Categories: Cricket

मेरे प्रदर्शन का श्रेय राहुल द्रविड़ को जाता है – यशस्वी जायसवाल

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और क्रिकेट जगत के जैंटलमैन खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले राहुल द्रविड़ युवा खिलाड़ियों के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है। राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में टीम इंडिया को पृथ्वी शॉ, शुभमन गिल, रिषभ पंत और लोकेश राहुल जैसे शानदार खिलाड़ी मिले हैं, जिन्होंने अपने खेल से लगातार सभी को प्रभावित किया है। नेशनल क्रिकेट एकेडमी में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन की भूमिका निभाने वाले द्रविड़ नये खिलाड़ियों के सही दिशा देने में अपनी महत्तवपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

राहुल द्रविड़ मौजूदा समय में एनसीए के डायरेक्टर होने के साथ भारतीय ए टीम और अंडर 19 टीम के कोच की भूमिका में भी हैं। इससे पहले द्रविड़ के कोच रहते हुए ही भारतीय अंडर 19 टीम ने न्यूज़ीलैंड में पिछले साल आईसीसी अंडर 19 विश्वकप भी जीता था। अब द्रविड़ ने साल 2020 में साउथ अफ्रीका में होने वाले अंडर 19 विश्वकप के लिए भी टीम को लेकर सही रणनीति बना रहे हैं।

इसी दौरान यशस्वी जायसवाल जिनके खेल को लेकर पिछले काफी समय से सभी बातें कर रहे हैं, उन्हें राहुल द्रविड़ की देखरेख में सीखने का मौका मिला। यशस्वी ने भी अपने खेल में सुधार को लेकर राहुल द्रविड़ को इसका श्रेय दिया जिस कारण वह घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर सके।

17 साल के मुम्बई से आने वाले बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने विजय हजारे ट्राफी 2019 के सीज़न में शानदार प्रदर्शन किया। जायसवाल ने 112.80 के औसत से 564 रन बनाये जिसमें 3 शतकीय पारियों के साथ 1 अर्धशतक भी शामिल हैं।

विजय हजारे ट्राफी में खुद को साबित किया

यशस्वी जायसवाल जिनको अगले साल साउथ अफ्रीका में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्वकप के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है, उन्होंने अपने हाल के प्रदर्शन का श्रेय राहुल द्रविड़ को दिया। जायसवाल ने अपने बयान में कहा कि उन्हें द्रविड़ से ऐसी सलाह मिली जो उनके खेल को लेकर काफी महत्तवपूर्ण थी और द्रविड़ ने उन्हें अपना पूरा ध्यान एक गेंद पर एक समय पर लगाने का मंत्र दिया।

जायसवाल ने अपने बयान में कहा कि, राहुल सर के मार्गदर्शन में हमें काफी लाभ हुआ। अभ्यास सत्र में उनकी रणनीति पूरी तरह से साफ रहती है, जिसमें हमें पहले से ही पता रहता है, कि हमें अभ्यास सत्र के दौरान किस चीज़ पर ध्यान देने की जरूरत हैं। उनकी एक गेंद पर एक समय ध्यान देने की सलाह ने मेरे खेल को काफी सुधार दिया।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago