Categories: Cricket

Test Cricket के टॉप 5 कप्तान जिनके नाम दर्ज हैं, सर्वाधिक शतक

Most Centuries as Test Captain: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचो की टेस्ट सीरीज़ में ना सिर्फ क्लीन स्वीप किया बल्कि उन्होंने कोलकाता में खेले गए सीरीज़ के दूसरे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का 27 वां शतक भी लगा दिया। कोहली ने 194 गेंदो में 136 रनों की पारी खेली।

इस शतक के साथ विराट कोहली पहले ऐसे भारतीय खिलाड़ी बन गए जिन्होंने टीम के पहले डे-नाइट टेस्ट मैच में शतक लगाया। इसके अलावा विराट ने कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट में अपने 5000 टेस्ट रन भी पूरे किए, जिसमें वो ऐसा करने वाले सबसे तेज़ टेस्ट कप्तान बने। उनसे पहले ऑस्ट्रेलियन टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोटिंग ने ऐसा किया था, जिन्होंने 97 पारियों में ये कारनामा किया था, तो वहीं कोहली ने सिर्फ 86 पारियों में ऐसा कर दिया।

बांग्लादेश के खिलाफ बतौर कप्तान शतक लगाने के बाद कोहली टेस्ट क्रिकेट में एक कप्तान होने के नाते शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 20 शतकों के साथ दूसरे पायदान पर आ गये हैं। आईयें एक नजर डालते हैं, टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान शतक लगाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी।

5 – स्टीव वॉ

Most Centuries as Test Captain: ऑस्ट्रेलियन टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक स्टीव वॉ जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम ने 16 टेस्ट में लगातार जीत हासिल करके विश्व रिकॉर्ड बनाया था, जो भारतीय टीम ने साल 2001 में हुए कोलकाता टेस्ट मैच के दौरान रोका था। कप्तान के तौर पर स्टीव वॉ ने बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

वॉ ने साल 1994 से लेकर 2004 तक ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए 57 टेस्ट मैच में कप्तानी की जिसमें उन्होंने 52.30 के औसत के साथ 3714 रन बनायें और इस दौरान उन्होंने 15 शतक भी लगाए। वॉ ने कप्तान के तौर पर सर्वाधिक स्कोर साल 1999 की मार्च में 199 रनों की पारी खेली थी। वॉ ने कप्तान के तौर पर अपनी टीम के लिए सबसे आगे ही दिखे हैं, जिसमें साल 2001 में ओवल टेस्ट मैच में जब उन्होंने अनफिट होने के बावजूद 157 रनों की शानदार पारी खेली थी।

4 – स्टीव स्मिथ

एक कप्तान के तौर पर लोग भले ही स्टीव स्मिथ को गलत कारणों के लिए याद करे जिसमें बॉल टेम्परिंग विवाद जो साल 2018 में न्यूलैंड्स टेस्ट मैच में हुआ था, जिसके बाद उनकी कप्तानी छिनने के साथ एक साल का बैन भी लग गया।

स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियन टीम के लिए साल 2014 से लेकर 2018 तक 34 टेस्ट मैचो में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 70.36 के शानदार औसत के साथ 3659 रन बनाये हैं और इस दौरान 15 शतकीय पारियां भी खेली हैं। साल 2014 में स्मिथ ने बतौर कप्तान अपना पहला टेस्ट मैच भारत के खिलाफ ब्रिसब्रेन में खेला था, जिसमें उन्होंने 133 रनों की पारी खेली।

उसी टेस्ट सीरीज़ में स्मिथ ने मेलबर्न में 192 और सिडनी में 117 रनों की भी पारियां खेली थी। बतौर टेस्ट कप्तान स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ साल 2017 में पर्थ टेस्ट मैच में 239 रनों की सर्वाधिक पारी खेली है। बैन के बाद वापसी स्मिथ के लिए आसान नहीं थी, लेकिन रनों की वही भूख उनके अंदर अभी भी देखने को मिलती है।

3 – रिकी पोटिंग

Most Centuries as Test Captain: साल 2004 से लेकर 2010 तक ऑस्ट्रेलियन टीम की कमान अपने कंधो पर संभालने वाले रिकी पोटिंग की कप्तानी में टीम ने अलग ही ऊचांई हासिल की जिसमें उनके बल्ले का भी काफी योगदान रहा। टेस्ट में टीम के लिए बतौर नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करने वाले पोटिंग ने कप्तान के तौर पर 77 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 51.51 के औसत के साथ 6542 रन बनायें और इसमें 19 शतकीय पारियां भी दर्ज हैं।

जब वॉ ने कप्तानी छोड़ी उसके बाद पोटिंग को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया था और इसमें किसी भी बात का संदेह नहीं है, कि टेस्ट क्रिकेट में पोटिंग अपने समय के नंबर 3 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ थे। पोटिंग ने कप्तान के तौर पर साल 2010 की जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ होबार्ट टेस्ट मैच में सर्वाधिक 209 रनों की पारी खेली थी।

2 – विराट कोहली

अपनी टेस्ट कप्तानी के 5 वें ही साल में विराट कोहली इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ पहुंचे हैं। बतौर कप्तान विराट ने अभी तक 53 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 20 में उन्होंने शतक लगाया है। कोहली ने 63.80 के औसत से 5104 रन अभी तक टेस्ट कप्तान के तौर पर बना चुके हैं। कोहली ने अपनी टेस्ट कप्तानी के पहले ही टेस्ट साल 2014 एडिलेड में 2 शतकीय पारियों से शुरूआत की थी, लेकिन टीम को उसमें हार का सामना करना पड़ा था।

लगातार कोहली के खेल में एक अलग ही मुकाम देखने को मिल रहा है और बतौर कप्तान उन्होंने हाल में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे टेस्ट मैच में 254 रनों की सर्वाधिक पारी खेली थी। इसके अलावा कोहली ने साल 2017 की दिसम्बर में श्रीलंका के खिलाफ 243 रनों की और साल 2016 की दिसम्बर में इंग्लैंड के खिलाफ 235 रनों की भी पारी खेली है। वहीं कप्तान के तौर कोहली ने टीम को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ भी जितवाई है।

1 – ग्रीम स्मिथ

Most Centuries as Test Captain: ग्रीम स्मिथ का नाम हम लिस्ट से बिल्कुल भी नहीं हटा सकते हैं, क्योंकि वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे शानदार कप्तानों में से एक माने जाते हैं और वह इस लिस्ट में पहले पायदान पर बने हुए हैं, जिससे साफ पता चलता है, कि वह बतौर कप्तान एक बल्लेबाज़ के तौर पर कितना सफल रहे हैं। स्मिथ ने कप्तान के तौर पर 109 टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका टीम के लिए खेले हैं, जिसमें 47.83 के औसत से उन्होंने 8659 रन बनायें हैं और इसमें 25 शतक शामिल हैं।

बतौर कप्तान स्मिथ ने साल 2003 की जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट मैच में 277 रनों की सर्वाधिक पारी खेली थी। इसके अलाव लार्ड्स के मैदान में भी स्मिथ ने 259 रनों की पारी कप्तान रहते हुए खेली। मैच फिक्सिंग प्रकरण के बाद साउथ अफ्रीकन टीम को उससे निकालना आसान नहीं था, लेकिन स्मिथ ने टीम को उस बुरे दौर से निकालते हुए एक बेहद मजबूत टीम बना दिया। जब स्मिथ को टीम का कप्तान बनाया गया था, तो उस समय उनकी उम्र सिर्फ 22 साल थी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago