मुम्बई से आने वाले लेग स्पिनर प्रवीण तांबे अब इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के सीज़न में हिस्सा नहीं ले सकेंगे, तांबे को 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में हुए आईपीएल 2020 के ऑक्शन में 20 लाख रुपये के बेस प्राइज़ में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने खरीदा था, जिसके बाद वह आईपीएल नीलामी में 48 साल की उम्र में बिकने वाले सबसे उम्रदराज़ खिलाड़ी बन गए थे।
प्रवीण तांबे ने साल 2018 में हुई विदेशी टी10 लीग में सिंधीस टीम का हिस्सा थे और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के नियमों के मुताबिक कोई भी खिलाड़ी जिसने संन्यास की घोषणा ना की हो वह विदेश में होने वाली किसी भी लीग में हिस्सा नहीं ले सकता है और तांबे जो टी10 लीग में हिस्सा लेने के लिए शारजाह गये थे वह इन नियमों को पूरी तरह से अवेहलना कर रहे थे।
बीसीसीआई के एक सूत्र ने इस मामले में टाइम्स ऑफ इंडिया को बयान देते हुए कहा कि, बोर्ड के नियमों के अनुसार सिर्फ संन्यास लेने वाले ही विदेशी लीग में हिस्सा ले सकते हैं।
प्रवीण तांबे का कुछ ऐसा रहा है, अबतक का करियर
साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 41 साल के लेग स्पिनर को लेकर सभी को अचम्भे में डाल दिया था, क्योंकि तांबे ने एक भी प्रथम श्रेणी मैच तक नहीं खेला था। लेकिन उसी साल हुई चैंपियंस टी20 लीग में तांबे ने सबसे अधिक विकेट हासिल करके सभी को प्रभावित कर दिया था। प्रवीण ने उस टूर्नामेंट में 6.50 के इकॉनमी रेट के साथ सबसे अधिक 12 विकेट अपने नाम पर किये थे।
जिसके बाद तांबे को मुम्बई को लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू करने का मौका जिसमें उन्होंने अपना पहला मैच साल 2013 में उड़ीसा के खिलाफ खेला लेकिन उन्हें सिर्फ एक और मैच गुजरात के खेलने का मौका मिला, वहीं साल 2017 में हुई विजय हजारे ट्राफी में तांबे को लिस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला लेकिन वह 4 मैचो में सिर्फ 5 विकेट ही अपने नाम पर कर सके।
इसके बाद तांबे ने टी10 लीग खेलने के लिए चले गए, वहीं आईपीएल करियर को लेकर बात करी जाए तो उसमें तांबे ने 33 मैचो में 28 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में अपना आखिरी मैच तांबे ने साल 2016 में खेला था, वहीं साल 2014 में तांबे ने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में हैट्रिक भी ली थी।
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…