अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट कोहली को खेलते हुए 11 साल पूरे हो चुके हैं। अपने डेब्यू के बाद कोहली ने जिस भी सीरीज़ में खेला है, वह अपने करियर में एक नया मुकाम जोड़ते हुए चले गए। खेल के प्रति उनकी गंभीरता ने विश्व क्रिकेट में जहां कोहली को एक अलग पहचान दिलाई तो वहीं उन्होंने ने भी कई नये रिकॉर्ड्स बना दिए।
मौजूदा समय में कोहली जैसे-जैसे अपने करियर में आगे बढ़ते जा रहे हैं, वह लगातार पुराने रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए नए रिकॉर्ड बनाने का काम कर रहे हैं। जिस तरीके से कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेल रहे हैं, तो सभी को ऐसा लगता है, कि बल्लेबाज़ी में अधिकतर रिकॉर्ड उनके संन्यास के समय उन्ही के नाम पर होंगे।
कई आलोचक और फैंस विराट कोहली की तुलना लगातार पूर्व दिग्गज़ खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर से करते हुए दिखते हैं। कोहली ने अभी अपने करियर में सचिन के कई रिकॉर्ड्स को तोड़कर अपने नाम पर कर लिया है और इस कारण दोनों की तुलना भी काफी तेज़ी से हर समय देखने को मिल जाती है।
कोहली जिनके लिए साल 2019 भी बल्ले से शानदार बीता वहीं एक कप्तान के तौर पर भी कोहली ने खुद को साबित किया। इस साल कोहली ने 23 वनडे, 8 टेस्ट और 7 टी20 मैच खेले जिसमें उन्होंने 7 शतक लगाने के साथ 8 अर्धशतकीय पारियां भी खेली।
इसके बाद हम आपको बताने जा रहे हैं, कि कोहली ने साल 2019 में सचिन तेंदुलकर के किन रिकॉर्ड्स को तोड़कर अपने नाम पर किया।
1 – सबसे तेज़ 20000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने
सचिन तेंदुलकर की ही तरह विराट कोहली भी क्रिकेट के सभी फार्मेट में एक शानदार बल्लेबाज़ हैं। साल 2018 में विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज़ 19000 रन बनाकर सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ा था, जिसमें उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 399 पारियों में पूरा किया था, जबकि सचिन ने 432 पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे थे।
इस साल भी विराट कोहली ने अपने बल्ले से शानदार फार्म जारी रखते हुए 20000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करते हुए सबसे तेज़ पूरा करने वाले खिलाड़ी बन गए जो पहले यह रिकॉर्ड सयुंक्त रुप से ब्रायन लारा और सचिन तेंदुलकर के नाम पर था। सचिन और लारा ने 453 पारियों में 20 हजार रन पूरे किए थे, तो वहीं कोहली ने सिर्फ 417 पारियों में यह कारनाम कर दिया।
कोहली ने यह मुकाम आईसीसी वर्ल्डकप में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ लीग मैचो के दौरान किया, वहीं वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसा करने वाले 12 बल्लेबाज़ बनने के साथ सचिन और द्रविड़ के बाद तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने जिनके नाम पर 20 हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं।
2 – दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए सबसे अधिक शतक
विराट कोहली को विश्वकप क्रिकेट में चेज मास्टर के तौर पर जाना जाता हैं, क्योंकि कोहली जब टीम की तरफ से लक्ष्य का पीछा करते हुए बल्लेबाज़ी करने उतरते हैं, तो उनकी आक्रामकता और समझदारी भरी बल्लेबाज़ी का तोड़ सामने वाली टीम के पास भी नहीं होता है।
कोहली ने लिमिटेड ओवरो की क्रिकेट में अपने करियर के अधिकतर रन लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाये हैं और कुछ मौकों पर कोहली ने इस बात को कबूला भी है, कि उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करना अधिक पसंद है।
इस साल की शुरुआत से पहले दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए विराट के नाम पर 38 शतक दर्ज थे, जबकि सचिन तेंदुलकर के नाम पर 39 शतक सभी फार्मेट में मिलाकर। कोहली ने इस साल अपने खाते में 2 और शतक दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए जोड़े और उन्होंने तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
भारतीय कप्तान विराट कोहली कके नाम पर दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए इस समय 42 शतक दर्ज हैं, जिसमें 26 उन्होंने वनडे में तो 16 शतक टेस्ट मैच में लगाए हैं, जो सचिन से 3 शतक अधिक हैं। सचिन ने दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए 17 शतक वनडे में तो 22 शतक टेस्ट क्रिकेट में लगाए थे। साल 2019 में कोहली ने 7 शतक लगाए थे, जिसमें से 4 शतक दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते हुए आये।
3 – जीत के मैचो में सबसे अधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड
अपने युग में सचिन तेंदुलकर पूरी भारतीय टीम का भार अपने कंधो पर लेकर चलते थे और उस समय जिस मैच में सचिन ने शतक लगाया उसमें से अधिकतर में भारतीय टीम को जीत हासिल हुई। वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली को बल्लेबाज़ी के दौरान अपने साथी खिलाड़ियों मदद मिलती हैं, जिससे वह एक छोर से विकेट रोककर खेलते हुए बड़ी पारी खेलने में कामयाब होते हैं।
इस साल की शुरुआत से पहले वनडे क्रिकेट में शतक लगाकार अपनी टीम को जीत दिलाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर था, जो 33 शतकों का था, वहीं कोहली साल की शुरुआत में 31 शतक इस मामले में लगा चुके थे। साल 2019 में विराट ने 5 शतक लगाए जिसमें से 4 में टीम को जीत हासिल हुई और इसके बाद उन्होंने सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
कोहली ने साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में 3 शतक जबकि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ 2 शतक लगाए, जिसमें से वेस्टइंडीज़ के खिलाफ लगाए दोनों शतक में टीम को जीत मिली जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 में से 2 शतकों में टीम को जीत हासिल हुई। रांची में इस साल की शुरुआत में खेले गए वनडे मैच मे कोहली ने 123 रनों की पारी खेली थी, लेकिन टीम को उसमें जीत हासिल नहीं हो सकी थी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…