Categories: CricketNews

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फिर से तीनों फार्मेट में इस खिलाड़ी को बनाया टीम का कप्तान

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में इस समय काफी कुछ चल रहा है, जिसमें एकबार फिर से टीम के नेतृत्व में बदलाव किया गया है। अप्रैल 2019 में अफगानिस्तान टीम के लिए लम्बे समय से कप्तानी कर रहे असगर अफगान को उनके पद से आईसीसी वर्ल्डकप के शुरु होने से ठीक पहले हटा दिया गया था। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के इस कदन की हर तरफ आलोचना देखने को मिली थी।

अफगान जिनको साल 2015 में हुए वर्ल्डकप के बाद मोहम्मद नबी की जगह पर टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। अफगान के कार्यकाल में अफगानिस्तान की टीम ने काफी शानदार प्रदर्शन किया था और टीम को टेस्ट दर्जा मिलने के साथ भारत के खिलाफ उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच भी खेला, जिसके बाद टीम ने आयरलैंड के खिलाफ अपना पहला टेस्ट भी जीता।

लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने असगर अफगान को कप्तानी के पद से हटाते हुए गुलबदीन नईब को वनडे में, रहमत शाह को टेस्ट में और राशिद खान को टी20 में टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी और लेग स्पिनर राशिद खान ने बोर्ड के इस फैसले को लेकर खुलकर आलोचना की थी, क्योंकि विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट से पहले यह फैसला टीम के प्रदर्शन को प्रभावित करने वाला था।

एकबार फिर से असगर अफगान बने तीनों फार्मेट में टीम के कप्तान

लेकिन गुलबदीन नईब की कप्तानी में अफगानिस्तान को वर्ल्डकप में खेले गए अपने सभी 9 मैचो में हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए लेग स्पिनर राशिद खान को तीनों ही फार्मेट में टीम का कप्तान नियुक्त किया जिसके बाद राशिद के नेतृत्व में टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज़ खेली थी।

राशिद खान की कप्तानी में टीम ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ लखनऊ में खेली गयी पिछले महिने टी20 सीरीज़ में भी शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फिर से अपने कदमों को पीछे लेते हुए 32 साल के असगर अफगान को तीनों ही फार्मेट में टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया है।

बोर्ड ने अपने इस फैसले को बारे में सभी को ऑफीशियल ट्वीटर हैंडल से जानकारी दी, जिसमें उन्होंने बताया कि, यह फैसला एसीबी की टॉप मैनेजमैंट की तरफ से लिया गया है। अफगान ने अभी तक 100 से अधिक वनडे मैच खेलने के साथ 4 टेस्ट मैच में टीम का हिस्सा रहे हैं। अफगान के नाम पर वनडे में एक शतक के साथ तीनों ही फार्मेट में मिलाकर 18 अर्धशतकीय पारियां दर्ज हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago