Categories: CricketNews

ICC T20I Women’s World Cup के लिए घोषित हुई भारतीय महिला क्रिकेट टीम

साल 2020 की फरवरी में आईसीसी का बड़ा टूर्नामेंट महिला टी20 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है, जिसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार 12 जनवरी को इस वर्ल्डकप में हिस्सा लेने वाली 15 महिला खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है, जिसमें टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर को दिया है, वहीं स्मृति मंधाना को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।

जहां विश्वकप में खेलने वाली कई खिलाड़ियों के नाम पहले से ही तय थे, तो वहीं कुछ को महिला चैलेंजर टी20 ट्राफी के प्रदर्शन के आधार पर चयन होना था, लेकिन प्रिया पूनिया को शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद टीम में जगह नहीं मिली है। प्रिया इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन वालों की लिस्ट में 119 रनों के साथ दूसरे स्थान पर थी, लेकिन उनकी जगह पर शैफाली वर्मा को तरजीह मिली इसके अलावा हरलीन देओल टीम में तीसरे ओपनिंग खिलाड़ी के तौर पर जगह मिली है। शैफाली वर्मा ने चैलेंजर्स ट्राफी में सबसे अधिक 186 रन बनाये थे, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 156.20 का था।

रिचा घोष के चयन ने सभी को चौंकाया

रिचा घोष जिन्होंने चैलेंजर ट्राफी में अपनी हिटिंग काबिलियत को दिखाकर सभी को प्रभावित किया था, उन्हें भी टी20 विश्वकप के लिए टीम में जगह देकर चयनकर्ताओं ने सभी को चौंका दिया। रिचा जिस तरह के मिडिल ओवरो में गेंदबाज़ो पर अटैक करके रनों की गति को तेज रखने की प्रतिभा रखती हैं, उससे सभी खुश थे। घोष ने चैलेंजर ट्राफी में इंडिया बी टीम से खेलते हुए 4 मैचो में 98 रन बनाये।

जिसमें उनकी इंडिया सी के खिलाफ 26 गेंदो में 36 रनों की पारी ने सभी को सबसे अधिक प्रभावित करने का काम किया। यदि रिचा घोष को वर्ल्डकप को में खेलने का मौक मिलता है, तो वह नंबर 4 पर बल्लेबाज़ी कर सकती हैं, जिसमें भारतीय टीम महिला टीम को भी टी20 क्रिकेट में एक ऐसे खिलाड़ी की जरुरत है, जो तेज़ी के साथ रन बना सके।

इसके अलावा वर्ल्डकप की इस टीम में वेदा कृष्णमूर्ती के अलावा एकलौती विकेटकीपर तान्या भाटिया को जगह मिली है। जेमीमाह रोड्रिगेज और दीप्ती शर्मा का 15 सदस्यों की इस टीम में नाम पहले से ही तय था। वहीं तेज़ गेंदबाज़ी अटैक को लेकर बात करी जाए तो उसमें अरुंधती रेड्डी, पूजा वस्त्राकर और शिखा पांडे हैं, इसके अलावा पूनम यादव, राधा यादव और राजेश्वरी यादव के उपर स्पिन गेंदबाज़ी का जिम्मा रहेगा।

ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला टी20 विश्वकप की शुरुआत 21 फरवरी से होगी जिसमें टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान देश ऑस्ट्रेलिया और भारतीय महिला टीम के बीच में 21 फरवरी को सिडनी शो ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस विश्वकप में ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के अलावा, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम भी शामिल हैं।

यहां पर देखिए महिला टी20 विश्वकप के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमीमाह रोड्रिगेज, हरलीन देओल, दीप्ती शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ती, रिचा घोष, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, शिखा पांडे, पूजा वस्त्राकर, अरुंधती रेड्डी।

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago