इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीज़न साल 2020 में खेला जाएगा जिसको लेकर अभी से सभी 8 फ्रेंचाइज़ियों ने अपनी तैयारी करना शुरु कर दिया है। आईपीएल के अगले सीज़न के लिए ट्रेडिंग विंडो का समय समाप्त हो गया है, जिसका सभी टीमों ने अपनी रणनीति के तहत उपयोग करते हुए जहां कुछ खिलाड़ियों को अगले सीज़न के लिए दूसरी टीमों से खरीदा तो कुछ को अपनी टीम से ट्रांसफर किया
इसके साथ ही टीमों ने अगले सीज़न के लिए रिटेन और रिलीज़ खिलाड़ियों को लेकर भी घोषणा कर दी जिसमें कई बड़े नामों को टीमों ने बाहर का रास्ता दिखाया है, इसमें क्रिस लिन, डेविड मिलर और रॉबिन उथप्पा जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं, जो कोलकाता में 19 दिसंबर को होने वाली नीलामी प्रक्रिया का अब हिस्सा रहने वाले हैं।
वहीं पूरे विश्व में कई टी20 लीग्स खेली जाती हैं, जिनको लेकर भी इन फ्रेंचाइजियों की पूरी नजरे रहती हैं, जिससे वह आईपीएल के लिए उन्हें अपनी टीम में शामिल कर सके। इसी में इंग्लैंड में खेली जानी वाली टी20 ब्लास्ट लीग के भी कुछ खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल नीलामी के दौरान टीमों की नजर उनके उपर रहने वाली हैं और हम टी20 ब्लास्ट के 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको लेकर नीलामी में सबसे अधिक चर्चा रहने वाली है।
इस साल हुई टी20 ब्लास्ट में इस बल्लेबाज़ ने सबसे अधिक सुर्खियां बटोरने का काम किया। टॉम बैंटन के लिए टी20 ब्लास्ट का ये सीज़न बेहद सफल रहा और इसी कारण उन्हें न्यूज़ीलैंड दौरे पर हुई टी20 सीरीज़ के लिए इंग्लैंड टीम में भी जगह मिली। ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी और 13 मैचो में 549 रन बनाने के साथ टॉम बैंटन टी20 ब्लास्ट के इस सीज़न में सबसे अधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे थे।
किसी भी दूसरे खिलाड़ी ने टॉम बैंटन से अधिक इस टूर्नामेंट में बाउंड्री नहीं लगाई। टॉम ने 90 बार गेंद को बाउंड्री के बाहर मारा, रिवर्स स्वीप और कर्व स्वीप के कारण वह भविष्य में एक सफल टी20 खिलाड़ी बनते हुए दिख रहे हैं। भले ही अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे पर टॉम अधिक सफल ना हुए हों लेकिन इसके बावजूद 21 साल का यह खिलाड़ी आईपीएल नीलामी में कई टीमों की नजरो में हैं।
एक ऐसी टीम में होना जिसमें डी आर्शी शॉर्ट, सैम हेन, एलेक्स हेल्स और कैमरुन डेलपोर्ट जैसे खिलाड़ी पहले से ही मौजूद हों, उसमें टॉम कोलहर कैडमोर का नाम थोड़ा सा दब जाता है, लेकिन 25 साल के इस प्रतिभाशाली बल्लेबाज़ी ने इन सबसे बावजूद टॉप ऑर्डर पर खेलते हुए 10 पारियों में 62.14 के औसत से रन बनाये हैं।
टॉम कोलहर कैडमोर ने टी20 ब्लास्ट के इस सीज़न में 5 अर्धशतक लगाने के साथ 29 चौके और 19 छक्के लगाए, इस दौरान टॉम का स्ट्राइक रेट 140 का रहा जो इस फार्मेट में बेहतर माना जाता है। कैडमोर सिर्फ एक आक्रामक बल्लेबाज़ ही नहीं बल्कि तकनीकी रूप से सक्षम खिलाड़ी भी हैं, जिनका फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए गेम्स में बेहतर रिकॉर्ड है।
नीलामी के दौरान टॉम कोलहर को लेकर कुछ टीमें अपनी दिलचस्पी दिखा सकती हैं, जिनको अपने मध्यक्रम में एक ऐसे बल्लेबाज़ की कमी महसूस हो रही जो तेजी के साथ रन भी बना सके और विकेट पर रुक भी सके।
