IPL 2020: राजस्थान रॉयल्स ने ऑक्शन 2020 में सबसे ज्यादा खिलाड़ी खरीदे. RR ने अजिंक्य रहाणे, धवल कुलकर्णी जैसे बड़े नामों को रिलीज किया था. इस दौरान उन्होंने एंड्रू टाय, टॉम करन और ऑशेन थॉमस के रूप में तीन विदेशी खिलाड़ियों को खरीदा.
इसके अलावा, उन्होंने अपनी गेंदबाजी को बढ़ावा देने के लिए मयंक मार्कंडेय और अंकित राजपूत को भी ग्रुप में शामिल किया. राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ी को भी अपने स्क्वाड में रखा है.
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:-
ओपनर्स:
जोस बटलर: जोस बटलर पिछले कुछ सीजन में RR का अहम हिस्सा रहे है. वह कीपिंग के साथ–साथ विस्फोटक बल्लेबाजी कर टीम को तेज शुरुआत देते हैं.
रॉबिन उथप्पा: रॉबिन उथप्पा को 2020 ऑक्शन के दौरान RR ने खरीदा था. रहाणे के रिलीज के बाद राजस्थान को एक अच्छे ओपनर की जरूरत थी इसलिए RR ने उन्हें खरीदा. वह दूसरे प्रमुख ओपनर के रूप में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे.
मिडल ऑर्डर:
संजू सैमसन: संजू सैमसन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मौका नहीं मिल रहा है. यदि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप की टीम में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें IPL में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.
स्टीव स्मिथ: ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन टेस्ट बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इस सीजन भी RR का हिस्सा है. वह 4 नम्बर पर बल्लेबाजी कर सकते है. उनपर RR की कप्तानी की भी जिम्मेदारी रहेगी.
ऑल–राउंडर्स:
बेन स्टोक्स: 2019 पूरी तरह उनके नाम रहा है चाहे वह टेस्ट क्रिकेट हो या वनडे क्रिकेट, उनका प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा है. IPL 2020 में भी बेन स्टोक्स अपनी फॉर्म जारी रखना चाहेंगे.
रियान पराग: 18 साल के युवा ऑल राउंडर रियान पराग का प्रदर्शन विजय हज़ारे ट्रॉफी में बेहतरीन रहा है. वह हाईएस्ट रन स्कोर रहे थे. वह RR के लिए 6 नम्बर पर खेल सकते हैं.
जोफरा आर्चर: जोफरा आर्चर इस टीम का एक अहम हिस्सा रहे हैं. उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से बड़े–बड़े बल्लेबाजों को आउट किया है. इस साल वह अपनी टीम के पेस अटैक को लीड करेंगे.
गेंदबाज;
श्रेयस गोपाल: गोपाल स्पिन गेंदबाज है. उन्होंने IPL 2019 में अच्छी गेंदबाजी की है. वह स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.
मयंक मार्कण्डेय: मयंक मार्कण्डेय ने पिछला सीजन मुम्बई इंडियंस के लिए खेला था लेकिन ट्रेडिंग में उन्हें RR ने आपमे दल में शामिल किया. वह RR के लिए दूसरे स्पिन गेंदबाज के रूप में प्लेइंग इलेवन में खेल सकते हैं.
जयदेव उनादकट: जयदेव उनादकट का IPL करियर अच्छा रहा है. उन्होंने हर साल ज्यादा अच्छी गेंदबाजी नहीं की थी लेकिन इस बार वह जबरदस्त प्रदर्शन कर सकते हैं.
अंकित राजपूत: अंकित राजपूत को RR ने 2020 के ऑक्शन में खरीदा था. वह तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में RR के लिए IPL 2020 खेल सकते हैं.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…