Categories: CricketIPL

सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में खेलने वाले ये 3 खिलाड़ी IPL नीलामी में पा सकते हैं, बड़ी रकम

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 12 सीज़न बीत जाने के बाद अब 13 वां सीज़न साल 2020 में खेला जाएगा जिसको लेकर 19 दिसंबर को कोलकाता में अगले सीज़न के लिए होने वाली नीलामी प्रक्रिया होगी। इस समय घरेलू क्रिकेट में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी खेली जा रही है, जो आईपीएल नीलामी से पहले पहले खत्म हो जाएगा और इस कारण इस घरेलू टूर्नामेंट को लेकर भी सभी फ्रेंचाइज़ियों की नजर रहने वाली है।

सही खिलाड़ी का चुनाव करना आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए हमेशा से मुश्किल भरा काम रहा है, लेकिन इससे युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मौका भी मिलता है, जिससे वह आईपीएल जैसी बड़ी लीग में खेलकर अनुभव तो हासिल ही करते हैं, साथ ही उन्हें भारतीय टीम के लिए भी जल्दी ही खेलने का एक मौका भी बन सकता है।

आइये इस सीजन सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले 3 खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं, जिनको IPL 2020 नीलामी में मोटी रकम देकर टीमें खरीद सकती हैं।

1 – एम शाहरुख खान

24 साल के तमिलनाडु से आने वाले एम शाहरुख खान भारतीय घरेलू क्रिकेट में एक शानदार खिलाड़ी साबित हो रहे हैं। तमिलनाडु जैसी टीम का हिस्सा एम शाहरुख खान जिसकी बैटिंग लाइन अप काफी मजबूत है, उसमें उन्हें शुरूआत में अपनी प्रतिभा दिखाने का अधिक मौका नहीं मिल सका।

लेकिन तमिलनाडु प्रीमियर लीग के इस सीज़न में शाहरुख खान को कोवाइ किंग्स की टीम से पारी की शुरुआत करने का मौका मिला जिसका उन्होंने पूरा लाभ उठाया और पूरे सीज़न में तेजी के साथ रन बनाये जिससे तमिलनाडु की टीम में भी शाहरुख खान की जगह पूरी तरह से पक्की हो गयी।

शाहरुख खान का लिस्ट ए करियर में 35 से अधिक का औसत है, जिससे साफ पता चलता है, कि वह एक शानदार बल्लेबाज़ हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के इस सीज़न में शाहरुख को निचले क्रम में बल्लेबाज़ी का मौका मिला जिस कारण वह 9 मैचो की 8 पारियों में अभी तक सिर्फ 92 ही बना सके। लेकिन प्रतिभाशाली होने की वजह से कई टीमों की नजर इस खिलाड़ी को शामिल करने पर हो सकती है।

2 – जी पेरियासामी

25 साल के इस खिलाड़ी ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग के इस सीज़न में अपनी गेंदबाज़ी के दम पर काफी सुर्खियां बटोरी थी। श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के गेंदबाज़ी एक्शन की तरह गेंदबाज़ी करने वाले पेरियासामी सभी की नजरो में उस समय से बने हुए हैं।

पेरियासामी ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के इस सीज़न में अभी तक 8 मैचो में खेलते हुए भले ही 7 विकेट हासिल किए हो लेकिन उनका इकॉनमी रेट 7.44 का रहा जो किसी भी युवा गेंदबाज़ के लिए इस फार्मेट में शानदार कहा जा सकता है। दिग्गज़ खिलाड़ी भी पेरियासामी की यॉर्कर गेंद और कटर्स के सामने बेबस से नजर आये।

कड़ी मेहनत करते हुए पेरियासामी ने तमिलनाडु की टीम में अपनी जगह को पक्का किया साथ वह एक शानदार फील्डर भी हैं, जिससे उनकी उपयोगिता और भी अधिक बढ़ जाती है। कई आईपीएल टीमें पहले ही पेरियासामी को लेकर अपनी दिलचस्पी को जाहिर कर चुकी जिसके बाद इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है, कि उन्हें इस सीज़न एक बड़ी रकम में कोई टीम निलामी के दौरान खरीद सकती है।

3 – आर साई किशोर

23 साल के बायें हाथ के इस स्पिन गेंदबाज़ ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के इस सीज़न में तमिलनाडु की टीम से खेलते हुए सिर्फ 9 मैचो में 8.50 के औसत के साथ 18 विकेट अपने नाम पर कर चुका है, जिसमें रविश्रीनिवासन साई किशोर का इकॉनमी रेट 4.26 का रहा था, जो टी20 क्रिकेट में किसी स्पिन गेंदबाज़ का काफी कम ही देखने को मिलता है।

इसके अलावा तमिलनाडु प्रीमियर लीग का यह सीज़न भी आर साई किशोर के लिए काफी सफल बीता था, जिसमें उन्होंने 7 मैचो में 7 विकेट झटकने के साथ इकॉनमी रेट भी सिर्फ 5.82 का था। अभी तक अपने टी20 करियर में साई किशोर ने पॉवरप्ले में अधिक गेंदबाज़ी की है, जो किसी भी स्पिन गेंदबाज़ के लिए आसान काम नहीं होता है।

लंम्बाई और बड़ी उंगलियों की वजह से साई किशोर को गेंद को अधिक स्पिन कराने में बेहद मदद मिलती हैं, जिससे वह बल्लेबाज़ो को काफी तकलीफ में डाल डेते हैं, ताकि वह उनके खिलाफ बड़ा शॉट ना खेल सके। इस प्रदर्शन को देखने के बाद कई आईपीएल टीमों के लिए साई किशोर नीलामी के दौरान पहली पसंद साबित हो सकते हैं, जिससे उनका करियर भी एक अलग ऊचांई पर जा सकता है।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago