Categories: CricketNews

ICC Under19 World Cup का जानिए पूरा शेड्यूल और कहां पर देख सकते हैं, मैच का लाइव टेलीकास्ट

आईसीसी अंडर 19 विश्वकप का 13 वां एडीशन इस बार 17 जनवरी 2020 से साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा जिसमें फाइनल मैच 9 फरवरी को होगा। जूनियर क्रिकेट में ये साउथ अफ्रीका के लिए दूसरा बड़ा मौका है, जब उसे इतने बड़े टूर्नामेंट का आयोजन कराने का मौका मिला है। अंडर 19 विश्वकप के सभी मैच किम्बर्ले, ब्लोंफोंटेन और पोचेस्फोट्रेम में खेले जायेंगे।

वर्ल्डकप अंडर 19 के सभी मैच साउथ अफ्रीका के स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बज़े से खेले जायेंगे जिस कारण भारत में ये सभी मैच दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर शुरु होंगे। इस विश्वकप में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनको 4-4 के 4 ग्रुप में बांटा गया है, हर ग्रुप में जो भी 2 टीमें टॉप पर खत्म करेंगी उन्हें सुपर लीग में खेलने का मौका मिलेगा वहीं आखिरी के 2 स्थानों पर खत्म करने वाली टीमों को प्लेट लीग में खेलने का मौका दिया जायेगा।

यहां पर देखिए चारों ग्रुप

ग्रुप ए – भारत, जापान, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका

ग्रुप बी – ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नाइजीरिया, वेस्टइंडीज़

ग्रुप सी – बांग्लादेश, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे

ग्रुप डी – अफगानिस्तान, कनाडा, साउथ अफ्रीका, यूनाइटेड अरब अमीरात

जो भी टीम प्लेट लीग के मैच खेलेंगी उनके पास इस टूर्नामेंट को जीतने का कोई चांस नहीं होगा और टीमों की स्थिती को देखते हुए प्लेट लीग के मैच खेले जायेंगे जिसमें हर टीम को प्लेट लीग में 3 मैच खेलने का चांस मिलेगा।

प्लेट लीग के क्वाटर फाइनल में जीतने वाली 4 टीमों को प्लेट लीग के सेमीफाइनल में खेलने का मौका मिलेगा, जिसके बाद 2 टीमें जो फाइनल में पहुंचेंगी उन्हें प्लेट लीग का फाइनल खेलने का मौका मिलने के बाद प्लेट लीग में विजेता बनने वाली टीम को प्वाइंट्स टेबल पर 9 वें स्थान पर रखा जायेगा, सुपर लीग में पहुंचने वाली बाकी 8 टीमों के ठीक बाद में।

4 टीमें जो प्लेट लीग के क्वाटर फाइनल में हार जायेंगी उन्हें 2 और मैच खेलने का मौका मिलेगा और यदि वह पहला मैच हार जाती हैं, जो दूसरे मैच में टीम को 15 वें और 16 वें स्थान के लिए मैच खेलना होगा, वहीं यदि वह पहला मैच जीत जाती हैं, तो उन टीमों को 13 वें और 14 वें स्थान के लिए मैच खेलना होगा। जो 2 टीम प्लेट लीग के सेमीफाइनल में हारेंगी उन्हें 11 वें और 12 वें स्थान का मैच खेलने का मौका मिलेगा।

यही फार्मेट सुपर लीग में पहुंचने वाली टीमों के लिए भी लागू किया गया है, लेकिन सुपर लीग के फाइनल में जीत हासिल करने वाली टीम को इस वर्ल्डकप का विजेता माना जायेगा।

लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट डिटेल्स

साउथ अफ्रीका में साल 2020 में खेले जाने वाले आईसीसी अंडर 19 विश्वकप का भारत में लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जायेगा, वहीं इन मैचो की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार एप पर भी किया जायेगा।

यहां पर देखिए आईसीसी अंडर 19 विश्वकप 2020 का पूरा शेड्यूल

17 जनवरी – साउथ अफ्रीका अंडर 19 बनाम अफगानिस्तान अंडर 19, क्रिम्बले

18 जनवरी – बांग्लादेश अंडर 19 बनाम जिम्बाब्वे अंडर 19, पोचेस्फोट्रेम

18 जनवरी – न्यूज़ीलैंड अंडर 19 बनाम जापान अंडर 19, पोचेस्फेट्रेम

18 जनवरी – यूनाइटेड अरब अमीरात अंडर 19 बनाम कनाडा अंडर 19, ब्लोमफोंटेन

18 जनवरी – ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 बनाम वेस्टइंडीज़ अंडर 19, क्रिम्बले

