IPL में कॉमेंट्री करने वाले टॉप 5 कॉमेंटेटर

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग के अभी तक के 12 सीज़न 2 महिने तक चलने वाले किसी त्यौहार से कम नहीं समझे जाते हैं, जिसमें फैंस को क्रिकेट का पूरा मनोरंजन लगातार 2 महिने तक मिलता रहता है, जिसका प्रमुख कारण इस टी20 लीग में हिस्सा लेने वाले वर्ल्ड क्रिकेट दिग्गज़ खिलाड़ियों के साथ भारतीय टीम के सितारे भी अपनी चमक को बिखेरते हैं।

यह लीग सिर्फ खिलाड़ियों और उनकी टीम के मालिकों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं होती है, बल्कि यह लीग फैंस के लिए भी काफी अहम रहती है, जिसमें वह अपनी पसंदीदी टीम का सपोर्ट पूरे सीजन करता है। स्टेडियम में जहां फैंस का मनोरंजन करने के लिए चीयरलीडर्स से लेकर कई और भी चीज़े रहती हैं, तो वहीं टीवी या ऑनलाइन मैच देखने वालों को लगातार इस मनोरंजन से जोड़ने का काम कॉमेंटेटरों पर रहता है, जो मैच का विवरण उसी तरह से करते हैं, जैसा फैंस को सुनने में मजा आये जिसके बाद हम आपको आईपीएल में कॉमेंट्री करने वाले टॉप 5 कामेंटेटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फैंस सुनने के लिए हमेशा इंतजार करते हैं।

5 – डैनी मॉरिसन

न्यूज़ीलैंड टीम के पूर्व खिलाड़ी जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी इस खेल से जुड़े रहने के लिए कॉमेंटेटर के तौर पर मैदान में उतरे वह हमारी इस लिस्ट में 5 वें स्थान पर हैं। मॉरिसन ने कीवी टीम के लिए 50 के करीब टेस्ट मैच में खेलते हुए 160 विकेट अपने नाम पर किये वहीं डैनी ने अपने देश के लिए 100 के करीब वनडे मैच भी खेले। डैनी सिर्फ आईपीएल में ही अपने कॉमेंट्री का जादू नहीं बिखेरते बल्कि वह पाकिस्तान सुपर लीग, कैरेबियन प्रीमियर लीग और बांग्लादेश प्रीमियर लीग के मैचो में भी कॉमेंट्री करते हैं। डैनी मॉरिसन की कॉमेंट्री में जो सबसे बड़ी खासियत है, वह यह कि वह मैच का जिस तरीके से विश्लेषण करते हैं, वह फैंस को बेहद शानदार लगता हैं। मॉरिसन आईपीएल में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए अंग्रेजी में कॉमेंट्री का जिम्मा संभालते हैं।


4 – इयान बिशप

इयान बिशप हमारी इस टॉप 5 की लिस्ट में चौथे नंबर पर वह एक शानदार प्रतिभाशाली खिलाड़ी थे, लेकिन चोटों की वजह से उनका क्रिकेटिंग करियर छोटा हो गया। वेस्टइंडीज़ के लिए खेलने वाले दायें हाथ के तेज गेंदबाज़ इयान बिशप अपने समय के बेहद शानदार गेंदबाज़ थे। कॉमेंट्री में भी इयान बिशप जिस तरीके से मैच को लेकर अपनी बात सटीक तरह से रखते हैं, उसके सभी कायल हैं और इसी कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली कई बड़ी सीरीज का हिस्सा रहते हैं। इयान बिशप आईपीएल में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए अंग्रेजी में कॉमेंट्री की जिम्मेदारी निभाते हैं।


3 – आकाश चोपड़ा

इस टॉप 5 की लिस्ट में एकलौता ऐसा नाम जिसने आईपीएल में हिस्सा भी लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज़ आकाश चोपड़ा जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद इस नयी फील्ड में काफी तेजी के साथ अपने कदमों को आगे बढ़ाने का काम किया।

आकाश चोपड़ा की कॉमेंट्री का जादू पूरे देश में देखा जा सकता है और इसी कारण उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल आकाशवाणी भी शुरु किया जिसमें वह अपने फैंस से सीधे तौर पर बातचीत करते हुए पूरे मैच का विश्लेषण करते हैं। आकाश का क्रिकेट करियर भले ही उतना अधिक सफल ना रहा हो लेकिन कॉमेंट्री में उनकी बातों का जादू सभी को बेहद पंसद आता है। आकाश चोपड़ा आईपीएल में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में हिंदी में कॉमेंट्री की भूमिका को निभाते हैं।


2 – सुनील गावस्कर

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज़ बल्लेबाज़ सुनील गावस्कर जो कई खिलाड़ियों के लिए किसी प्रेरणा स्त्रोत से कम नहीं है, उन्होंने देश के लिए 100 से अधिक टेस्ट और वनडे मैच खेले हैं। गावस्कर की महानता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं, कि उनका टेस्ट क्रिकेट में औसत 50 से अधिक रहा जब उनके समय में एक से एक घातक तेज गेंदबाज़ देखने को मिलते थे, जिस कारण उनके पूरे विश्व में कई क्रिकेट फैंस देखने को मिल जायेंगे और कॉमेंट्री में कदम रखने के बाद गावस्कर की वही बादशाहत यहां भी देखने को मिली जिसमें फैंस उनकी बातों को काफी ध्यान से सुनते हैं। सुनील गावस्कर आईपीएल में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं में कॉमेंट्री करते हैं।


1 – हर्षा भोगले

हर्षा भोगले इस लिस्ट में शामिल एकलौते ऐसे कॉमेंटेटर हैं, जो एक नॉन क्रिकेटर हैं, लेकिन इसके बावजूद वह लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। भोगले एक प्रोफेशनल जर्नलिस्ट और विश्लेषक हैं। हर्षा भोगले ने 19 साल की उम्र में ऑल इंडिया रेडियो के लिए कॉमेंट्री करना शुरु किया था, जिसके बाद अब वह स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के लिए हिंदी और इंग्लिश कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा हैं।

भोगले ने जूनियर स्तर पर जरुर क्रिकेट खेला है, लेकिन उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, जिसके बाद वह इस खेल में अपना नाम तो कमा सके लेकिन किसी और तरह से। हर्षा भोगले जिस तरीके से कॉमेंट्री करते समय मैच का विश्लेषण कर रहे होते हैं, उसके फैन आपको पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में देखने को मिल जायेंगे और इसी कारण आईपीएल में भी वह सबसे शानदार कॉमेंटेटरों में से एक माने जाते हैं।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago