Categories: CricketIPL

IPL 2020 Auction के लिए इन 16 खिलाड़ियों को मिला सबसे अधिक बेस प्राइज़, जिसमें 1 भारतीय भी शामिल

IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग का 13 वां सीज़न साल 2020 में खेला जाएगा और इस सीज़न के लिए खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया 19 दिसंबर 2019 को कोलकाता में होगी जिसके लिए 971 खिलाड़ियों ने नीलामी में हिस्सा लेने के लिए अपने नाम दिए हैं। सभी टीमों में को मिलाकर कुल 73 खिलाड़ी इस नीलामी में लिए जाने हैं। वहीं आईपीएल में सबसे अधिक बेस प्राइज़ 2 करोड़ और 1.5 करोड़ रुपये के स्लॉट में शामिल खिलाड़ियों के नाम को लेकर भी ऐलान कर दिया गया है।

ऑस्ट्रेलियन तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस जो साल 2019 में सबसे अधिक सफल रहे हैं, उन्हें नीलामी में 2 करोड़ के बेस प्राइज़ में रखा गया है। क्रिस लिन जिनको कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अगले सीज़न के लिए रिटेन नहीं किए गए हैं, वह भी 2 करोड़ के बेस प्राइज में रखे गए हैं। इसके अलावा ग्लैन मेक्सवेल, जॉश हेजलवुड और मिचल मार्श को भी 2 करोड़ के बेस प्राइज़ में रखा गया हैं। इस नीलामी के लिए लिए सबसे अधिक 55 ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ियों ने रजिस्टर करवाया हैं।

वहीं साउथ अफ्रीका को लेकर बात करी जाए तो पिछले सीज़न में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा रहने वाले तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन जो मजांसी सुपर लीग के इस सीज़न में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज़ हैं, वह भी नीलामी में 2 करोड़ के बेस प्राइज में हैं। वहीं श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को भी 2 करोड़ के बेस प्राइज में जगह मिली हैं।

IPL 2020: रॉबिन उथप्पा इस टॉप बेस प्राइज में शामिल एकलौते भारतीय खिलाड़ी

इसके अलावा इस सबसे अधिक बेस प्राइज़ में शामिल 16 खिलाड़ियों में से बात करी जाए भारतीय खिलाड़ियों को लेकर तो उसमें कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहने वाले रॉबिन उथप्पा ही शामिल हैं, जिन्हें 1.5 करोड़ के बेस प्राइज में रखा गया हैं। कर्नाटका से आने वाले रॉबिन उथप्पा के लिए आईपीएल का 12 वां सीज़न उतना अच्छा नहीं बीता था, जिसके बाद टीम मैनेजमैंट ने बड़ा फैसला लेते हुए उन्हें अगले सीज़न के लिए रिटेन ना करने का निर्णय लिया।

इंग्लैंड की तरफ से इस नीलामी में सबसे अधिक बेस प्राइज में जेशन रॉय और ऑयन मोर्गन का नाम शामिल हैं और इन दोनों ही खिलाड़ियों को लेने के लिए कई टीमें अपनी दिलचस्पी को दिखा सकती हैं, क्योंकि रॉय और मोर्गन का हालिया फार्म काफी शानदार चल रहा है।

यहां देखिए टॉप बेस प्राइज़ में शामिल 16 खिलाड़ियों की लिस्ट

खिलाड़ियों के नाम कितने बेस प्राइज में रखा गया
पैट कमिंस 2 करोड़ रुपये
जॉश हेजलवुड 2 करोड़ रुपये
क्रिस लिन 2 करोड़ रुपये
मिचल मार्श 2 करोड़ रुपये
ग्लैन मेक्सवेल 2 करोड़ रुपये
डेल स्टेन 2 करोड़ रुपये
एंजेलो मैथ्यूज़ 2 करोड़ रुपये
रॉबिन उथप्पा 1.5 करोड़ रुपये
शॉन मार्श 1.5 करोड़ रुपये
केन रिचर्ड्सन 1.5 करोड़ रुपये
ऑयन मोर्गन 1.5 करोड़ रुपये
जेशन रॉय 1.5 करोड़ रुपये
क्रिस वोक्स 1.5 करोड़ रुपये
डेविड विली 1.5 करोड़ रुपये
क्रिस मौरिस 1.5 करोड़ रुपये
काएल एबॉट 1.5 करोड़ रुपये

आईपीएल 2021

Recent Posts

IPL के 10 सबसे महंगे खिलाडी

साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…

5 years ago

IPL 2021 की लाइव स्ट्रीमिंग

भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…

5 years ago

IPL 2021 का बजट और अपेक्षित रेवेन्यु

IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…

5 years ago

IPL 2021 से जुडी रोचक तथ्य

साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…

5 years ago

आईपीएल 2021 टीम के स्कौड़स और प्लेयर्स की लिस्ट।

हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…

5 years ago

आईपीएल पोइंट्स टेबल और रैंकिंग को समझे।

हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…

5 years ago