कुछ समय पहले ही IPL 2020 का ऑक्शन खत्म हुआ और सभी टीमों ने खिलाड़ियों पर दांव लगाया. सभी टीमों ने जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीदा और अपना स्क्वाड तैयार किया. दिल्ली केपिटल्स ने कुछ बड़े खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है. उन्होंने 10 खिलाड़ियों को ऑक्शन के दौरान खरीदा.
अजिंक्य रहाणे, शिमरॉन हेटमायर, एलेक्स कैरी, क्रिस वोक्स, मोहित शर्मा, ललित यादव, मार्कस स्टोइनिस, रविचंद्रन अश्विन, तुषार देशपांडे, जैसन रॉय को दिल्ली ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है. हर एक IPL फैन को इस टीम की प्लेयिंग 11 जानने में रुचि होगी.
दिल्ली केपिटल्स की प्लेइंग इलेवन:-
ओपनर्स:
शिखर धवन: वह पिछले साल भी दिल्ली की टीम से खेले थे. उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा था. उन्हें कई मैचों का अनुभव है जो यह दिल्ली की युवा टीम के काम आता है.
पृथ्वी शॉ: पृथ्वी शॉ ने पिछले सीजन में भी दिल्ली के लिए धवन के साथ ओपनिंग की थी. दोनों अच्छी शुरुआत देने में सफल रहे थे. इस साल भी वह ओपनिंग कर सकते हैं.
मिडिल ऑर्डर (3,4,5,6):
अजिंक्य रहाणे: अजिंक्य रहाणे पिछले कुछ IPL सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते थे. उन्हें दिल्ली ने ट्रेडिंग में खरीदा. वह राजस्थान के लिए ओपन करते थे लेकिन दिल्ली के लिए वह 3 नम्बर पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं
ऋषभ पंत: ऋषभ पंत ने दिल्ली के लिए पिछले 2, 3 सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है. उन्होंने 4 नम्बर पर बल्लेबाजी करते हुए कई मुकाबले जीताएं. पंत ने पिछले 2 सीजन में दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाये हैं.
श्रेयस अय्यर: श्रेयस अय्यर दिल्ली केपिटल्स के कप्तान है. उन्होंने पिछले सीजन में बहुत बढ़िया कप्तानी करते हुए अपनी टीम को टॉप 4 में शामिल किया. वह अच्छे कप्तान के साथ–साथ एक बेहतरीन बल्लेबाज भी है.
शिमरॉन हेटमायर: शिमरॉन हेटमायर ने पिछला सीजन बेंगलुरू की टीम की ओर से खेला. उनका प्रदर्शन पिछले सीजन में कुछ ख़ास नहीं रहा था. दिल्ली ने उन्हें 7.75 करोड़ में खरीदा. वह 6 नम्बर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.
ऑल–राउंडर्स:
क्रिस वोक्स: इंग्लैंड के ऑल–राउंडर क्रिस वोक्स को दिल्ली ने 1.50 करोड़ में खरीदा. वह सातवें नम्बर पर खेल सकते हैं. वह बोलिंग के साथ–साथ अच्छी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं.
रविचंद्रन अश्विन: ट्रेडिंग के दौरान अश्विन को दिल्ली ने खरीद लिया था. वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कर सकते हैं. उन्हें 8वें नम्बर पर खिलाया जा सकता है.
बॉलर्स:
कगिसो राबाडा: साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज कगिसो राबाडा ने पिछले सीजन में दिल्ली के लिए कई विकेट्स लिए थे. वह चोट के कारण पूरा सीजन नहीं खेल पाए थे. उन्होंने बहुत ही बढ़िया गेंदबाजी की थी. वह 2020 के IPL में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
इशांत शर्मा: भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने पिछला सीजन भी इसी टीम के लिए खेला था. उनका प्रदर्शन भी अच्छा रहा था. वह टीम के भारतीय मैन बॉलर के रूप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
संदीप लामिछाने: संदीप लामिछाने रिस्ट स्पिन गेंदबाज है और दिल्ली की पिच पर स्पिनरों को मदद मिलती है. वह दिल्ली के लिए IPL में अहम रोल निभा सकते हैं.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…