Categories: CricketIPL

IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स का IPL इतिहास अच्छा रहा है. इस फ्रैन्चाइज़ी के ओनर बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान, जूही चावला और जय मेहता है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL इतिहास में 2 बार ट्रॉफी जीती है. KKR ने 2012 और 2014 में ट्रॉफी अपने नाम की थी.

उनके पास बहुत बढ़िया टीम होने के बावजूद भी वह पिछले सीजन में कुछ खास नहीं कर पाए थे. इसलिए 2020 ऑक्शन के दौरान उन्होंने कुछ ओवरसीज खिलाड़ियों पर बड़ा दाव खेला. उन्होंने 9 खिलाड़ियों को ऑक्शन में खरीदा.

KKR ने निखिल नाइक, प्रवीण तांबे, टॉम बैंटन, क्रिस ग्रीन, एम. सिद्धार्थ, वरुण चक्रवर्ती, राहुल त्रिपाठी, पैट कमिंस और इयॉन मॉर्गन को ऑक्शन में खरीदा था. हर फैन को टीम की शुरुआती प्लेयिंग 11 के बारे में जाने में रुचि होगी.

कोलकाता की शुरुआती प्लेइंग इलेवन:-

ओपनर:

सुनील नारायण: सुनील नारायण पिछले दो सीजन से KKR के लिए ओपन कर रहे हैं. वह ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके टीम को तेज शुरुआत देते हैं.

शुभमन गिल: गिल इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए दूसरे ओपनर बन सकते हैं. कोलकाता ने ओपनर क्रिस लिन को रिलीज किया था इसलिए इस बार गिल ओपन कर सकते हैं.

मिडिल ऑर्डर (3,4,5,6)

नीतीश राणा: नीतीश राणा ने पिछले सीजन में बढ़िया बल्लेबाजी की थी इसलिए इस बार वह 3 नम्बर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

दिनेश कार्तिक: दिनेश कार्तिक KKR की टीम का एक अहम हिस्सा रहे है और टीम के कप्तान भी है. वह बड़े शॉट्स के साथसाथ टिक कर गेम चलाते हैं. उनपर मिडिल ऑर्डर संभालने की जवाबदारी रहेगी

इयॉन मॉर्गन: इयॉन मॉर्गन को कोलकाता ने ऑक्शन के दौरान 5.25 करोड़ में खरीदा था. वह IPL 2020 में पाचवें नम्बर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और इसके अलावा वह अहम भूमिका निभा सकते हैं.

राहुल त्रिपाठी: राहुल त्रिपाठी को ऑक्शन के दौरान KKR ने 60 लाख में खरीदा था. वह IPL 2020 में कोलकाता के लिए 6 नम्बर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं.

ऑल राउंडर:

आंद्रे रसल: IPL 2019 में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से आंद्रे रसल ने तहलका मचा दिया था. वह IPL 2020 में भी KKR के लिए अहम योगदान दे सकते हैं. वह अंतिम ओवर्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करेंगे ताकि टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर पाए.

बॉलर्स:

पैट कमिंस: पैट कमिंस ऑक्शन 2020 के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी है. KKR ने उन्हें 15.5 करोड़ की भारी रकम खर्च करके खरीदा है. वह कोलकाता के लिए तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे.

कुलदीप यादव: चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव पिछले सीजन में ज्यादा मैच नहीं खेल पाए थे लेकिन इस बार वह सुनील नारायण के साथ मिलकर स्पिन गेंदबाजी की कमान संभालने मैदान पर उतरेंगे.

प्रसिद्ध कृष्णा: प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले सीजन भी KKR के लिए अच्छी गेंदबाजी की थी और इस बार भी वह दूसरे मैन तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे.

शिवम मावी: युवा खिलाड़ी शिवन मावी एक बढ़िया तेज गेंदबाज है. वह KKR के लिए IPL 2020 में अहम योगदान देंगे. उन्हें शुरुआत में टीम का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा.

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago