Categories: Cricket

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट्स लेने वाले टॉप 3 गेंदबाज़

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट्स: टेस्ट मैच का इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी ज्यादा महत्व है. इससे ही एक खिलाड़ी की सही तरह से पहचान होती है. टेस्ट क्रिकेट में खिलाड़ियों को हर एक परिस्थिति का अनुभव मिलता है और वह अपनी कमियों को सुधार पाता है.

हालफिलहाल में इस फॉर्मेट को ज्यादा पसंद नहीं किया जाता क्योंकि T20 के दौर में फैंस टेस्ट मैच देखना पसंद नहीं करते हैं. इसके बावजूद भी कुछ क्रिकेटर्स ने इस फॉर्मेट में प्रदर्शन से दुनिया भर में काम कमाया है. अपनी गेंदबाजी के दम पर टेस्ट मैचों में खिलाड़ियों ने टीम को जीत दिलाई है.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट्स | Test Cricket me Sabse Zyada Wickets

Player Mat Wkts 5 Wkts 10 Wkts
M Muralitharan (SL) 133 800 67 22
SK Warne (AUS) 145 708 37 10
A Kumble (INDIA) 132 619 35 8
JM Anderson (ENG) 151 584 28 3
GD McGrath (AUS) 124 563 29 3

 

हम बात करने वाले हैं टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट्स लेने वाले टॉप 3 गेंदबाज़ों के बारे में.

मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) – 800 विकेट्स

मुरलीधरन दुनिया के सबसे प्रसिद्ध स्पिनर है. उन्होंने अपनी गेंदबाजी की मदद से कई मौकों पर श्रीलंका को जीत दिलाई है. इस दिग्गज खिलाड़ी ने 1992 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था. इसके बाद मुरली टीम का अहम हिस्सा बन गए और उन्होंने टीम के लिए 133 टेस्ट मैच खेले. इन मैचों में श्रीलंकाई खिलाड़ी ने 22 की एवरेज से 800 विकेट लिए और उनकी इकोनॉमी 2.47 की रही. उन्होंने एक इनिंग में 51 रन देकर 10 में से 9 विकेट लिए थे. वह 2010 में रिटायर हो गए थे.

शेन वॉर्न (Shane Warne) – 708 विकेट्स

शेन वॉर्न को अपनी स्पिन बॉलिंग के लिए याद रखा जाता है. उनके पास टर्न के साथ जबरदस्त बाउंस भी था. शेन ने अपने देश के लिए कुल 145 मैच खेले हैं और कई मैचों में अपने जबरदस्त परफॉर्मेंस की मदद से जीत दिलाई है. वॉर्न ने 1992 में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था. इसके बाद इस दिग्गज खिलाड़ी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और 25 के एवरेज से 708 विकेट लिए. उनकी बॉलिंग इकोनॉमी भी शानदार थी. उस समय ऑस्ट्रेलिया के पास इससे अच्छा लेग स्पिनर नहीं था. वॉर्न ने एक इनिंग में 8 विकेट झटके थे जहां उन्होंने कुल 71 रन ही दिये थे.

अनिल कुंबले (Anil Kumble) – 619 विकेट्स

अनिल कुंबले भारत के सबसे सफल और बड़े गेंदबाज रहे हैं. उनकी गेंदबाजी पर रन बनाना काफी मुश्किल हुआ करता था. खैर, कुंबले ने 1990 में भारत के लिए डेब्यू किया था और वह 2008 तक टीम के साथ खेले थे. अनिल ने भारत के लिए कुल 132 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 619 विकेट लिए हैं. अनिल का एवरेज 29 का रहा है जबकि उनकी इकोनॉमी 2.65 की रही. इस भारतीय दिग्गज ने पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में एक इनिंग में 1 पूरे 10 विकेट लिए थे. यह कार्य कोई नहीं पर पाया. वह यह कारनामा करने वाले एक मात्र गेंदबाज है.

उम्मीद है आपको टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट्स लेने वाले गेंदबाज़ो के बारे में जानकारी पसंद आयी होगी

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago