नागरिकता संसोधन विधेयक 2019 आने के बाद पूरे देश में काफी विरोध के स्वर देखे जा रहे हैं, इस विधेयक के खिलाफ प्रदर्शनकारी देश में कई जगह आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने यह विधेयक इसलिए पारित करवाया ताकि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले गैर मुस्लिम धर्म के लोगों के भारत की नागरिकता दी जा सके। वहीं इस बिल के विरोध में विपक्षी पार्टियां और देश में कई समूह के अलावा छात्र संगठन भी इसका विरोध कर रहे हैं और इसी में कोलकाता में भी प्रदर्शन होते हुए देखे जा रहे हैं, जहां पर आईपीएल 2020 का ऑक्शन 19 दिसंबर को होना है।
इंडियन प्रीमियर लीग का साल 2020 में खेले जाने वाले सीज़न को लेकर 19 दिसंबर को कोलकाता में इस बार ऑक्शन प्रक्रिया रखी गयी है। लेकिन वहां के हालात को देखते हुए यह बातें लगातार उठते हुए देखी जा रही थी, कि ऑक्शन को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जा सकता है, जिसके बाद बीसीसीआई ने अपनी तरफ से एक बयान जारी करते हुए इस बात की पुष्टी कर दी कि ऑक्शन अपने तय प्लान के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा।
सभी फ्रेंचाइज़ी बुधवार तक कोलकाता आ जायेंगी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक ऑफीशियल ने अपनी तरफ से एक बयान जारी करते हुए बताया कि यह इवेंट अपने तय प्लान के अनुसार ही होगा। साथ उन्होंने यह बताया कि सभी फ्रेंचाइज़ी मंगलवार शाम से आना शुरु कर देंगी और बुधवार तक सभी यहां आ जायेंगी। यह एक मिनी ऑक्शन है, क्योंकि अगले साल बड़ा ऑक्शन आयोजित होगा।
सभी फ्रेंचाइज़ियों को इस ऑक्शन में अधिक खिलाड़ियों को नहीं खरीदना और उन्हें सिर्फ जरूरत के हिसाब से ही अपनी टीम के लिए सही विकल्पों का चुनाव करना है। यदि कुल खरीदे जाने वाले खिलाड़ियों की संख्या को देखा जाए तो वह 73 हैं, वहीं 332 खिलाड़ी इस ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले हैं।
73 खिलाड़ियों में से सिर्फ 29 विदेशी खिलाड़ी ही जायेंगे। आईपीएल 2020 का ऑक्शन 19 दिसंबर 2019 की शाम 3 बज़े से कोलकाता में आयोजित किया जाएगा। इस ऑक्शने में हिस्सा लेने वाले बड़े खिलाड़ियों को लेकर बात करी जाए तो उसमें शिमरन हेटमायर, डेल स्टेन ग्लैन मेक्सवेल और ऑयन मोर्गन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…