19 दिसंबर 2019 को इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीज़न की खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया कोलकाता में होगी। इस नीलामी में हिस्सा लेने के लिए 971 खिलाड़ियों ने अपने नाम दिए हैं, जिसमें 258 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं जहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 2 दिग्गज़ खिलाड़ी जो रुट और मिचल स्टार्क ने अपना नाम इस सीज़न के लिए निलामी में नहीं दिया तो वहीं बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम ने भी अपना नाम नीलामी के लिए नहीं दिया। आईपीएल के इस सीज़न में सभी टीमों में कुल मिलाकर 73 जगह खाली हैं।
इससे पहले मुशफिकर रहीम आईपीएल नीलामी का 2 बार हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उस समय उन्हें किसी ने भी खरीदने में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, क्योंकि उनका बेस प्राइज काफी अधिक था। भारत के खिलाफ एक महिने पहले हुई टी20 सीरीज़ में दिल्ली में खेले गए पहले मैच में मुशफिकर रहीम ने शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
बांग्लादेश के 6 खिलाड़ी ले रहे हैं, नीलामी में हिस्सा
32 साल के मुशफिकर रहीम इस सीज़न बांग्लादेश की प्रीमियर लीग में खुलना टाइगर्स की तरफ से खेल रहे हैं। बंगाबंधु बांग्लादेश प्रीमियर लीग का यह सीज़न 11 दिसंबर से शुरु होगा। आईपीएल नीलामी में बांग्लादेश के 6 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें तमीम इकबाल, महमूद्दुल्ला, तस्कीन अहमद, मेहदी हसन मिराज, मुस्ताफिजुर रहमान और सौम्य सरकार शामिल हैं।
इन सभी खिलाड़ियों में से सिर्फ मुस्ताफिजुर रहमान को लेकर आईपीएल नीलामी में टीमों की दिलचस्पी को देखा जा सकता है। मुस्ताफिजुर रहमान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए 2 आईपीएल सीज़न खेले जिसके बाद वह मुम्बई इंडियंस का हिस्सा बने और टीम ने उन्हें इस सीज़न में रिटेन ना करने का फैसला किया।
तमीम इकबाल आईपीएल में लम्बे समय के बाद वापसी कर रहे हैं, उन्होंने पुणे वारियर्स इंडिया के लिए अपना आखिरी सीज़न खेला था, लेकिन उसमें उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका था। तमीम बांग्लादेश प्रीमियर लीग में ढ़ाका पलटून का हिस्सा हैं। महमूद्दुल्ला इससे पहले भी आईपीएल नीलामी का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उस समय किसी भी फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें लेने में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।
शाकिब अल हसन जो आईपीएल में खेलने वाले बांग्लादेश के सबसे बड़े खिलाड़ी थे, उन्हें 2 साल के बैन की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने रिलीज करने का फैसला किया था। वहीं कोलकाता में पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी होगी जिसका फैसला मुम्बई में आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने किया था।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…