Categories: CricketIPLNews

IPL 2020 का पहला मैच जहां 29 मार्च को खेला जाएगा तो वहीं फाइनल मैच 24 मई को

इंडियन प्रीमियर लीग का साल 2020 में शुरु होने वाला 13 वां सीज़न 29 मार्च से खेला जाएगा, जिसमें गत विजेता मुम्बई इंडियंस की टीम अपना पहला मैच होम ग्राउंड वानखेडे में खेलेगी, वहीं इस सीज़न के फाइनल मैच को लेकर भी तारीख का ऐलान कर दिया गया है, जो 24 मई को खेला जाएगा, जिसको लेकर स्थान तय किया जाना बाकी है, लेकिन आने वाले आईपीएल सीज़न में कई बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं।

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार साल 2020 में होने वाला इंडियन प्रीमियर लीग का यह सीज़न 57 दिनों तक चलेगा, जिसमें पहले ये खबरे आ रही थी, कि ब्राडकास्टर एक दिन में 2 मैच कराने को लेकर राजी नहीं थी, तो वहीं रात 8 बज़े मैच को शुरु होने वाले मैच के समय में बदलाव करने को लेकर भी वह पहले ही कह चुके थे, जिस कारण इस बार अधिक समय मिलने की वजह से एक दिन में एक ही मैच जहां देखने को मिल सकते हैं, तो वहीं मैच के समय में भी बदलाव हो सकता है, जो शाम को 7 बजकर 30 मिनट पर शुरु कराये जा सकते हैं।

एक खबर के अनुसार, अभी तक पूरा कार्यक्रम तैयरा नहीं हुआ है, लेकिन फाइनल मैच जहां 24 मई को कराने का फैसला किया गया है, तो वहीं 29 मार्च से सीज़न की शुरुआत कर दी जायेगी, जिसके बाद हमारे पास अधिक समय होने की वजह से एक दिन में एक ही मैच कराये जायेंगे। वहीं अभी यह तय किया जाना है, कि इन 57 दिनों में किस तरह से मैच कराये जाने हैं।

शाम को 7:30 पर मैच कराने का फैसला लगभग तय हो चुका हैं

रात 8 बजे मैच शुरु होने की वजह से वह काफी देरी के साथ खत्म होते थे, जिस कारण मैच शुरु कराने के समय को लेकर कई बार चर्चा पहले भी हो चुकी है और ब्राडकास्टर ने इसको लेकर बीसीसीआई के साथ आईपीएल गवर्निंग काउंसिल से भी बात की जिसमें वह शाम को 7 बज़े मैच को शुरु कराने को लेकर कह चुके हैं, लेकिन सूत्रों से मिली खबर के अनुसार आने वाले वाले आईपीएल सीज़न में मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरु कराये जा सकते हैं।

इसी लेकर एक बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया कि, टीआरपी हमारे लिए एक सबसे बड़ा कारण इसमें कोई संदेह नहीं है, क्योंकि आपको खुद देखना चाहिए कि पिछले सीज़न में कितनी देर से मैच खत्म हुए थे और जो फैंस मैच को स्टेडियम में देखने के लिए आये थे, उनके लिए वापस घर जाना भी एक बहुत बड़ी दिक्कत हो गयी थी, इसी को लेकर जब चर्चा की गयी तो हमने ये फैसला लगभग ले लिया है, कि आने वाले सीज़न में मैच 7 बजकर 30 मिनट पर शुरु कराये जायेंगे।

वहीं इसी को लेकर सूत्र ने अपने बयान में आगे कहा कि, यदि आप किसी मेट्रो शहर में रह रहे हैं, तो आपको पता है, कि वहां पर कितना ट्रैफिक होता है, जिसमें दिल्ली, मुम्बई और बेंगलुरु का उदाहरण आप ले सकते हैं। जिस कारण आप क्या ये सोच सकते हैं, कि लोग अपने ऑफिस को शाम 6 बजे छोड़कर परिवार के साथ स्टेडियम में मैच देखने के लिए आ सकते हैं, जिस कारण हमने इस बात को भी ध्यान में रखते हुए समय को उसी हिसाब से बदलने का फैसला किया है।

एक दिन में 2 मैच नहीं होंगे

आईपीएल 2020 में एक और बड़ा बदलाव जो देखने को मिल सकता है, वह यह कि हमने पिछले सभी सीज़नों में देखा है, की वीकएंड के दिनों में 2 मैच कराये जाते थे, जबकि बाकी के दिन एक मैच ही कार्यक्रम में रहता था, 2 दिन वाले मैच में पहला मैच जहां दोपहर 4 बज़े शुरु होता था, तो वहीं शाम का मैच 8 बज़े, इसको लेकर होस्ट ब्राडकास्टर का मानना है, कि उन्हें इस कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

आप क्या इस बात को लेकर विश्वास कर सकते हैं, कि दोपहर के मैच को लेकर ब्राडकास्टर को समस्या झेलनी पड़ती थी, जबकि फ्रेंचाइजियों के लिए भी एक बड़ी समस्या होती कि स्टैंड में फैंस को लेकर किस तरह लेकर आया जा सके, जिस कारण सबसे अच्छा तरीका है, कि दोपहर में होने वाले मैचो को खत्म किया जा सके।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago