिन सिर्फ यही एक बड़ी बात नहीं है, बल्कि दिग्विजय ने एक दूसरी फील्ड में अपना नाम कमाया है, जो बॉलिवुड एक्टर के तौर पर है, उनकी।

हिट फिल्म काई पो छे में अली हसन का रोल अदा कर चुके हैं

भारतीय क्रिकेट में अभी दिग्विजय देशमुख के नाम को कोई भी अधिक नहीं पहचानता है, लेकिन वह बॉलिवुड फिल्म में पहले ही काम कर चुके हैं। साल 2013 में आयी हिट फिल्म काई पो छे जिसमें सुशांत सिंह राजपूत, अमित सध, राजकुमार रॉव, मानव कौल और इसके अलावा कई और अभिनेता शामिल थे।

यह फिल्म सुशांत सिंह राजपूत, अमित और राजकुमार रॉव के कैरेक्टर पर आधारित थी, जिसमें अली हासमी नाम के कैरेक्टर वाले बच्चा जो बचपन से ही एक बड़ा क्रिकेट खिलाड़ी बनना चाहता था, उसके सपने को पूरा करने के कोशिश करते थे। इसमें उस अली हाशमी के बच्चे का रोल ही दिग्विजय देशमुख ने निभाया था।

देशमुख ने अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट का डेब्यू साल 2019-20 के रणजी सीज़न से ही किया जबकि टी20 क्रिकेट में डेब्यू 12 नवंबर 2019 को महाराष्ट्रा टीम के लिए सयैद मुश्ताक अली ट्राफी में खेलते हुए किया था। मुम्बई इंडियंस की ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ियों को लेकर बात करी जाए तो उन्होंने क्रिस लिन को 2 करोड़ रुपये में लिया तो वही नाथन कुल्टर नाइल के अलावा सौरभ तिवारी को भी नीलामी के दौरान खरीदा।

यहां पर देखिए उस ट्वीट को

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago