कुछ दिनों पहले ही IPL ऑक्शन खत्म हुआ है और अब हर टीम ने अपना पूरा स्क्वाड तैयार कर लिया है. मुम्बई इंडियंस को नीलामी में ज्यादा खिलाड़ियों की जरूरत नहीं थी. इस वजह से उन्होंने कुछ बड़े नामों को अपने दल में शामिल किया. मुम्बई इंडियंस ने नीलामी के दौरान 6 खिलाड़ियों को खरीदा.
क्रिस लीन, नाथन कूल्टर नाइल, सौरभ तिवारी, मोहसिन खान, दिग्विजय देशमुख और प्रिंस बलवंत राय सिंह मुम्बई के लिए आईपीएल 2020 में खेलने वाले हैं. ऑक्शन के बाद हर एक फैन के मन मे सवाल होगा कि मुम्बई इंडियंस की प्लेयिंग इलेवन किस प्रकार से रहने वाली है.
मुम्बई इंडियंस की प्लेयिंग 11:- ओपनर्स
क्विंटन डी कॉक: पिछले साल इस खिलाड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा था वह MI की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. इसके अलावा वह टीम के लिए विकेटकीपिंग भी करते हैं.
क्रिस लीन: मुम्बई इंडियंस को ऑक्शन की शुरुआत में एक ताबड़तोड़ ओपिंग बल्लेबाज मिल गया था. वह MI को हर मैच में एक को जबरदस्त शुरुआत दे सकते हैं.
मिडल ऑर्डर (3,4,5)
सूर्यकुमार यादव: यह खिलाड़ी शुरुआत से ही MI का अहम हिस्सा है और पिछले साल भी उनका प्रदर्शन बढ़िया रहा था. वह इस साल फिर टीम के मिडल ऑर्डर को संभालने वाले हैं.
रोहित शर्मा: वह टीम के कप्तान होने के साथ एक बढ़िया बल्लेबाज भी है. ओपनिंग के अलावा यह खिलाड़ी मिडल ऑर्डर में भी कमाल की बल्लेबाजी कर सकता है.
किरोन पोलार्ड: विंडीज़ कप्तान लंबे समय से MI का हिस्सा है और उन्होंने कई मौकों पर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला है. वह अमूमन फिनिशर का किरदार निभाते हैं.
ऑल राउंडर्स
हार्दिक पांड्या: वह फिलहाल चोटिल है लेकिन IPL की शुरुआत तक वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे. हार्दिक टीम को बैटिंग के साथ बॉलिंग में भी मदद करते हैं. पंड्या हर मैच में 3-4 ऑवर्स आराम से निकाल सकते हैं.
क्रुणाल पंड्या: पंड्या ब्रदर्स का टीम में किरदार एक जैसा ही है. क्रुणाल स्पिनर के रूप में बढ़िया गेंदबाजी करते हैं और अंत में आकर लंबे शॉट्स भी लगा सकते हैं.
बॉलर्स
राहुल चाहर: पिछले साल बढ़िया गेंदबाजी के साथ ही राहुल टीम का अहम हिस्सा बन गए थे. इस साल उनके कंधे पर बहुत ज्यादा भर होने वाला है. टीम के पास सिर्फ एक अच्छा लेग स्पिनर है.
ट्रेंट बोल्ट: मुम्बई ने ट्रेडिंग के जरिए बोल्ट को अपनी टीम में शामिल किया था. ट्रेंट बोल्ट दुनिया के सबसे अच्छे लेफ्ट आर्म पेसर है और वह पूरे सीजन टीम का अहम हिस्सा रहेंगे.
जसप्रीत बुमराह: वह IPL के सबसे अच्छे गेंदबाज है. फिलहाल वह चोटिल है लेकिन IPL तक वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे. ट्रेंट और बुमराह दोनों मिलकर शुरुआत और डेथ में बढ़िया गेंदबाजी करेंगे.
धवल कुलकर्णी: ट्रेडिंग की मदद से धवल को MI ने अपनी टीम में जोड़ लिया. टीम को पहले एक बढ़िया भारतीय गेंदबाज की जरूरत थी और धवल के आने से टीम की परेशानी दूर हो गयी है.
साल 2021 IPL के बाद IPL का पन्ना बढकर 13 पन्नो का हो जायेगा, इसके…
भारत का त्योहार मतलब की IPL एक बार फिर लोगो के बिच में मनोरंजन के…
IPL आज के समय में सबसे ज्यादा पसंदीदा लीग बना हुआ है और इस बात…
साल 2021 का IPL जल्द ही शुरु होने वाला है, 18 फरवरी को हुए ऑक्शन…
हम सभी जानते है की IPL फ्रेंचाइजी को खिलाडीयों को रिटेन और रिलीज के बारे…
हर साल का IPL बिते हुए IPL से ज्यादा मनोरंजक और रोमांचित होता है या…