IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें सीज़न के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया कोलकाता में 19 दिसंबर 2019 को होगी जिसके लिए सभी 8 फ्रेंचाइज़ियों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है। सभी टीमों अपने रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों की लिस्ट को अगले सीज़न के लिए निर्धारित अंतिम तारिख 15 नवंबर 2019 को ही बता दिया था।
जहां कुछ नामों को लेकर फैंस पहले से ही आश्वत थे, कि टीमें उन्हें रिलीज़ करेगी वहीं कुछ नाम ऐसे भी रहे जिनको देखकर फैंस को हैरानी भी हुई। कोलकाता नाइट राइडर्स का रॉबिन उथप्पा, पीयूष चावला और क्रिस जैसे खिलाड़ियों को रिलीज़ करने का फैसला किसी को समझ नहीं आया तो वहीं आरसीबी ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया।
इसके अलावा कुछ ऐसे भी खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजियों ने रिलीज किया है, जो IPL 2020 के सीज़न में हिस्सा नहीं रहने वाले हैं। इसमें कुछ खिलाड़ियों ने निजी कारणों की वजह से आईपीएल के अगले सीज़न में खेलने से मना किया है। आईये एक नजर डालते हैं, ऐसे ही 4 खिलाड़ियों को जिन्हें टीमों ने रिलीज तो किया साथ ही वह नीलामी प्रक्रिया का हिस्सा भी नहीं होने वाले हैं।
1 – युवराज सिंह
इस साल भारतीय क्रिकेट टीम के सुपरस्टार खिलाड़ी रहे युवराज सिंह जिन्होंने देश को टी20 वर्ल्डकप और 28 साल के बाद आईसीसी वनडे विश्वकप में जीत दिलाने में अहम योगदान दिया उन्होंने अपने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का फैसला किया। संन्यास लेने के बाद पंजाब से आने वाले इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से विदेशी लीग में खेलने के लिए अनापत्ती प्रमाण पत्र के लिए अनुरोध किया जो उन्हें मिल गया।
बीसीसीआई के नियमों के अनुसार कोई भी भारतीय खिलाड़ी यदि विदेशी टी20 लीग में हिस्सा लेता है, तो वह आईपीएल में नहीं खेल सकता है, जिस कारण युवराज सिंह अब आईपीएल नीलामी का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं। युवराज ने ग्लोबल टी20 कनाडा में टोरंटो नैशनल्स टीम के लिए खेला था, इसके अलावा आबू धाबी में हुई टी10 लीग में भी युवराज मराठा अरेबियंस टीम का हिस्सा थे।
2 – शाकिब अल हसन
बांग्लादेशी स्टार खिलाड़ी और दिग्गज़ ऑलराउंडर शाकिब अल हसन क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में अपनी अहमीयत को साबित कर चुके हैं। बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों ही विभाग में शाकिब बाकी ऑलराउंडरो से कहीं आगे दिखते हैं। इसी कारण आईपीएल में भी सभी टीमों की नजर उनके उपर हमेशा देखी गयी हैं।
बायें हाथ के इस खिलाड़ी ने 63 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें 21.31 के औसत के साथ 746 रन बनायें हैं, इस दौरान शाकिब का स्ट्राइक रेट 126.65 का रहा है और इसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं गेंदबाज़ी में शाकिब ने 22.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 59 विकेट हासिल किए इस दौरान शाकिब का इकॉनमी रेट 7.46 का रहा है।
शाकिब जब कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे, तो टीम ने साल 2012 और 2014 में खिताब भी जीता जिसके बाद वह साल 2018 से सनराइजर्स हैदराबाद टीम में चलेे गए। कुछ महिने पहले ही शाकिब को आईपीएल के 12 वें सीज़न में किसी बुकी ने संपर्क किया था, जिसकी जानकारी उन्होंने एंटी करप्शन को नहीं दी।
जिसके बाद आईसीसी को जब इस बारे में पता चला तो उन्होंने शाकिब पर 2 साल का बैन लगा दिया और इस कारण वह आईपीएल 2020 की नीलामी का हिस्सा नहीं होने वाले और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी उन्हें रिलीज कर दिया है।
3 – लियाम लिविंगस्टोन
इंग्लैड से आने वाले इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने पिछले साल राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते हुए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। इस दायें हाथ के बल्लेबाज़ ने पिछले सीज़न में 4 मैच खेले थे, जिसमें 23.66 के औसत से 71 रन बनाये थे, लेकिन लिविंगस्टोन का स्ट्राइक रेट 147.91 का रहा था।
वहीं लिविंगस्टोन लेग स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं, जो राजस्थान टीम के लिए एक उपयोगी पहलू साबित हुआ था। पिछले सीज़न में 1 ओवर ही गेंदबाज़ी करने का मौका मिला जिसमें 13 रन देकर लिविंगस्टोन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे।
जून 2017 में लियाम लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड की टीम के लिए डेब्यू किया था, लेकिन वह टीम में अपनी जगह पूरी तरह से पक्का नहीं कर सके। 25 साल के लिविंगस्टोन ने 2 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 8 के औसत से 16 रन ही बनायें हैं। लिविंगस्टोन ने इंग्लैंड की टीम में फिर से जगह बनाने को लेकर ध्यान में रखते हुए आईपीएल 2020 में ना खेलने का फैसला लिया।
राजस्थान रॉयल्स टीम के इस पूर्व खिलाड़ी ने आईपीएल की जगह पर काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का फैसला किया जिससे वह चयनकर्ताओं का ध्यान अपने प्रदर्शन से खीच सके। लिविंगस्टोन ने अभी तक अपने करियर में 81 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 2000 के करीब रन बनाने के साथ 1 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं।
4 – रसिक सलाम
मुम्बई इंडियंस ने पिछले सीज़न में उस समय सभी को अपने फैसले से चौंका दिया था, जब उन्होंने जम्मू और कश्मीर से आने वाले तेज़ गेंदबाज़ रसिक सलाम को अपनी टीम में शामिल किया था। गत विजेता ने मुम्बई ने नीलामी के दौरान 20 लाख रुपये में रसिक सलाम को खरीदा था।
जब साल 2018 में जम्मू और कश्मीर टीम के मेंटर की भूमिका इरफान पठान निभा रहे थे, तो उन्होंने उस समय इस प्रतिभाशाली गेंदबाज़ को देखा था। रसिक को पिछले सीज़न में मुम्बई इंडियंस की टीम से सिर्फ 1 मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 4 ओवरो में 42 रन खर्च कर दिए थे।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उस मैच में रसिक बिल्कुल भी चीजो को समझ पाने में नाकाम दिख रहे थे। इस खराब प्रदर्शन के बावजूद भारतीय चयनकर्ताओं ने रसिक को भारतीय अंडर19 टीम में चुना, जिसके बाद यह खबरे आयी की रसिक ने उम्र छिपाने के लिए गलत जन्म प्रमाण पत्र नेशनल गवर्निंग टीम को दिया है।
बीसीसीआई ने इस खबर को संज्ञान में लेते हुए रसिक को सजा के तौर पर 2 साल के लिए बैन कर दिया। बैन की वजह से मुम्बई इंडियंस को भी इस खिलाड़ी को अगले सीज़न के लिए रिलीज करना पड़ा साथ ही वह आईपीएल नीलामी का हिस्सा भी इस बैन के कारण नहीं हो सकते।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…