भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचो की टी20 सीरीज़ के दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज करने के साथ सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। विराट कोहली ने टॉस जीतने के बाद श्रीलंका की टीम को बल्लेबाज़ी के आमंत्रित किया जिसके बाद लंका की तरफ से सिर्फ कुशल परेरा ही सबसे अधिक 34 रनों की पारी खेल सके जिस कारण पूरी टीम 20 ओवरो में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 142 रन ही बना सकी।
टीम इंडिया के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना काफी आसान काम था और शिखर धवन के साथ लोकेश राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने इसे और भी आसान बना दिया जिसमें दोनों ने पहले विकेट के लिए 9.1 ओवरो में 71 रनों की साझेदारी की, राहुल ने जहां 45 रनों की पारी खेली तो वहीं धवन ने 32 रनों की इसके अलावा श्रेयस अय्यर 34 रन बनाकर ऑउट हुए तो कप्तान कोहली ने 30 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को 15 गेंद पहले ही मैच में जीत दिलाकर वापस लौटे।
यहां पर देखिए भारतीय टीम की 7 विकेट से जीत के साथ क्या नये रिकॉर्ड बने
श्रीलंका की टीम अब अपने टी20 क्रिकेट में 62 मैच हार चुकी है, जो इस फार्मेट में किसी दूसरी टीम के मुकाबले सबसे अधिक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्टइंडीज़ के नाम पर था, जिनके नाम पर टी20 क्रिकेट में 61 हार दर्ज हैं।
भारतीय टीम की टी20 फार्मेट में श्रीलंका के खिलाफ यह 12 वीं जीत थी, जो टीम इंडिया का इस फार्मेट में किसी दूसरी टीम के मुकाबले सबसे अधिक है। इससे पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए 20 टी20 मैचो में से 11 में जीत दर्ज की थी।
इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम के लिए जीत का रथ लगातार जारी है और यहां पर टीम ने 9 वें मैच में जीत दर्ज करते हुए अपने 100 प्रतिशत रिकॉर्ड को कायम रखा हुआ है। इंदौर के इस मैदान में टीम इंडिया ने 5 वनडे, 2 टेस्ट और 2 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें सभी में टीम को जीत हासिल हुई है।
अंतरराष्ट्रीय टी20 में ऐसा 15 वीं बार हुआ है, कि विराट कोहली लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दिलाने के बाद नाबाद लौटे हैं, जिसके बाद अब उनसे इस मामले में सिर्फ पाकिस्तान के शोएब मलिक ही आगे हैं, जो जिन्होंने ये कारनामा 16 बार किया है, वहीं कोहली ने धोनी की भी बराबरी की जिन्होंने ने भी 15 बार ऐसा किया था।
ऐसा तीसरी बार हुआ है, कि विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को छक्के के साथ खत्म किया, जिसमें सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही ये कारनामा 3 बार कर सके हैं।
दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम के उपरी क्रम के 4 बल्लेबाज़ो ने मैच में कम से कम 30 रन बनाये हैं, जिसके बाद किसी टी20 मैच में ऐसा पहली बार हुआ है, कि टीम इंडिया के टॉप 4 के बल्लेबाज़ो ने 30 या उससे अधिक रन बनाये हैं। वहीं पुरुष अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में ऐसा 8 वीं बार हुआ जब किसी टीम के टॉप 4 बल्लेबाज़ो ने ये कारनामा किया है।
विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर अपने 1000 रन उस समय पूरे कर लिए जब उन्होंने अपनी 30 रनों की पारी में 24 रन पूरे कर लिए थे। कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 में कप्तान के तौर पर ऐसा करने वाले 11 वें खिलाड़ी बन गए हैं, जिसमें पुरुष क्रिकेट में 6 खिलाड़ी जबकि महिला क्रिकेट में 5 खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। कोहली इस कारनामे को करने वाले सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 30 पारियों में ऐसा किया जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड सयुंक्त तौर पर फाफ डू प्लेसी और स्टेफनी टेलर के नाम पर था, जिन्होंने 31 पारियों में ऐसा किया था।
कोहली टी20 फार्मेट में धोनी के बाद दूसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिनके नाम पर 5000 या उससे अधिक रन दर्ज हैं। कोहली ने जब अपनी पारी का 14 वां रन पूरा किया था, तो उन्होंने यह रिकॉर्ड बना दिया।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…