IPL 2020 के सीज़न में हिस्सा लेने 5 सबसे युवा खिलाड़ी

इंडियन प्रीमियर लीग के अब तक के हुए 12 सीज़न में हमें सिर्फ वर्ल्ड क्रिकेट के दिग्गज़ टी20 खिलाड़ियों को 2 महिने तक चलने वाली इस टी20 लीग में ही देखने का मौका नहीं मिलता बल्कि इस टी20 लीग में घरेलू क्रिकेट के कई युवा खिलाड़ियों को एक ऐसा मंच मिलता है, जहां वह प्रदर्शन करके वर्ल्ड क्रिकेट में भी अपनी चमक को बिखेर सकते हैं।

आईपीएल के शुरु होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को सबसे अधिक लाभ हुआ है, क्योंकि कई प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों के विकल्प टीम इंडिया के लिए निकलकर सामने आये। अब आईपीएल का 13 वां सीज़न 29 मार्च 2020 से खेला जाएगा जिसमें एकबार फिर से युवा प्रतिभा पर सभी का ध्यान रहने वाला है, जिसके बाद हम इस सीज़न में हिस्सा लेने वाले 5 सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।

1 – आकाश सिंह (राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के पहले ही सीज़न से युवा खिलाड़ियों को लेकर अपनी दिलचस्पी को बनाये हुए जिसमें पहले सीज़न में हमें रवींद्र जडेजा, कामरान खान जैसे कई युवा खिलाड़ी टीम से खेलते हुए दिखे जिन्होंने सभी को काफी प्रभावित तो किया ही वहीं जडेजा तो वर्तमान में वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान भी बना चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स ने एकबार फिर से सभी को अचम्भे में डालते हुए साल 2020 के आईपीएल ऑक्शन में सबसे अधिक युवा खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया।

जिस कारण इन 5 युवा खिलाड़ियों में से 3 राजस्थान रॉयल्स के लिए साल 2020 में होने वाले सीज़न में खेलने वाले हैं, जिसमें पहला नाम 17 साल के आकाश सिंह का आता है, जो इस लिस्ट में शामिल सबसे युवा खिलाड़ी हैं। बायें हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज़ आकाश सिंह वर्तमान में भारतीय अंडर 19 टीम का हिस्सा है और वह लगातार अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने में लगे हुए हैं।


2 – यशस्वी जायसवाल (राजस्थान रॉयल्स)

राजस्थान रॉयल्स के लिए इन 5 खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरा नाम पिछले 1 साल में देश भर में जिस युवा खिलाड़ी को लेकर सबसे अधिक बात हुई उसका नाम है, जी हां हम बात कर रहे हैं, 18 साल के बायें हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल के बारे में जो अब क्रिकेटिंग फील्ड में एक जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं, साथ ही साउथ अफ्रीका में अंडर 19 विश्कप खेलने गयी भारतीय टीम का भी एक महत्तवपूर्ण हिस्सा हैं।

यशस्वी जायसवाल को लेकर आईपीएल 2020 के ऑक्शन में पहले से ही सभी को पता था, कि इस खिलाड़ी का नाम आते ही सभी टीमों में लेने की एक होड़ देखी जाएगी जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी को 2 करोड़ 40 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। जायसवाल ने 13 प्रथम श्रेणी मैचो में खेलते हुए 70 के औसत से 779 रन बना चुके हैं, जो उनकी प्रतिभा को पूरी तरह से दर्शाता है।


3 – रियान पराग (राजस्थान रॉयल्स)

रियान पराग को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 12 वें सीज़न के लिए हुए ऑक्शन के समय अपनी टीम में शामिल किया था, जिसमें पहले सभी को लग रहा था, कि पराग को अंतिम एकादश में खेलने का मौका शायद ना मिल सके लेकिन टीम में शामिल दिग्गज़ खिलाड़ियों के अच्छा प्रदर्शन ना करने की वजह से आसाम से आने वाले रियान पराग को खेलने का मौका मिल गया और उन्होंने दोनों हाथों से इस मौके को पूरी तरह से लाभ उठाया।

18 साल के रियान पराग को इसके बाद पिछले सीज़न में 7 मैच खेलने का मौका मिला जिसमें उन्होंने 32 के शानदार औसत के साथ 160 रन बल्ले से बनाये जिसमें उनका स्ट्राइक रेट भी 125 से उपर ही रहा इसके अलावा अपनी ऑलराउंड प्रतिभा की वजह से भी रियान टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हुए।


4 – मुजीब उर रहमान (किंग्स इलेवन पंजाब)

इस लिस्ट में चौथा नाम अफगानिस्तान से आने वाले दायें हाथ के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान का है, जो आईपीएल 2020 में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा हैं। साल 2018 के ऑक्शन में मुजीब उर रहमान को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने खरीदा था, जिसके बाद से वह लगातार अभी तक टीम का हिस्सा बने हुए हैं।

मुजीब उर रहमान आईपीएल में 11 मैच खेलने के बाद 14 विकेट हासिल कर चुके हैं, लेकिन उनकी गेंदबाज़ी में जो सबसे बड़ा प्लस प्वाइंट है, वह इकॉनमी रेट जो 7 से भी कम रहता है, जिस कारण टी20 क्रिकेट में ऐसा गेंदबाज़ किसी भी टीम के लिए काफी उपयोगी हो जाता है। मुजीब के लिए पिछला आईपीएल सीज़न बेहद खराब बीता था, इसके बावजूद टीम ने उनके उपर अपना भरोसा कायम रखते हुए 2020 के सीज़न के लिए रिटेन करने का फैसला किया।


5 – प्रियम गर्ग – सनराइजर्स हैदराबाद

जहां भारतीय अंडर 19 टीम के लिए वर्ल्डकप में यशस्वी जायसवाल एक ट्रंप कार्ड होंगे तो इस टीम की कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे प्रियम गर्ग का प्रदर्शन भी काफी महत्तवपूर्ण रहने वाला है। उत्तर प्रदेश से आने वाले इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2020 के ऑक्शन में 1 करोड़ 90 लाख रुपये में खरीदा।

प्रियम गर्ग को प्रथम श्रेणी मैचो का अनुभव मिल चुका है, जिसमें इस खिलाड़ी ने 19 लिस्ट ए मैचो में 50 के करीब औसत के साथ जहां 707 रन बनाये हैं, तो वहीं 11 टी20 मैचो में गर्ग अभी तक 28 के औसत के साथ 227 रन बना चुके हैं। प्रियम गर्ग को यदि खेलने का मौका मिलता है, तो वह इसे पूरी तरह से भुनाने की कोशिश करेंगे।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago