IPL 2020 में इन 5 खिलाड़ियों की रही सबसे शानदार ट्रेड

इंडियन प्रीमियर लीग जिसके शुरु होने के बाद से अब तक 12 सीज़न खेले जा चुके हैं और इसके 13 वें सीज़न की शुरुआत 29 मार्च 2020 से होगी, जिसमें एकबार फिर से 8 टीमें खिताब को जीतने के लिए भिडेंगी। आने वाले सीजन के लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीम को तय कर लिया जो 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में हुए ऑक्शन के बाद फाइनल हो गयी थी।

वहीं ऑक्शन से पहले भी हमें खिलाड़ियों को एक टीम से दूसरी टीमों में जाते हुए देखा जिसमें कई दिग्गज़ खिलाड़ियों के साथ युवा खिलाड़ी भी शामिल थे, जो आईपीएल ट्रेड विंडो के नियम के तहत ट्रेड किए गए। आईपीएल में तीन बार ट्रेड विंडो खुलती है, जिसमें 2 ट्रेड विंडो प्लेयर ऑक्शन से पहले खुलती हैं, जबकि एक विंडो प्लेयर ऑक्शन के बाद जिसके बाद हम आपको आईपीएल 2020 में होने वाली टॉप 5 ट्रेड किए गए खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1 – शेरफेन रदरफोर्ड (मुम्बई इंडियंस)

वेस्टइंडीज़ से आने वाले युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी शेरफेन रदरफोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना पहला कदम साल 2018 की दिसंबर में रखा था, वहीं आईपीएल 2019 के ऑक्शन में रदरफोर्ड को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। जिसके बाद उन्हें पिछले सीज़न में 7 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें वह अपने प्रदर्शन के जरिए प्रभावित करने में भी कामयाब रहे थे।

मुम्बई इंडियंस ने शेरफेन रदरफोर्ड के प्रदर्शन को देखने के साथ ही पोलार्ड का उत्तराधिकारी टीम में तैयार करने की सोच के साथ दिल्ली कैपिटल्स से इस खिलाड़ी को 2 करोड़ 20 लाख रुपये में ट्रेड करने का फैसला किया। मुम्बई इंडियंस को यह बात साफ तौर पर पता है, कि पोलार्ड जो टीम के सबसे पुराने खिलाड़ियों में से एक हैं, वह आने वाले 2 से अधिक नहीं खेल सकेंगे जिस कारण उन्होंने रदरफोर्ड को शामिल करने का फैसला किया जो उनकी कमी को टीम में महसूस नहीं होने देंगे।


2 – कृष्णप्पा गौतम (किंग्स इलेवन पंजाब)

कृष्णाप्पा गौतम में घरेलू टी20 टूर्नामेंट में पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है और इसी कारण उन्हें राजस्थान रॉयल्स की टीम से आईपीएल में लगातार मैच खेलने का मौका मिलता रहा। पिछले आईपीएल सीज़न में गेंदबाज़ी के साथ गौतम ने अंतिम ओवरों में तेजी के साथ रन बनाने की अपनी काबिलियत से सभी को काफी प्रभावित किया था।

इन्हीं सारी बातों को ध्यान में रखते हुए आईपीएल 2020 के लिए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने गौतम में दिलचस्पी दिखाते हुए उन्हें 6 करोड़ 20 लाख रुपये में ट्रेड करने का फैसला किया। गौतम की प्रतिभा को देखते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को संतुलन मिलेगा क्योंकि वह बल्ले और गेंद दोनों से टीम के लिए अहम भूमिका अदा कर सकते हैं।


3 – ट्रेंट बोल्ट (मुम्बई इंडियंस)

ट्रेंट बोल्ट वर्तमान में विश्व क्रिकेट में खेलने वाले सबसे शानदार तेज गेंदबाज़ो में से एक हैं। बोल्ट जहां नयी गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की काबिलियत रखते हैं, तो वहीं अंतिम के ओवरों में वह सटीक यॉर्कर भी डालते हैं, जिस कारण वह किसी भी टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी बन जाते हैं और उनकी इसी काबिलियत को देखते हुए मुम्बई इंडियंस की टीम ने साल 2020 के आईपीएल के लिए बोल्ट को 2 करोड़ 20 लाख रुपये में दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड करने का फैसला किया।

बोल्ट के मुम्बई इंडियंस टीम में शामिल होने के बाद उनका तेज़ गेंदबाज़ी क्रम और भी अधिक मजबूत दिखाई दे रहा है, जिसमें लसिथ मलिंगा और जसप्रीत बुमराह के रुप में 2 वर्ल्ड क्लास खिलाड़ी पहले से ही मौजूद थे उसमें बोल्ट के आने से टीम को एक अलग ही मजबूती मिलेगी क्योंकि तीनों का सामना करना किसी भी बल्लेबाज़ के आसान काम नहीं होने वाला है।


4 – अजिंक्य रहाणे (दिल्ली कैपिटल्स)

आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी का जिम्मा संभाल चुके अजिंक्य रहाणे पिछले कई सीज़न से टीम का हिस्सा थे और रहाणे ने टीम के लिए 100 से अधिक मैच खेलते हुए उपरी क्रम पर महत्तवपूर्ण योगदान भी दिया। दिल्ली कैपिटल्स टीम को एक अनुभवी खिलाड़ी की उपरी क्रम में कमी पिछले सीज़न में साफ तौर पर महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करते हुए रहाणे को 4 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया।

दिल्ली कैपिटल्स टीम के पास वैसे तो उपरी क्रम पर बल्लेबाज़ी करने के लिए पहले से कई विकल्प मौजूद हैं, जिसके बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि कप्तान श्रेयस अय्यर किसके स्थान पर रहाणे को अंतिम एकादश में खेलने का मौका देते हैं, क्योंकि कोई भी टीम रहाणे जैसे खिलाड़ी को बाहर रखने का खतरा नहीं उठा सकती है।


5 – रविचंद्रन अश्विन (दिल्ली कैपिटल्स)

रविचंद्रन अश्विन का शार्टर फार्मेट में करियर पिछले कुछ सालों से ढलान में देखा जा रहा है, जिसमें यह खिलाड़ी उस तरह का प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है, जिसकी उससे उम्मीद की जाती है। जब रविचंद्रन अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से आईपीएल में खेलते थे, तो वह बेहद शानदार प्रदर्शन करते थे, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण चेपक की पिच भी है, जो स्पिन गेंदबाज़ो के माकूल है।

किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए पिछले 2 सीजन में कप्तान के तौर पर खेलने वाले अश्विन टीम के लिए खुद उस स्तर का प्रदर्शन नहीं कर सके जो उनका वर्ल्ड क्रिकेट में एक कद है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स को अपनी टीम में एक अनुभवी स्पिनर की दरकार थी, जो होम मैचो में टीम के लिए महत्तवपूर्ण भूमिका अदा कर सके और इस कारण उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब से अश्विन को 6 करोड़ 20 लाख रुपये में ट्रेड करने का फैसला किया ताकि आने वाले टीम में टीम की इस कमी को भी पूरा किया जा सके।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago