साल 2019-20 का सयैद मुश्ताक अली ट्राफी का सीज़न खत्म हो चुका है, जिसका फाइनल मैच कर्नाटका और तमिलनाडु के बीच में खेला गया और इस रोमांचक फाइनल मैच में कर्नाटका की टीम ने 1 रन से शानदार जीत दर्ज की। यह घरेलू टी20 टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइज़ियों को अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने का एक शानदार मौका होता है।
हर साल आईपीएल की नीलामी में अनकैप्ड खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं, जिसमें से कुछ को टी20 लीग में खेलने का मौका भी मिलता है। इस साल सयैद मुश्ताक अली ट्राफी को रणजी ट्राफी से पहले आयोजित किया जिससे 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में आईपीएल 2020 के ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों अपनी रणनीति बनाने में भी आसानी हो सके।
आईये एक नजर डालते हैं, टॉप 5 खिलाड़ियों पर जिन्होंने साल 2019-20 की सयैद मुश्ताक अली ट्राफी में शानदार प्रदर्शन किया और इस कारण ऑक्शन में इनको लेकर फ्रेंचाइजियों में अपनी टीम में शामिल करने के लिए होड़ देखी जा सकती है।
1 – आर. साई किशोर – गेंदबाज़, तमिलनाडु
आर. साई किशोर ने इस सीज़न की सयैद मुश्ताक अली ट्राफी में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ के तौर पर खत्म किया और यही नहीं उनका इस टूर्नामेंट में इकॉनमी रेट भी सबसे अच्छा था, जिसमें साई किशोर ने 4.6 के इकॉनमी रेट से पूरे टूर्नामेंट में गेंदबाज़ी की। यही नही साई किशोर ने पॉवर प्ले में ही 15 विकेट अपने नाम पर किए।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने साई किशोर को नेट बॉलर के तौर पर उपयोग किया है, वहीं 23 साल के इस बायें हाथ स्पिनर खिलाड़ी को पिछले 2 आईपीएल ऑक्शन में किसी भी टीम ने लेने में अपनी दिलचस्पी को नहीं दिखाया था, लेकिन इस ऑक्शन में पूरी उम्मीद की जा सकती है, कि साई किशोर को लेकर कई फ्रेंचाइजी अपनी नजरे बनाये होंगी।
2 – तुषार देशपांडे – गेंदबाज़, मुम्बई
मुम्बई से आने वाले तेज़ गेंदबाज़ तुषार देशपांडे ने मध्यप्रदेश के खिलाफ घरेलू मैच में 146 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाज़ी की थी। दायें हाथ के तेज़ गेंदबाज़ तुषार ने 2018-19 के घरेलू सीज़न में 22 मैच खेलते हुए 51 विकेट हासिल किए थे। वहीं विजय हजारे ट्राफी के में मुम्बई की तरफ से खेलते हुए तुषार ने 15 विकेट अपने नाम किए थे।
इसके अलावा सयैद मुश्ताक अली ट्राफी में भी तुषार ने 21 विकेट हासिल किए और अपनी टीम के सबसे अधिक विकेट हासिल करने के साथ टूर्नामेंट में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने थे, लेकिन उन्हें मुम्बई की टीम से इस साल अधिक खेलने का मौका नहीं मिला और जब सयैद मुश्ताक अली ट्राफी के 2019-20 के लिए उन्हें शुरुआत में मुम्बई की टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन बाद में इस मामले में विवाद को देखते हुए तुषार को टीम में शामिल किया गया।
तुषार को इस सीज़न की सयैद मुश्ताक अली ट्राफी में 5 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 10 विकेट ही हासिल किए लेकिन उनका इकॉनमी रेट 6 से कम रहा। आईपीएल ऑक्शन में तुषार के पिछले प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी बोली लग सकती है।
3 – रोहन कदम – बल्लेबाज़, कर्नाटका
पिछले साल इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने वाले कर्नाटका के बल्लेबाज़ रोहन कदम ने इस सीज़न भी अपनी टीम को खिताब बचाने में महत्तवपूर्ण भूमिका निभाई। रोहन ने इस सीज़न की 7 पारियों में 258 रन बनायें, जिसमें मुम्बई के खिलाफ उनकी 47 गेंदो में 71 रनों की पारी सबसे शानदार रही थी।
रोहन कदम ने पिछले साल 12 पारियों में 130 के स्ट्राइक रेट के साथ 536 रन बनाये थे। 25 साल के रोहन पिछले साल विजय हजारे नॉकऑउट मैचो में हिस्सा लेने के लिए आईपीएल ट्रायल टेस्ट देने से चूक गए थे, लेकिन इस ऑक्शन में रोहन ने सभी फ्रेंचाइजियों का ध्यान अपने प्रदर्शन से जरूर खीचा होगा।
4 – विराट सिंह – बल्लेबाज़ – झारखंड
सयैद मुश्ताक अली ट्राफी के 2019-20 के सीज़न में झारखंड टीम के बल्लेबाज़ विराट सिंह ने 10 मैचो में खेलते हुए 57.17 के शानदार औसत के साथ 343 रन बनाये जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 142 का रहा था। सुपर लीग में टीम के सभी मैच हारने के बावजूद विराट अपनी टीम के लिए मध्यक्रम में लगातार शानदार बल्लेबाज़ी करते रहे। विराट ने इस दौरान 3 अर्धशतकीय पारीयां भी खेली जिसमें उन्होंने एक पारी 44 गेंदो में 76 रनों की भी खेली।
इस साल हुई विजय हजारे ट्राफी में भी विराट सिंह ने झारखंड के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी रहे। विराट ने 7 पारियों में 335 रन बनाये थे। आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए विराट निचले क्रम में बल्लेबाज़ी के एक शानदार विकल्प बन सकते हैं।
5 – आदित्य वाघमोडे – बल्लेबाज़ – बड़ौदा
आदित्य वाघमोडे ने बड़ौदा टीम के लिए इस सीज़न की सयैद मुश्ताक अली ट्राफी में सबसे अधिक रन बनाये। आदित्य ने 10 पारियों में 364 रन बनाये थे। 30 साल के आदित्य ने सयैद मुश्ताक में 5 वें सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। अभी तक आदित्य अपने टी20 करियर में 39 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 34 के औसत से 1108 रन बनायें हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 126 का रहा था।
यही नहीं आदित्य टीम के लिए एक पार्टटाइम गेंदबाज़ की भूमिका को भी निभा सकते हैं, जो एक टाइट लाइन के साथ बॉलिंग कर सके।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…