अपनी काउंटी टीम डर्बीशायर के लिए व्येन मैडसेन ने सीज़न के आखिर में शानदार प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका में जन्म लेने वाला यह खिलाड़ी तकनीक रुप से काफी सक्षम हैं और व्येन अपनी बल्लेबाज़ी के दौरान कलाई का बेहद उपयोग करते हैं। अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में मैडसेन ने शानदार योगदान दिया था।
सेमीफाइनल मैच में जब व्येन मैडसेन 47 रन पर बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तो उस दौरान एक स्वीप शॉट खेलने के चक्कर में वह अपना विकेट गवां बैठे थे, लेकिन तब तक वह अपनी टीम के लिए अपना रोल निभा चुके थे। व्येन ने टी20 ब्लास्ट के इस सीज़न के शुरूआती दौर में 4 अर्धशतकीय पारियों को साथ 46.40 के औसत से रन बनायें। 35 साल के व्येन अपनी टीम डर्बीशायर के एक मजबूत स्तंभ की तरह है, जो लगातार नंबर 3 पर बल्लेबाज़ी करते हैं।
जिस कारण आईपीएल में भी ऐसे खिलाड़ी कुछ टीमों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकते हैं, क्योंकि टीम को एक ऐसा बल्लेबाज़ मिल सकता है, जो हालात के अनुसार खेलने में सक्षम हैं।
विटैलिटी टी20 ब्लास्ट में इस बार कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बेहद प्रभावित किया है और इसी में एक नाम नॉटिंघमशायर से खेलने वाले युवा स्पिन खिलाड़ी मैट कार्टर हैं। मैट कार्टर ने भले ही इस सीज़न में 14 विकेट ही हासिल किए हों, लेकिन उनका इकॉनमी रेट सिर्फ 6.59 का रहा वह भी फ्लैट विकटों पर जो एक शानदार बात हैं। टी20 ब्लास्ट में बाकी जितने भी स्पिन गेंदबाज़ो ने 10 से अधिक विकेट हासिल किए उसमें 12 विकेट हासिल करने वाले कोलिन आर्कमैन का ही इकॉनमी रेट कार्टर से बेहतर है।
6 फुट 6 इंच लंबे इस युवा स्पिनर के प्रदर्शन को देखने के बाद यह बात कही जा सकती है, कि वह भविष्य में बेहद सफल होने वाले हैं। गेंदबाज़ी में कार्टर को मिलने वाला एक्सट्रा बाउंस उन्हें बाकी सबसे कहीं अलग बनाता हैं। आईपीएल में ऐसे स्पिनरो को लेकर टीमें अपनी दिलचस्पी पहले भी दिखा चुकी हैं, जिसके बाद कार्टर भी किसी एक टीम की पसंद बन सकते हैं।
न्यूज़ीलैंड दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किए गए लेग स्पिन गेंदबाज़ मैट पार्किंसन को शामिल करने के पीछ जो सबसे बड़ा कारण था, वह उनका लंकाशायर काउंटी के लिए रेड बॉल के साथ ही टी20 ब्लास्ट में शानदार प्रदर्शन करना। 12 मैचो में सिर्फ 11.7 के स्ट्राइक रेट के साथ पार्किंसन ने 21 विकेट अपने नाम पर किये जिससे लंकाशायर की टीम ने क्वाटर फाइनल तक का सफर तय किया था।
23 साल के इस लेग स्पिनर गेंदबाज़ के पास कई विविधताएं हैं, जिससे वह बल्लेबाज़ो को तकलीफ में डाल सकते हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ में पार्किंसन को 2 मैच में खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 5 विकेट अपने नाम पर किए थे। आईपीएल नीलामी में भी पार्किंसन को लेकर कुछ टीम अपनी दिलचस्पी को दिखा सकती हैं, जिससे इस गेंदबाज़ को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और बड़ा मंच मिल सकता है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…