पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय वर्ल्डकप साल 2007 में साउथ अफ्रीका में खेला गया था, जिसके बाद क्रिकेट का यह फार्मेट काफी तेजी के साथ पूरे विश्व में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुआ जिसके पीछे टी20 लीग्स का भी बहुत बड़ा हाथ है और वर्ल्ड क्रिकेट में मौजूदा समय पर सबसे बड़ी टी20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग है।
पिछले 12 सालों से लगातार आईपीएल के मुकाबले कोई दूसरी टी20 लीग उसके आसपास भी नहीं दिखती है, जिसका सबसे बड़ा कारण इसमें विश्व क्रिकेट के दिग्गज़ खिलाड़ियों का हिस्सा लेने के साथ आईसीसी से विंडो भी मिली हुई है, जहां अंतरराष्ट्रीय मैच भी नहीं खेले जाते हैं। आईपीएल में भी क्रिकेट के सभी नियम लागू होते हैं, इसके अलावा इस लीग में कुछ नियम अलग भी हैं, जिसके बाद हम आपको आईपीएल के नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।
1 – आईपीएल राउंड रॉबिन के फार्मेट में खेला जाता हैं, जिसमें इसमें हिस्सा लेने वाली 8 फ्रेंचाइजी एक-दूसरे के खिलाफ 2 मैच खेलती हैं, जो एक उनके होम ग्राउंड पर होता है और दूसरा विपक्षी टीम के होम ग्राउंड पर।
2 – प्लेऑफ के लिए क्वालीफाइ करने के लिए किसी भी टीम को राउंड रॉबिन मैच खत्म होने के बाद टॉप 4 में अपनी जगह को सुनिश्चित करना होता है और यदि किसी चौथे और पांचवे स्थान पर रहने वाली टीम के एक ही प्वाइंट हैं, तो जिस टीम का नेट रन रेट बेहतर होगा वह टीम आगे के लिए क्वालीफाइ करेगी।
3 – प्लेऑफ में पहुंचने वाली टॉप 4 में जो टीमें टॉप 2 में खत्म करती हैं, उन्हें क्वालीफायर 1 खेलने का मौका मिलता है, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को एलिमिनेटर मैच खेलना होता है, इसके बाद पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम के बीच दूसरा क्वालीफायर मैच खेला जाता है और इसमें जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में पहले क्वालीफायर मैच में जीत हासिल करने वाली टीम से भिड़ती है, जिसके बाद सीजन के विजेता का फैसला होता है।
4 – आईपीएल में हिस्सा लेने वाली सभी 8 टीमें किसी भी मैच में अपनी अंतिम एकादश में 4 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों को शामिल नहीं कर सकती है। हर टीम में 7 भारतीय खिलाड़ियों के साथ 4 विदेशी खिलाड़ी अंतिम एकादश का हिस्सा होते हैं, हालांकि कोई टीम मैच में 4 से कम विदेशी खिलाड़ी खिला सकती है।
5 – आईपीएल में हिस्सा लेने 8 फ्रेंचाइजियों की स्कॉवड में 18 से कम खिलाड़ी किसी भी टीम में नहीं होने चाहिए जबकि 25 से अधिक खिलाड़ी किसी स्कॉवड में नहीं होंगे। वहीं एक टीम में 8 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया जा सकता है।
6 – किसी भी आईपीएल फ्रेंचाइज़ी के लिए खेलने वाला कोई भी खिलाड़ी अपनी किट जो वह पहनता है, वह बीसीसीआई की अनुमति के बाद ही पहन सकता है।
7 – कोई भी खिलाड़ी जो किसी आईपीएल फ्रेंचाइज़ी का हिस्सा है, उसे फ्रेंचाइज़ी उसके देश की करेंसी के अनुसार ही भुगतान करेगी वह भी एक तय समय सीमा के अंदर, वहीं एक खिलाड़ी का किसी भी फ्रेंचाइजी के साथ 1 साल का अनुबंध होता है, जो अधिकतम 2 सालों तक बढ़ाया जा सकता है।
8 – इंडियन प्रीमियर लीग के सभी मैचो में 2 मिनट 30 सेंकेंड का टाइम ऑउट 4 बार लिया जाता है, जो दोनों पारियों में 2-2 बार होता है। इसमें पहला टाइम ऑउट 6 से 9 ओवरों के बीच में बल्लेबाज़ी टीम ले सकती है, वहीं दूसरा टाइम ऑउट 13 से 16 ओवर के बीच गेंदबाज़ी करने वाली टीम ले सकती है।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…