19 जनवरी – भारत अंडर 19 बनाम श्रीलंका अंडर 19, ब्लोमफोंटेन

19 जनवरी – पाकिस्तान अंडर 19 बनाम स्कॉटलैंड अंडर 19, पोचेस्फोट्रेम

20 जनवरी – इंग्लैंड अंडर 19 बनाम वेस्टइंडीज़ अंडर 19, क्रिम्बले

20 जनवरी – ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 बनाम नाइजीरिया अंडर 19, क्रिम्बले

21 जनवरी – बांग्लादेश अंडर 19 बनाम स्कॉटलैंड अंडर 19, पोचेस्फोट्रेम

21 जनवरी – भारत अंडर 19 बनाम जापान अंडर 19, ब्लोमफोंटेन

22 जनवरी – न्यूज़ीलैंड अंडर 19 बनाम श्रीलंका अंडर 19, ब्लोमफोंटेन

22 जनवरी – पाकिस्तान अंडर 19 बनाम जिम्बाब्वे अंडर 19, पोचेस्फोट्रेम

22 जनवरी – अफगानिस्तान अंडर 19 बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात, पोचेस्फोट्रेम

22 जनवरी – साउथ अफ्रीका अंडर 19 बनाम कनाडा अंडर 19, पोचेस्फोट्रेम

23 जनवरी – ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 बनाम इंग्लैंड अंडर 19, क्रिम्बले

23 जनवरी – वेस्टइंडीज़ अंडर 19 बनाम नाइजीरिया अंडर 19, क्रिम्बले

24 जनवरी – भारत अंडर 19 बनाम न्यूज़ीलैंड अंडर 19, ब्लोमफोंटेन

24 जनवरी – अफगानिस्तान अंडर 19 बनाम कनाडा अंडर 19, पोचेस्फोट्रेम

24 जनवरी – पाकिस्तान अंडर 19 बनाम बांग्लादेश अंडर 19, पोचेस्फोट्रेम

25 जनवरी – श्रीलंका अंडर 19 बनाम जापान अंडर 19, पोचेस्फोट्रेम

25 जनवरी – जिम्बाब्वे अंडर 19 बनाम स्कॉटलैंड अंडर 19, पोचेस्फोट्रेम

25 जनवरी – साउथ अफ्रीका अंडर 19 बनाम यूनाइटेड अरब अमीरात, ब्लोमफोंटेन

25 जनवरी – इंग्लैंड अंडर 19 बनाम नाइजीरिया अंडर 19, क्रिम्बले

27 जनवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, प्लेट ग्रुप क्वाटर फाइनल 2 पोचेस्फोट्रेम

27 जनवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, प्लेट क्वाटर फाइनल 1, पोचेस्फोट्रेम

28 जनवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, सुपर लीग क्वाटर फाइनल 1, पोचेस्फोट्रेम

28 जनवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, प्लेट क्वाटर फाइनल 3, पोचेस्फोट्रेम

28 जनवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, प्लेट क्वाटर फाइनल 4, पोचेस्फोट्रेम

29 जनवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, सुपर लीग क्वाटर फाइनल 2, बेन्नोनी

30 जनवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, प्लेट प्लेऑफ सेमीफाइनल 2, पोचेस्फोट्रेम

30 जनवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, प्लेट प्लेऑफ सेमीफाइनल 1, पोचेस्फोट्रेम

30 जनवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, प्लेट सेमीफाइनल 1, पोचेस्फोट्रेम

30 जनवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, सुपर लीग क्वाटर फाइनल 3, पोचेस्फोट्रेम

31 जनवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, सुपर लीग क्वाटर फाइनल 4, बिन्नोनी

31 जनवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, प्लेट सेमीफाइनल 2, क्रिम्बले

1 फरवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, 13 वें स्थान के लिए मैच, पोचेस्फोट्रेम

1 फरवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, 15 वें स्थान के लिए मैच, पोचेस्फोट्रेम

1 फरवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, 5 वें स्थान के लिए प्लेऑफ सेमीफाइनल मैच 1, पोचेस्फोट्रेम

2 फरवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, 5 वें स्थान के लिए प्लेऑफ सेमीफाइनल मैच 2, पोचेस्फोट्रेम

2 फरवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, 11 वें स्थान के लिए मैच, क्रिम्बले

3 फरवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, प्लेट फाइनल, बिन्नोनी

4 फरवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, सुपर लीग सेमीफाइनल 1, पोचेस्फोट्रेम

5 फरवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, 7 वें स्थान के लिए मैच, बिन्नोनी

6 फरवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, सुपर लीग सेमीफाइनल 2, पोचेस्फोट्रेम

7 फरवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, 5 वें स्थान के लिए मैच, बिन्नोनी

8 फरवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, तीसरे स्थान के लिए मैच, बिन्नोनी

9 फरवरी – टीबीसी बनाम टीबीसी, फाइनल, पोचेस्फोट्रेम

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago