Categories: Cricket

प्रियम गर्ग (Priyam Garg) के बारे में जानकारी

Priyam Garg Biography: भारत में क्रिकेट को एक धर्म की तरह माना जाता है. भारत के क्रिकेटिंग इतिहास में कई सारे दिग्गज खिलाड़ी पैदा हुए हैं. इसमें सुनील गावस्कर, मोहम्मद अजरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी जैसे जबरदस्त खिलाड़ियों का नाम शामिल है। भारत में आए दिनों कई सारे क्रिकेटर्स चर्चा में आते हैं.

हाल ही में एक और क्रिकेटर चर्चा का विषय बन चुका हैइस खिलाड़ी का नाम प्रियम गर्ग  है. प्रियम गर्ग भारत की अंडर 19 टीम का हिस्सा हैं, हर एक क्रिकेट प्रेमी को इस खिलाड़ी के बारे में जरूर जानना चाहिए.

जानकारी
पूरा नाम प्रियम के गर्ग
जन्मदिन नवंबर 30, 2000, (19 साल)
बैटिंग राइट हैंड बैट्समैन
होमटाउन मेरठ, उत्तर प्रदेश

 

प्रियम गर्ग का शुरुआती करियर

प्रियम ने पिछले 6 महीनों में जबरदस्त क्रिकेट खेली है. वह बहुत कम समय से क्रिकेट फैंस की नजरों में गए. दरअसल, गर्ग की बतौर क्रिकेटर शुरुआत शानदार रही थी. उत्तर प्रदेश के इस खिलाड़ी ने अंडर-14 और अंडर-16 में बढ़िया परियां खेली और इसके बाद ही उनका भविष्य साफ नजर रहा था.

प्रियम गर्ग का फर्स्ट क्लास करियर और आंकड़े

Priyam Garg Biography: प्रियम को घरेलू क्रिकेट में ज्यादा समय नहीं हुआ है. दरअसल, इस खिलाड़ी ने उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाया था और इसके बाद उनका करियर शानदार तरह से आगे बढ़ा है. कुछ महीनों पहले ही अपने प्रदर्शन के दम पर उन्हें दुलीप ट्रॉफी में भी मौका मिला था जहां वह इंडिया ग्रीन की टीम का हिस्सा थे.

प्रियम गर्ग के आंकड़ों की बात की जाए तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 12 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 867 रन बनाए हैं. इसके अलावा लिस्टक्रिकेट में भी इस खिलाड़ी का प्रदर्शन सराहनीय रहा है. उन्होंने लिस्टके 15 मैचों में 41.5 की औसत से 539 रन बनाए हैं.

प्रियम गर्ग के बारे में अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

प्रियम गर्ग का जन्म 30 नवंबर 2000 को उत्तर प्रदेश के मेरठ के शहर में हुआ था. यह 19 वर्षीय खिलाड़ी भारतीय अंडर-19 और अंडर-23 टीम की कप्तानी कर चुका है. वह एक राइट हैंड बैट्समैन है और इसके साथ ही राइट आर्म मीडियम पेस बोलिंग भी कर लेते हैं. 

प्रियम गर्गचर्चा का विषय

Priyam Garg Biography: कुछ दिनों पहले आयी खबरों के अनुसार, प्रियम गर्ग अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की कमान संभालने वाले हैं. गर्ग ने हाल ही में बताया था कि उनके पिता के कठोर परिश्रम की वजह से ही वह आज इतने बड़े मुकाम पर पहुंचे हैं. उनके पिता नरेश गर्ग एक स्कूल वैन ड्राइवर जिन्होंने प्रियम की क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए दूध तक बेचा है.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago